वार्ता: - जय जिनेन्द्र भक्तो आज में आपको आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाने जा रही हु
ध्यान पूर्वक सुनियेगा -
F: -हम आज तुम्हे श्री आदिनाथ की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
हम ऋषभ देव भगवान की जीवन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
प्रथम तीर्थंकर के हम दर्शन करवाते है हम दर्शन करवाते है
हम ऋषभ देव भगवान की जीवन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण
करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान
वार्ता: -बंधुओ आदिनाथ भगवान जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कहलाते है तो आइये आज आदिनाथ
भगवान की जीवन गाथा सुनते है -
F: -प्रथम जिनेन्द्र है आदिनाथ जी अंतिम है महावीर
चौबीस तीर्थंकर है काटते भव बंधन जंजीर
कोरस: -भव बंधन जंजीर
F: -आदिनाथ की कथा सुनाऊ सुनो लगाके ध्यान
कैसे राजा से मुनि बन गए आदिनाथ भगवान
कोरस: -आदिनाथ भगवान
F: -कैसे सबको जीना सिखाया कैसे सिखाया ज्ञान
कैसे किया है आदिनाथ ने मानव का कल्याण
कोरस: -मानव का कल्याण
F: -कैसे किसने आदिनाथ को कहाँ दिया आहार
प्रेम से सारे आदिनाथ की जय बोलो इक बार
कोरस: -जय बोलो इक बार
F: -आदिनाथ मुनिराज की जीवन गाथा गाते है जीवन गाथा गाते है
हम आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण
करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान
वार्ता: - बंधुओ आदिनाथ की इस कथा को सुनने मात्र से ही मन को शांति मिलती है ज्ञान प्राप्ति
होती है राजा नामिराज माता मरु देवी के आंगन में एक दिव्य कमल पुष्प का अवतरण
हुआ सारे राज्य में मंगल गीत गाये जाने लगे देवता स्वर्ग से पुष्प की वर्षा कर रहे थे माता
मरु देवी प्रसन्नता से फूली नहीं समा रही थी भगवान आदिनाथ का जन्म नगर अयोध्या में
चैत्रवदी नवमी को माता मरुदेवी ने एक दिव्य पुत्र को जन्म दिया आइये आगे जानते है -
F: -मरु देवी के उदर से जन्मे आदिनाथ भगवान
चंद्र वरण अति दिव्य रूप था मुखड़ा कमल समान
कोरस: -मुखड़ा कमल समान
F: -राजा नमिराज ने अपने खोल दिए भंडार
खेल रहा पलने के अंदर सुन्दर राज कुमार
कोरस: -सुन्दर राज कुमार
F: -अवधपुरी में सूरज उतरा चांदनी करे सिंगार
भीड़ लगी दर्शन करने की नाभिराय के द्वार
कोरस: -नाभिराय के द्वार
F: -मरु माता फूली ना समायी बैठ लुटाये दान
गोदी में है लाल कमल सा कलियों सी मुस्कान
कोरस: -कलियों सी मुस्कान
F: -कोटि कोटि के देव वहां दर्शन को आते है दर्शन को आते है
हम आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण
करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान
वार्ता: -आदिनाथ भगवान के कई नाम पड़े है ऋषभ देव के नाम से भी जाने जाते है जब
आदिनाथ भगवान बड़े हो जाते है ज्ञान में राजनीती में निपुण हो जाते है उनके राज्य में
भारी संकट आ जाता है कल्प वृक्ष बिखरने लगते है नदी तालाब सरोवर सब सुख जाते है
राज्य की प्रजा का हाल बेहाल हो जाता है त्राहि त्राहि मच जाती है तो प्रजा आदिनाथ की
शरण में आकर अपना दुखड़ा सुनाती है तब आदिनाथ भगवान उनके कष्टों का निवारण
करते है -
F: -कल्प वृक्ष जब लगे बिखरने प्रजा हुई बेहाल
आदिनाथ भगवान से आके करने लगी सवाल
