Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:14:21 8+ Views

Amalaki Ekadashi Vrat Katha

Super Hit Devotional track Amalaki Ekadashi Vrat Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Amalaki Ekadashi Vrat Katha sung by Devesh Kundan

M:-प्रिय भक्तोजनो आज मैं आपको आमलकी एकादशी के व्रत की ऐसी कथा सुनाने जा रहा हूँ जिसका महत्व सबसे ऊँचा बताया गया है आमलकी एकादशी व्रत का फल जन्मो जन्मो तक मिलता रहता है कैसे मिलता है आइये जानते है इस कथा के माध्यम से
M:-आज तुम्हे प्राचीन काल का सत्य बताता हूँ
मै सत्य बताता हूँ आमलकी एकादशी की
मैं कथा सुनाता हूँ मै सत्य बताता हूँ
उसके व्रत का फल मै तुमको आज दिखाता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ
आमलकी एकादशी की कथा सुनाता हूँ मै सत्य बताता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है यह पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता - कथा प्रेमियों आमलकी एकादशी के व्रत का चमत्कार कैसे होता है आपको आगे सुनने को मिलेगा
M:-कथा बड़ी प्राचीन है भक्तो तुम्हे सुनाता हूँ
आमलकी एकादशी का इतिहास बताता हूँ
कोरस :- मै इतिहास बताता हूँ
M:-चित्र सेन के नाम का राजा जो था बड़ा महान
धर्म कर्म में आगे रहता बड़ा था निष्ठावान
कोरस :- बड़ा था निष्ठावान
M:-उसके राज्य की सारी प्रजा रहती थी खुशहाल
भरा था घर धन धान्य से सबका सभी थे मालामाल
कोरस :- सभी थे मालामाल
M:-पूजा पाठ दान भंडारे होते थे हर माह
चित्रसेन को धन दौलत की जरा नहीं परवाह
कोरस :- जरा नहीं परवाह
M:-लिखे कथा सुखदेव तुम्हे आगे समझाता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ आमलकी एकादशी की मैं कथा सुनाता हूँ
मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है यह पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता:- भक्तो चित्रसेन नाम का राजा बहुत ही धार्मिक विचारधारा का व्यक्ति था उसके राज्य में हरमाह हर पखड़वाड़े पूजा पाठ दान भंडारे हवन यज्ञ कोई ना कोई धर्मिक अनुष्ठान सदा चलता ही रहता था एकादशी का व्रत तो पूरा राज्य ही करता था
M:- एकादशी का व्रत करता था सारा राज परिवार
प्रजा भी शामिल होती थी पूजा में हर बार
कोरस :- पूजा में हर बार
M:-चित्र सेन अपनी प्रजा का रखता बहुत ख्याल
प्रजा के हर कमी को पूरा करता था हर हाल
कोरस :- करता था हर हाल
M:-पूजा पाठ दान भंडारे नियम से करता था
एकादशी के सारे नियम वो पुरे करता था
कोरस :- वो पुरे करता था
M:-एक रोज की घटना का वृत्तांत सुनाता हूँ
चित्र सेन के साथ हुआ क्या वो बतलाता हूँ
कोरस :- क्या वो बतलाता हूँ
M:-सुनो ध्यान से अब आगे मै कथा बढ़ाता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ आमलकी एकादशी की मैं कथा सुनाता हूँ
मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है यह पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता:-एक दिन की बात है राजा अपने सहायको के साथ जंगल में शिकार खेलने के लिए निकल पड़ता है राजा एक हिरन का पीछा करते करते अपने सहायको से बिछड़ के काफी दूर चला जाता है वो घने जंगल के बीच भटक जाता है राजा कुछ आदिवासी मलेछो के बीच घिर जाता है
M:- एक रोज राजा जंगल में करने गया शिकार
साथ में लेके कई सहायक होके अश्व सवार
कोरस:- होके अश्व सवार
M:-पहुंच गया जंगल में राजा लिया सहायक साथ
शाम तलक एक हिरण भी उनके आया नहीं था हाथ
कोरस:- आया नहीं था हाथ
M:-एक हिरन पीछा करने राजा निकल पड़ा
पीछे रह गए सारे अकेले राजा निकल पड़ा
कोरस:- राजा निकल पड़ा
M:-करते करते हिरन का पीछा होने को थी शाम
भटक गया जंगल में राजा अब देखो अंजाम
कोरस:- अब देखो अंजाम
M:-अब आगे क्या होता है तुमको बतलाता हूँ
