Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:14:17 2+ Views

Shyam Katha

Super Hit Devotional track Shyam Katha sung by Sanjay Pareek.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shyam Katha sung by Sanjay Pareek

दुनिया के सुन सुन ताने कुछ जाने कुछ अनजाने
अपने भी हुए पराये हम किसको अपना माने
तू मेरी शान बड़ा दे मेरे आंगन लाल खिलाड़ी
मेरी किस्मत खुल जाएगी जो मेरी बात बनी
फिर करवा दूंगा बाबा सुन तेरी सवा मणि - २
दुनिया ने बहुत बताया पर कोई काम ना आया
जब हार गया मैं जग से तब तेरे द्वारे आया
तेरी महिमा बड़ी बताई तेरे दर की सुनी बड़ाई
बस बालक की चाहत में हर दम रोये सजनी
सजनी का दुखड़ा हरो करूँ तेरी सवा मणि
फिर करवा दूंगा बाबा सुन तेरी सवा मणि
नित श्याम नाम गुण गाये बाबा को खूब रिझाये
जब से है श्याम मनाया बस श्याम नाम ही भाये
कई महीने युहीं बीते सब दिन लगते है रीते
कोई चमत्कार अब करदे खाटू के श्याम धणी
फिर करवा दूंगा बाबा सुन तेरी सवा मणि - २
फिर ढल गई रात अँधेरी बाबा ने किस्मत फेरी
शुभ समाचार पाने को अब देरी रही ना देरी
सूरज आशा का चमका चमकी एक किरण सुनहरी
गोदी में लाल खिलाया माया तेरी दुःख हरनी
पर भूल गया बाबा की करना सवा मणि - २
घर में थी खुशिया छायी थी मिल रही खूब बधाई
कहीं ढोल बाजते ढम ढम कहीं गुंज रही शेहनाई
कोई गड्डी ताश की लाये कोई जाम पे जाम चढ़ाये
कई मढ़ो मिठाई लूट गई नहीं करी सवा मणि
वो करनी भूल गया जी देखो सवा मणि - २
महीने भर महीना जाये नहीं आज सवा मणि आये
बेटे के प्यार में अँधा अब याद कौन दिलवावे
सब घट घट वासी देखे सबकी किस्मत के लेखे
फिर कहे मालकिन घर की करलो सवा मणि
छोड़ो फुर्सत में कर लेंगे ये सवा मणि - २
बेकार की बाते सारी कर लो जयपुर की तैयारी
कलकत्ता दिल्ली बम्बई गोवा फिर दुनिया सारी
कुछ जेवर तो दिलवा दो तगड़ी और हार बनादो
अंगूठी में भी जड़वा दो हिरे की कड़ी
पर उसने करी नहीं है देखो सवा मणि - २
महीनो से साल पे आया बाबा ने खेल दिखाया
जो अब तक रोज था हँसता कुदरत ने उसे रुलाया
बीमार हो गया बालक वह रे जगती के पालक
तेरी माया अजब निराली ठगती रही ठगनी
माया में फसकर भूल गया वो सवा मणि - २
अब हो गे बड़ा खरामा दबने से दबे ना दाबा
दिन पे दिन तबियत बिगड़ी फिर याद आ गए बाबा
डॉक्टर और वेध बुलाए पैगम्बर पीन मनाये
चक्कर कुछ ऐसा चलाके आफत आई घनी
पर याद नहीं आई बाबा की सवा मणि - २
बाबा ने खेल रचाया बालक पे होश बनाया
कोई भी कुछ बतलाये माँ बाप ने उसे कराया
कभी झाड़ फुक करवाते गंडदे तावीज बनाते
करके उपाय पर बिगड़ी तबियत बहुत घनी
पर याद नहीं आई बाबा की सवा मणि - २
जा बैठे प्रभु के द्वारे बाबा का ध्यान लगा रे
कुछ भूल चूक अगर है तो अब बाबा ध्यान दिला रे
इतने में हुआ उजाला छलका आँखों का प्याला
क्यों दिया लाल अब चीन रहा निर्मोही धणी
अब ठीक करो बालक को हो गई बहुत घनी - २
वो आंसू देख ना पाया झट चमत्कार दिखलाया
छोटे से इक बालक से बाबा ने ये कहलाया
क्यों मूरख मुझको भुला जग की माया में भुला
तेरा होगा बेडा पार तू कर दे सवा मणि
अब याद उसे आई बाबा की सवा मणि - २
जो होनी थी सौ होली बालक ने आँखे खोली
मेरी बात प्रभु ने सुनली बालक की माँ झट बोली
सब जय जय जयकार मानावे बालक को गले लगावे
मत कठिन परीक्षा भगतो की लो श्याम धणी
फिर सबने प्रेम से की है देखो सवा मणि
फिर सबने प्रेम से कर डाली है सवा मणि
भोला है श्याम हमारा भगतो श्याम सहारा
ये उसका बन जाता है जो प्रेम से इसे पुकारा
पर जो है इसको भुला उसे तप्पड़ लगे करारा
फिर भी ये गले लगता भू वो श्याम धणी
जो भूल गया है करनी कर लेना सवा मणि – २
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40