कोरस: -करने लगी सवाल
F: -सिवा आपके कौन हमारा कौन रखेगा ध्यान
हम दिनों के लिये है राजन आप ही है भगवान
कोरस: -आप ही है भगवान
F: -आदिनाथ भगवान उन्हें फिर धीर बंधाते है
सूर्य चंद्र तारो की गणना उन्हें सिखाते है
कोरस: -गणना उन्हें सिखाते है
F: -उत्तम खेती करना सिखाया शिक्षा का दिया ज्ञान
अंक और अक्षर सिखलाते है आदि नाथ भगवान
कोरस: -आदि नाथ भगवान
F: -न्याय दण्ड और राजनीती का पाठ पढ़ाते है हाँ पाठ पढ़ाते है
हम आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण
करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान
वार्ता: -आदिनाथ भगवान में सबको राजनीती का सबक सिखाया ज्ञान की वर्षा की प्रजा फिर से
खुश हो जाती है और उनके दो पुत्र और दो पुत्री हुई ब्रम्ही और सुंदरी आपने उनको भी
शिक्षा का पाठ पढ़ाया उत्तम ज्ञान के पावन सरोवर में ज्ञान गंगा स्नान कराया अंक और
अक्षरी की पहचान करायी पढ़ना लिखना सिखाया एक बार भरे दरबार में नृत्य का
आयोजन चल रहा था मंत्री संत्री पुत्र पुत्रिया सभी बैठे थे नृत्य का आनंद ले रहे थे जो
नृत्यांगना नृत्य कर रही थी बहुत कम आयु थी उनकी नृत्य करते करते वो नृत्यांगना गिर
जाती है उसे मूर्छा आ जाती है -
F: -अल्प आयु की थी वो अप्सरा उठे ना उसके पांव
आ गयी मूर्छा गिरी अप्सरा मिली मौत की छाँव
कोरस: -मिली मौत की छाँव
F: -गिर गयी थी वो बिच सभा में घुंघरू गए थे टूट
पलक झपकते देर लगी ना प्राण गए थे छूट
कोरस: -प्राण गए थे छूट
F: -आदिनाथ के ह्रदय में तक्षण गया जाग वैराग
खड़े हो गए सिंहासन से छोड़ दिया अनुराग
कोरस: -छोड़ दिया अनुराग
F: -द्वार वेदो को पास बुलाके बाँट दिया सब राज
छोड़ के सब झंझट संसारी बनके चले वनराज
कोरस: -बनके चले वनराज
F: -लोभ सहस्त्रो उनके समय वन गमन को जाते है वन गमन को जाते है
हम आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण
करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान
वार्ता: -आदिनाथ भगवान से उस अप्सरा की मृत्यु देखि ना गयी उनको लगा संसार मिथ्या है ये
सुख सुविधा सब क्षण भंगुर है अस्थायी नहीं है यदि कुछ स्थायी है तो वो तप के द्वारा प्राप्त
किया हुआ ज्ञान है और ज्ञान के द्वारा प्राप्त किया हुआ मोक्ष है वो तुरंत ही आपने राज्य का
बटवारा आपने दोनों पुत्रो में कर देते है और सब कुछ त्याग के वन की तरफ प्रस्थान करते
है उनके साथ हजारो अनुयायी चल पड़ते है प्रजा रोकती रही आंसू बहाती रही परन्तु
उनके मन में तो वैराग का अंकुर फुट चूका था जो संसार रूपी मोह माया की मिटटी को
फोड़ कर मोक्ष रूपी आकाश की तरफ निकलने वाला था -
F: -आदिनाथ के संग वन गए बंधु कई हजार
ऋषभ देव के संग तप करने को सारे तयार
कोरस: -तप को सब तयार
F: -लगे तपस्या करने सारे सहे धुप बरसात
आंधी वर्षा धुप की गर्मी सहे सभी दिन रात
कोरस: -सहे सभी दिन रात
F: -भेष दिगंबर धरा सबने आने लगी थी लाज
अंतर् मन से आने लगी फिर सबके यही आवाज
कोरस: -सबके यही आवाज
F: -वस्त्र विहीन हुए हम सारे धर्म के है विपरीत
उनकी तपस्या हार गयी थी माया गयी थी जीत
कोरस: -माया गयी थी जीत
F: -पत्ते छाल आदि से अपने तन को छुपाते है अपने तन को छुपाते है
हम आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण
करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान
वार्ता: -आदिनाथ जी के साथ जितने भी अनुयायी उनके साथ वन में तपस्या करने गए थे भूख
प्यास से ब्याकुल होने लगे थे उन्हें पछतावा होने लगा था की हमारी मती मारी गयी थी जो
वन में भूखे प्यासे मरने चले आये फिर ध्यान आता है हम तो वस्त्र विहीन है लाज आने
लगी थी पेड़ो की छाल पत्तो से अपने तन को ढक लेते है और सारे के सारे एक एक करके
नगर की तरफ भाग जाते है केवल आदिनाथ जी तपस्या में लीन है समाधिश्च है -
F: -छह महीने तक आदिनाथ ने तप में लगाया ध्यान
उसके बाद चले थे करने दुनिया का कल्याण
कोरस: -दुनिया का कल्याण
F: -तीन सौ त्रेसठ धर्म फैलाये दिया धर्म का ज्ञान
यही से आदिनाथ कहलाए आदि नाथ भगवान
कोरस: -आदि नाथ भगवान
F: -छह महीने के बाद ऋषभ जी लेने चले आहार
भोजन की विधि जाने ना कोई कैसे मिले आहार
कोरस: -कैसे मिले आहार
F: -भोजन की विधि क्या है बंधुओ कोई समझ ना पाए
सोना चांदी धन दौलत सब यही उन्हें दिखलाये
कोरस: -सब यही उन्हें दिखलाये
F: -बिना विधि के आदिनाथ आहार ना पाते है आहार ना पाते है
हम आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण
करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान
वार्ता: -जहाँ भी जाते जिसके भी दरवाजे पे जाते सभी सोना चांदी द्रव्य लेकर आते आदिनाथ जी
को धन दौलत द्रव्य से क्या काम था वो तो आहार के लिये निकले थे परन्तु आहार नहीं
मिल पा रहा था इसी तरह से समय बीतता रहा आहार के बिना आहार के लिये चलते रहे
चलते रहे वो हस्तिनापुर नगर में पहुंचते है वहां आदिनाथ जी की विधि वहां मिल जाता है
श्रेयांश के द्वारा गन्ने के रस का आहार प्राप्त करते है पिछला भव याद करते है -
F: -अतिशय युक्त बना है मंदिर चाँद खेड़ी के धाम
कष्ट क्लेश जहाँ कटते है प्रतिदिन सुबहो शाम
कोरस: -प्रतिदिन सुबहो शाम
F: -मानतुंग पर दया दिखाई जाने सब संसार
धीरे धीरे जेन धर्म का बढ़ने लगा आकार
कोरस: -बढ़ने लगा आकार
F: -आदिनाथ को जब मृत्यु का होने लगा आभाष
चले गए चौदह दिन पहले मोक्ष मार्ग के पास
कोरस: -मोक्ष मार्ग के पास
F: -नमन करो श्री आदिनाथ को हाथ जोड़ सो बार
जिनके कारण जेन धर्म का ऐसे हुआ विस्तार
कोरस: - ऐसे हुआ विस्तार
F: -कथा लिखी सुखदेव ने रिंकी गाके सुनाती है कैलाश संगीत बनाते है
हम आदिनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -श्री आदिनाथ भगवान करे मानव का कल्याण
करे मानव का कल्याण श्री आदिनाथ भगवान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Varta: - Jay Jinendr Bhakto Aaj Mein Apako Adinath Bhagavan Ki Pavan Katha Sunane
Ja Rahi Hu Dhyan Purvak Suniyega -
F: -Hum Aaj Tumhe Shri Adinath Ki Katha Sunate Hai Pavan Katha Sunate Hai
Hum Ṛshabh Dev Bhagavan Ki Jivan Gatha Gate Hai Hum Katha Sunate Hai
Prathum Tirthankar Ke Hum Darshan Karavate Hai Hum Darshan Karavate Hai
Hum Ṛshabh Dev Bhagavan Ki Jivan Gatha Gate Hai Hum Katha Sunate Hai
Koras: -Shri Adinath Bhagavan Kare Manav Ka Kalyaṇ
Kare Manav Ka Kalyaṇ Shri Adinath Bhagavan
Varta: -Bandhuo Adinath Bhagavan Jain Dharm Ke Prathum Tirthankar Kahalate Hai To Aiye