मै कथा सुनाता हूँ आमलकी एकादशी की मैं कथा सुनाता हूँ
मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है यह पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :- प्रिय भक्तोजनो चित्रसेन राजा हिरन का पीछा करते करते अपने साथियो से बहुत दूर निकल जाता है शाम होने को थी राजा जंगल में भटक गया था कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था राजा के साथी राजा से बहुत दूर पीछे रह गए थे राजा को कुछ जंगली जन जातियों ने आ के घेर लिया जंगली मलेछो ने राजा के ऊपर अस्त्र शस्त्र से प्रहार करना शुरू कर दिया था राजा अकेले था मलेछो की संख्या बहुत अधिक थी आगे क्या होता है आइये जानते है
M:- गिनती मलेछो की थी ज्यादा घिर गया था राजा
उनके हमले से घोड़े से गिर गया था राजा
कोरस:- गिर गया था राजा
M:-मगर नहीं राजा के तन पे चोट का कोई निसान
ऐसा देख मलेछो वो सारे हो रहे थे हैरान
कोरस:- हो रहे थे हैरान
M:-जहर बूझे राजा के ऊपर खूब चलाये तीर
फिर भी राजा के तन पर घाव हुआ गंभीर
कोरस:- ना घाव हुआ गंभीर
M:-बढ़ती गई मलेछो की संख्या राजा गया था हार
खो गई थी राजा की चेतना हो गया था लाचार
कोरस:- हो गया था लाचार
M:-पूर्वजन्म के उस राजा की बात बताता हूँ
मै बात बताता हूँ आमलकी एकादशी की मैं कथा सुनाता हूँ
मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है यह पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :-मलेछो के प्रहार से राजा को कोई छति नहीं पहुँचती है तो सारे मलेछो हैरानी से राजा को देखते है मलेछो की संख्या धीरे धीरे के उस राजा की बढ़ने लगाती है बढ़ती लगती है और वो एक साथ राजा के ऊपर तीर और भालो से प्रहार करते है फिर भी राजा घायल नहीं होता लेकिन असहाय हो गिर जाता है और चेतना शून्य हो जाता है
M:- चित्रसेन के तन से तभी शक्ति का उदय हुआ
दिव्य अलौकिक महापुंज शक्ति का उदय हुआ
कोरस :-शक्ति का उदय हुआ
M:-सारे मलेछो को शक्ति ने दिया तुरंत है मार
पल भर में शक्ति ने सबका कर डाला संघार
कोरस :-सबका कर डाला संघार
M:-हो गया जब संघार सभी का लुप्त हुयी शक्ति
जैसे प्रगट हुयी थी वैसे गुप्त शक्ति
कोरस :-वैसे गुप्त शक्ति
M:-जब राजा की लौटी चेतना उसने क्या पाया
इन सब का वध करने के लिए कौन यहाँ आया
कोरस :-कौन यहाँ आया
M:-राजा ने जो सुना मैं तुमको वो सुनवाता हूँ
मैं वो सुनवाता हूँ आमलकी एकादशी की मैं कथा सुनाता हूँ
मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है यह पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता:-तभी वहां आकाश वाणी गूंजती है हे राजन ये समस्त आक्रमण कारी तुम्हारे पिछले जन्म की आमलकी एकादशी के व्रत के प्रभाव के कारण मारे गए है पिछले जन्म में तुमने जो आमलकी एकादशी के व्रत किये थे उसी के फल स्वरुप ये सारे मलेछ समाप्त गए ये सुन कर राजा प्रसन्नता से भर जाता है राजा के सहायक राजा को खोजते खोजते आ जाते है राजा अपने सहायको के साथ पुनः अपने राज्य को लौट जाता है
M:- राजा सबके संग जंगल से राज्य में आता है
जंगल की सारी घटना सबको बतलाता है
कोरस :-सबको बतलाता है
M;-सुन कर के राजा की बात सारे नगरवासी
नर नारी क्या बूढ़े बालक साधु सन्यासी
कोरस :-साधु सन्यासी
M;-मिल कर के दरबार में सारे खुशियां मनाते है
आमलकी एकादशी की सब महिमा गाते है
कोरस :-सारे सब गाते है
M;-ऐसी महिमा है इस व्रत की पूज रहा संसार
आमलकी एकादशी की बोलो जय जयकार
कोरस :-बोलो जय जयकार
M;-कथा लिखी सुंखदेव ने देवेश कुंदन गाते है कैलाश संगीत बनाते है
आमलकी एकादशी की हम कथा सुनाते है
हम कथा सुनाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है यह पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40