Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:09:58 7+ Views

Shri Padam Prabhu Chalisa

Super Hit Devotional track Shri Padam Prabhu Chalisa sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Padam Prabhu Chalisa sung by Angel

दोहा
सिद्ध प्रभु को नमन कर, नमन करूँ अरिहन्त ।आचार्य उपाध्याय से, मिले मुक्ति का पंथ ।।
सर्वसाधु का भाव से, लेते हैं शुद्ध नाम।प‌द्मप्रभु भगवान को, बारम्बार प्रणाम।।
चौपाई
जय श्री पद्म प्रभु जिन देवा, करें आपकी नित प्रति सेवा। श्रद्धा भक्ति से मैं ध्याऊँ, तुम चरणों में शीश झुकाऊँ।।
शान्ति परम शान्ति के दाता, हे प्रभु तुमसे मेरा नाता। इस जीवन की डोर सम्भालो, भवसागर से हमें निकालो।।
साध्य साधना से तुम्हें पाया, तभी ज्ञान आनन्द लुटाया। वीतराग जिनधर्म के ज्ञानी, आत्म साधना आत्म के ध्यानी।।
१सुन्दर मुद्रा चित्त लुभाये, भक्त को अपने पास बुलाये। कौशाम्बी में जन्म लिया है, धारण जी को धन्य किया है।।
तुम्हें देख ज्योति को पाये, छूकर सारे रोग भगाये। देखा हाथी बंधा हुआ था, तब तुमने वैराग्य लिया था।।
पांच महाव्रत पांच समिति, तीन गुप्तियां आयी प्रमिती। राजपाट को तृणवत छोड़ा, सर्व परिग्रह से मुख मोड़ा।।
मोही मोह में बांध सका ना, ज्ञान समान भी होय सखा ना। घोर तपो से आत्म तपाया, केवल ज्ञान का दीप जलाया।।
तीन लोक में हुआ उजाला, भव्य जीव सब हुए निहाला। समवशरण की रचना सुन्दर, भव्य जीव जा बैठे अन्दर ।।
दिव्य ध्वनि से तृप्त किया था, भव्यों ने संन्यास लिया था। भवसागर से पार उतारे, हमको भी प्रभु बनो सहारे ।।
अन्त समय मोहन मन भाया, इसी कूट से मोक्ष को पाया। श्री सम्मेद शिखर में दर्शन, दर्शन से हो सम्यक दर्शन ।।
जयपुर में हो जय-जयकारा, बाड़ा ग्राम को आपने तारा। मूला जाट ने करी खुदाई, प्रतिमा पद्मप्रभु की पाई।।
हर्षित हो गये सब नर-नारी, मूरत की सूरत थी न्यारी। भूत-प्रेत सब भग जाते हैं, संकट सारे कट जाते हैं।।
जो जपता है नाम तुम्हारा, आँखों से अंधा भी देखे, उसकी होती जय-जयकारा। लूला अपने हाथों लेखे ।।
लंगड़ा पर्वत पर चढ़ जाये, गूंगा भी जिनवाणी गाये। बहरे को भी सुन पड़ता है, जड़वत की जाती जड़ता है।।
निर्धन झोली भर ले जावे, खाली गोद में पुत्र है आवे। अतिशय की वर्षा है होती, अतिशय के मिलते हैं मोती ।।
अतिशयकारी प्रतिमा सुन्दर, श्वेत वर्ण का भरा समन्दर। हम भी प्रभु जी आस लगाये, सुख पान कौ दर पर आये।।
दर्शन करने को मैं आऊँ, खाली हाथ ना वापिस जाऊँ। सम्यक्ज्ञानी सम्यद्ध्यानी, सम्यक् आपकी है जिनवाणी।।
मन वीणा के तार मिला दो, मुरझाया हुआ कमल खिला दो। कमल आपका चिन्ह बताया, कमल ने मल को दूर हटाया।।
देने में प्रभु कमी ना करना, सारे पापों को है हरना। पूजा सदा करूँगा भगवन, सदा-सदा ही रखना चरणन ।।
इन कर्मों से प्रभु मैं हारा, कर देना भवसागर पारा। "स्वस्ति" शरण में शीश झुकावे, मुक्ति सुख की भावना भावे ।।
दोहा
चालीसा चालीस दिन, करे भव्य जो कोए।
भव बाधाएँ दूर हो, सुख समृद्धि होए।। प‌द्मप्रभु भगवान की, मूरत है मनहार।
भक्ति करते भाव से हो जाते भवपार ।।
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40