Aaj Adinath Bhagavan Ki Jivan Gatha Sunate Hai –
F: -Prathum Jinendr Hai Adinath Ji Amtim Hai Mahavir
Chaubis Tirthankar Hai Kaṭate Bhav Bandhan Janjir
Koras: -Bhav Bandhan Janjir
F: -Adinath Ki Katha Sunau Suno Lagake Dhyan
Kaise Raaja Se Muni Ban Gae Adinath Bhagavan
Koras: -Adinath Bhagavan
F: -Kaise Sabako Jina Sikhaya Kaise Sikhaya Jñan
Kaise Kiya Hai Adinath Ne Manav Ka Kalyaṇ
Koras: -Manav Ka Kalyaṇ
F: -Kaise Kisane Adinath Ko Kahan Diya Ahar
Prem Se Sare Adinath Ki Jay Bolo Ik Bar
Koras: -Jay Bolo Ik Bar
F: -Adinath Muniraaj Ki Jivan Gatha Gate Hai Jivan Gatha Gate Hai
Hum Adinath Bhagavan Ki Pavan Katha Sunate Hai Hum Gatha Gate Hai
Koras: -Shri Adinath Bhagavan Kare Manav Ka Kalyaṇ
Kare Manav Ka Kalyaṇ Shri Adinath Bhagavan
Varta: - Bandhuo Adinath Ki Is Katha Ko Sunane Matr Se Hi Man Ko Shanti Milati Hai Jñan
Prapti Hoti Hai Raaja Namiraaj Mata Maru Devi Ke Angan Mein Ek Divy Kamal Pushp
Ka Avataraṇ Hua Sare Raajy Mein Mangal Git Gaye Jane Lage Devata Svarg Se Pushp
Ki Varsha Kar Rahe The Mata Maru Devi Prasannata Se Phuli Nahin Sama Rahi Thi
Bhagavan Adinath Ka Janm Nagar Ayodhya Mein Chaitravadi Navami Ko Mata
Marudevi Ne Ek Divy Putr Ko Janm Diya Aiye Age Janate Hai -
F: -Maru Devi Ke Udar Se Janme Adinath Bhagavan
Chandr Varaṇ Ati Divy Rup Tha Mukhada Kamal Saman
Koras: -Mukhada Kamal Saman
F: -Raaja Namiraaj Ne Apane Khol Die Bhanḍar
Khel Raha Palane Ke Amdar Sundar Raaj Kumar
Koras: -Sundar Raaj Kumar
F: -Avadhapuri Mein Suraaj Utara Chandani Kare Singar
Bhid Lagi Darshan Karane Ki Nabhiray Ke Dvar
Koras: -Nabhiray Ke Dvar
F: -Maru Mata Phuli Na Samayi Baiṭh Luṭaye Dan
Godi Mein Hai Lal Kamal Sa Kaliyon Si Muskan
Koras: -Kaliyon Si Muskan
F: -Koṭi Koṭi Ke Dev Vahan Darshan Ko Ate Hai Darshan Ko Ate Hai
Hum Adinath Bhagavan Ki Pavan Katha Sunate Hai Hum Gatha Gate Hai
Koras: -Shri Adinath Bhagavan Kare Manav Ka Kalyaṇ
Kare Manav Ka Kalyaṇ Shri Adinath Bhagavan
Varta: -Adinath Bhagavan Ke Kai Nam Pade Hai Ṛshabh Dev Ke Nam Se Bhi Jane Jate Hai Jab
Adinath Bhagavan Bade Ho Jate Hai Jñan Mein Raajaniti Mein Nipuṇ Ho Jate Hai
Unake Raajy Mein Bhari Sankaṭ A Jata Hai Kalp Vṛksh Bikharane Lagate Hai Nadi Talab
Sarovar Sab Sukh Jate Hai Raajy Ki Praaja Ka Hal Behal Ho Jata Hai Trahi Trahi Mach
Jati Hai To Praaja Adinath Ki Sharaṇ Mein Akar Apana Dukhada Sunati Hai Tab
Adinath Bhagavan Unake Kashṭon Ka Nivaraṇ Karate Hai –
F: -Kalp Vṛksh Jab Lage Bikharane Praaja Hui Behal
Adinath Bhagavan Se Ake Karane Lagi Saval
Koras: -Karane Lagi Saval
F: -Siva Apake Kaun Humara Kaun Rakhega Dhyan
Hum Dinon Ke Liye Hai Raajan Ap Hi Hai Bhagavan
Koras: -Ap Hi Hai Bhagavan
F: -Adinath Bhagavan Unhen Phir Dhir Bandhate Hai
Sury Chandr Taro Ki Gaṇana Unhen Sikhate Hai
