Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:08:45 8+ Views

Hum Jain Dharm Anuyayi Hai

Super Hit Devotional track Hum Jain Dharm Anuyayi Hai sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Hum Jain Dharm Anuyayi Hai sung by Angel

कोरस: -जय महावीर जय महावीर जय महावीर जय महावीर
F: -हम जैन धर्म अनुयायी हैं सर्वत्र शान्ति फैलाएँगे
कोरस: -हम जैन धर्म अनुयायी हैं सर्वत्र शान्ति फैलाएँगे
F: -प्रभु महावीर के सेवक हैं बन महावीर दिखलाएँगे
कोरस: -प्रभु महावीर के सेवक हैं बन महावीर दिखलाएँगे
F: -हिंसा से दूर रहेंगे हम शत्रु को मित्र कहेंगे हम
कोरस: -हिंसा से दूर रहेंगे हम शत्रु को मित्र कहेंगे हम
F: -सारे ही कष्ट सहेंगे हम सारे ही कष्ट सहेंगे हम
जग-गुलशन को महकाएँगे
कोरस: -हम जैन धर्म अनुयायी हैं सर्वत्र शान्ति फैलाएँगे
जय महावीर जय महावीर जय महावीर जय महावीर
F: -है सत्य-शील हम को प्यारा संयम-जीवन अपना नारा
कोरस: -है सत्य-शील हम को प्यारा संयम-जीवन अपना नारा
F: -हम बहा त्याग-तप की धारा हम बहा त्याग-तप की धारा
जीवन आदर्श बनाएँगे
कोरस: -हम जैन धर्म अनुयायी हैं सर्वत्र शान्ति फैलाएँगे
F: -हम जैन धर्म अनुयायी हैं
F: -आहार शुद्ध हम रखेंगे आचार शुद्ध हम रखेंगे
कोरस: -आहार शुद्ध हम रखेंगे आचार शुद्ध हम रखेंगे
F: -व्यवहार शुद्ध हम रखेंगे व्यवहार शुद्ध हम रखेंगे
और आत्म-शुद्धि कर पाएँगे
कोरस: -हम जैन धर्म अनुयायी हैं सर्वत्र शान्ति फैलाएँगे
F: -हम जैन धर्म अनुयायी हैं
कोरस: -जय महावीर जय महावीर जय महावीर जय महावीर
F: -असहाय हैं और जो निर्धन हैं जिनके भूखे नंगे तन हैं
कोरस: -असहाय हैं और जो निर्धन हैं जिनके भूखे नंगे तन हैं
F: -जो दुखी और पीड़ित हर जन हैं जो दुखी और पीड़ित हर जन हैं
हम उनको गले लगाएँगे
कोरस: -हम जैन धर्म अनुयायी हैं सर्वत्र शान्ति फैलाएँगे
F: -हम जैन धर्म अनुयायी हैं
F: -सम्यग्दर्शी हैं श्रावक है आस्तिक हैं श्रमणोपासक हैं
कोरस: -सम्यग्दर्शी हैं श्रावक है आस्तिक हैं श्रमणोपासक हैं
F: -हम मुक्ति-मार्ग-आराधक हैं हम मुक्ति-मार्ग-आराधक हैं
नहीं पीछे कदम हटाएँगे
कोरस: -हम जैन धर्म अनुयायी हैं सर्वत्र शान्ति फैलाएँगे
F: -हम जैन धर्म अनुयायी हैं सर्वत्र शान्ति फैलाएँगे
कोरस: -हम जैन धर्म अनुयायी हैं सर्वत्र शान्ति फैलाएँगे
F: -प्रभु महावीर के सेवक हैं बन महावीर दिखलाएँगे
कोरस: -प्रभु महावीर के सेवक हैं बन महावीर दिखलाएँगे
लेखक :-Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40