Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:05:06 3+ Views

Vidyadayini Mata Saraswati

Super Hit Devotional track Vidyadayini Mata Saraswati sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Vidyadayini Mata Saraswati sung by Angel

F- विद्या दायिनी माता सरस्वती भक्तों का कल्याण करो
हम अज्ञानी इतना ही चाहें हम सबके अज्ञान हरो
कोरस - हम सबके अज्ञान हरो
F- विद्या दायिनी माता सरस्वती भक्तों का कल्याण करो
हम अज्ञानी इतना ही चाहें हम सबके अज्ञान हरो
विद्या दायिनी माता सरस्वती
F- तुमसे ही ये कला है जन्मी तुमसे बनी सुर रागिनी
तुमसे ये सारी सृष्टि महकी हे मैया हंस वाहिनी
हे मैया हंस वाहिनी
जिसके मन अन्धकार भरो हो रौशनी का अम्बार भरो
हम अज्ञानी इतना ही चाहें ज्ञान का तुम भंडार भरो
कोरस - ज्ञान का तुम भंडार भरो
F- विद्या दायिनी माता सरस्वती
F- वीणा के तारों से ओ माँ प्यारी सी एक धुन तू बजा
आपस में सारे बैर भुला कर सबको मिलजुल रहना सिखा
सबको मिलजुल रहना सिखा
जो भी आए तेरी शरण में उनका तुम उद्धार करो
हम अज्ञानी इतना ही चाहें हम सबके अज्ञान हरो
कोरस - हम सबके अज्ञान हरो
F- विद्या दायिनी माता सरस्वती
F- जिस घर तेरा वास हो माता बहता है वहां सुख सागर
सात सुरों की देवी माँ शारदे रखो बना अपना चाकर
रखो बना अपना चाकर
करें प्रार्थना हाथ जोड़ कर भक्ति का तुम भंडार भरो
हम अज्ञानी इतना ही चाहें हम सबके अज्ञान हरो
कोरस - हम सबके अज्ञान हरो
F- विद्या दायिनी माता सरस्वती
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40