Koras: -Gaṇana Unhen Sikhate Hai
F: -Uttam Kheti Karana Sikhaya Shiksha Ka Diya Jñan
Amk Aur Akshar Sikhalate Hai Adi Nath Bhagavan
Koras: -Adi Nath Bhagavan
F: -Nyay Daṇḍ Aur Raajaniti Ka Paṭh Padhate Hai Han Paṭh Padhate Hai
Hum Adinath Bhagavan Ki Pavan Katha Sunate Hai Hum Gatha Gate Hai
Koras: -Shri Adinath Bhagavan Kare Manav Ka Kalyaṇ
Kare Manav Ka Kalyaṇ Shri Adinath Bhagavan
Varta: -Adinath Bhagavan Mein Sabako Raajaniti Ka Sabak Sikhaya Jñan Ki Varsha Ki Praaja
Phir Se Khush Ho Jati Hai Aur Unake Do Putr Aur Do Putri Hui Bramhi Aur Sundari
Apane Unako Bhi Shiksha Ka Paṭh Padhaya Uttam Jñan Ke Pavan Sarovar Mein Jñan
Ganga Snan Karaya Amk Aur Akshari Ki Pahachan Karayi Padhana Likhana Sikhaya Ek
Bar Bhare Darabar Mein Nṛty Ka Ayojan Chal Raha Tha Mantri Santri Putr Putriya
Sabhi Baiṭhe The Nṛty Ka Anand Le Rahe The Jo Nṛtyangana Nṛty Kar Rahi Thi Bahut
Kam Ayu Thi Unaki Nṛty Karate Karate Vo Nṛtyangana Gir Jati Hai Use Murchha A Jati
Hai –
F: -Alp Ayu Ki Thi Vo Apsara Uṭhe Na Usake Panv
A Gayi Murchha Giri Apsara Mili Maut Ki Chhanv
Koras: -Mili Maut Ki Chhanv
F: -Gir Gayi Thi Vo Bich Sabha Mein Ghungharu Gae The Ṭuṭ
Palak Jhapakate Der Lagi Na Praṇ Gae The Chhuṭ
Koras: -Praṇ Gae The Chhuṭ
F: -Adinath Ke Hraday Mein Takshaṇ Gaya Jag Vairag
Khade Ho Gae Sinhasan Se Chhod Diya Anurag
Koras: -Chhod Diya Anurag
F: -Dvar Vedo Ko Pas Bulake Banṭ Diya Sab Raaj
Chhod Ke Sab Jhanjhaṭ Samsari Banake Chale Vanaraaj
Koras: -Banake Chale Vanaraaj
F: -Lobh Sahastro Unake Samay Van Gaman Ko Jate Hai Van Gaman Ko Jate Hai
Hum Adinath Bhagavan Ki Pavan Katha Sunate Hai Hum Gatha Gate Hai
Koras: -Shri Adinath Bhagavan Kare Manav Ka Kalyaṇ
Kare Manav Ka Kalyaṇ Shri Adinath Bhagavan
Varta: -Adinath Bhagavan Se Us Apsara Ki Mṛtyu Dekhi Na Gayi Unako Laga Samsar Mithya
Hai Ye Sukh Suvidha Sab Kshaṇ Bhangur Hai Asthayi Nahin Hai Yadi Kuchh Sthayi Hai
To Vo Tap Ke Dvara Prapt Kiya Hua Jñan Hai Aur Jñan Ke Dvara Prapt Kiya Hua Moksh
Hai Vo Turant Hi Apane Raajy Ka Baṭavara Apane Donon Putro Mein Kar Dete Hai Aur
Sab Kuchh Tyag Ke Van Ki Taraph Prasthan Karate Hai Unake Sath Haajaro Anuyayi
Chal Padate Hai Praaja Rokati Rahi Ansu Bahati Rahi Parantu Unake Man Mein To
Vairag Ka Amkur Phuṭ Chuka Tha Jo Samsar Rupi Moh Maya Ki Miṭaṭi Ko Phod Kar
Moksh Rupi Akash Ki Taraph Nikalane Vala Tha –
F: -Adinath Ke Sang Van Gae Bandhu Kai Haajar
Ṛshabh Dev Ke Sang Tap Karane Ko Sare Tayar
Koras: -Tap Ko Sab Tayar
F: -Lage Tapasya Karane Sare Sahe Dhup Barasat
Andhi Varsha Dhup Ki Garmi Sahe Sabhi Din Rat
Koras: -Sahe Sabhi Din Rat
F: -Bhesh Digambar Dhara Sabane Ane Lagi Thi Laaj
Amtar Man Se Ane Lagi Phir Sabake Yahi Avaaj
Koras: -Sabake Yahi Avaaj
F: -Vastr Vihin Hue Hum Sare Dharm Ke Hai Viparit
Unaki Tapasya Har Gayi Thi Maya Gayi Thi Jit
Koras: -Maya Gayi Thi Jit
F: -Patte Chhal Adi Se Apane Tan Ko Chhupate Hai Apane Tan Ko Chhupate Hai
Hum Adinath Bhagavan Ki Pavan Katha Sunate Hai Hum Gatha Gate Hai
Koras: -Shri Adinath Bhagavan Kare Manav Ka Kalyaṇ
Kare Manav Ka Kalyaṇ Shri Adinath Bhagavan
Varta: -Adinath Ji Ke Sath Jitane Bhi Anuyayi Unake Sath Van Mein Tapasya Karane Gae The
Bhukh Pyas Se Byakul Hone Lage The Unhen Pachhatava Hone Laga Tha Ki Humari
Mati Mari Gayi Thi Jo Van Mein Bhukhe Pyase Marane Chale Aye Phir Dhyan Ata Hai
Hum To Vastr Vihin Hai Laaj Ane Lagi Thi Pedo Ki Chhal Patto Se Apane Tan Ko Ḍhak
Lete Hai Aur Sare Ke Sare Ek Ek Karake Nagar Ki Taraph Bhag Jate Hai Keval Adinath Ji
Tapasya Mein Lin Hai Samadhishch Hai -
F: -Chhah Mahine Tak Adinath Ne Tap Mein Lagaya Dhyan
Usake Bad Chale The Karane Duniya Ka Kalyaṇ
Koras: -Duniya Ka Kalyaṇ
F: -Tin Sau Tresaṭh Dharm Phailaye Diya Dharm Ka Jñan
Yahi Se Adinath Kahalae Adi Nath Bhagavan
Koras: -Adi Nath Bhagavan
F: -Chhah Mahine Ke Bad Ṛshabh Ji Lene Chale Ahar
Bhojan Ki Vidhi Jane Na Koi Kaise Mile Ahar
Koras: -Kaise Mile Ahar
F: -Bhojan Ki Vidhi Kya Hai Bandhuo Koi Samaajh Na Pae
Sona Chandi Dhan Daulat Sab Yahi Unhen Dikhalaye
Koras: -Sab Yahi Unhen Dikhalaye
F: -Bina Vidhi Ke Adinath Ahar Na Pate Hai Ahar Na Pate Hai
Hum Adinath Bhagavan Ki Pavan Katha Sunate Hai Hum Gatha Gate Hai
Koras: -Shri Adinath Bhagavan Kare Manav Ka Kalyaṇ
Kare Manav Ka Kalyaṇ Shri Adinath Bhagavan
Varta: -Jahan Bhi Jate Jisake Bhi Daravaaje Pe Jate Sabhi Sona Chandi Dravy Lekar Ate
Adinath Ji Ko Dhan Daulat Dravy Se Kya Kam Tha Vo To Ahar Ke Liye Nikale The ‘Parantu Ahar Nahin Mil Pa Raha Tha Isi Tarah Se Samay Bitata Raha Ahar Ke Bina
Ahar Ke Liye Chalate Rahe Chalate Rahe Vo Hastinapur Nagar Mein Pahunchate Hai
Vahan Adinath Ji Ki Vidhi Vahan Mil Jata Hai Shreyansh Ke Dvara Ganne Ke Ras Ka
Ahar Prapt Karate Hai Pichhala Bhav Yad Karate Hai –
F: -Atishay Yukt Bana Hai Mandir Chand Khedi Ke Dhum
Kashṭ Klesh Jahan Kaṭate Hai Pratidin Subaho Shum
Koras: -Pratidin Subaho Shum
F: -Manatung Par Daya Dikhai Jane Sab Samsar
Dhire Dhire Jen Dharm Ka Badhane Laga Akar
Koras: -Badhane Laga Akar
F: -Adinath Ko Jab Mṛtyu Ka Hone Laga Abhash
Chale Gae Chaudah Din Pahale Moksh Marg Ke Pas
Koras: -Moksh Marg Ke Pas
F: -Naman Karo Shri Adinath Ko Hath Jod So Bar
Jinake Karaṇ Jen Dharm Ka Aise Hua Vistar
Koras: - Aise Hua Vistar
F: -Katha Likhi Sukhadev Ne Rinki Gake Sunati Hai Kailash Sangit Banate Hai
Hum Adinath Bhagavan Ki Pavan Katha Sunate Hai Hum Gatha Gate Hai
Koras: -Shri Adinath Bhagavan Kare Manav Ka Kalyaṇ
Kare Manav Ka Kalyaṇ Shri Adinath Bhagavan
Writer :- Sukhdev Nishad