Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:14:14 11+ Views

Shri Ajitnath Katha

Super Hit Devotional track Shri Ajitnath Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Ajitnath Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -जय जिनेन्द्र भक्तो आज हम आपको हमारे जैन धर्म के दूसरे तीर्थंकर अजितनाथ भगवान
की पावन कथा सुनाने जा रही हु ध्यानपूर्वक सुनिये -
F: -हम ज्ञान के मोती चुन चुन करके हार बनाते है सुन्दर हार बनाते है
हम अजितनाथ भगवान का जीवन सार दिखाते है हम कथा सुनाते है
अजितनाथ जी दूसरे तीर्थंकर कहलाते है तीर्थंकर कहलाते है
हम उनके चरणों में सिर को सौ बार झुकाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे अजितनाथ भगवान में कथा करू गुणगान
में कथा करू गुणगान है अजितनाथ भगवान
वार्ता: -भक्तो हमारे जैन धर्म के दूसरे तीर्थंकर अजितनाथ भगवान का जन्म कहा हुआ था किस
परिवार में जन्मे इसका वर्णन में आप सबको सुनाने जा रही हु -
F: -हाथ जोड़ कर अजितनाथ की कथा करू प्रारम्भ
अजितनाथ भगवान ज्ञान के है आरम्भ
कोरस: -ज्ञान के है आरम्भ
F: -दूसरे तीर्थंकर कहलाये अजितनाथ भगवान
अजितनाथ भगवना का जीवन करता है गुणगान
कोरस: -करता है गुणगान
F: -अवधपुरी में जन्म हुआ था बड़ा राज परिवार
माघ शुक्ल अष्टमी का दिन था हुआ था जब अवतार
कोरस: -हुआ था जब अवतार
F: -जितशत्रु जी पिता कहाये विजया माँ का नाम
धन्य हो गयी अवध नगरीय बन गयी पावन धाम
कोरस: -बन गयी पावन धाम
F: -इंद्रा और इन्द्राणी स्वर्ग से पुष्प लुटाते है स्वर्ग से पुष्प लुटाते है
हम अजितनाथ भगवान की जीवन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे अजितनाथ भगवान में कथा करू गुणगान
में कथा करू गुणगान है अजितनाथ भगवान
वार्ता: -बंधुओ अजितनाथ प्रभु का जन्म अयोध्या के राज परिवार में माघ के शुक्ल पक्ष की अष्टमी
को हुआ था इनके पिता का नाम जित शत्रु था और माता का नाम विजया देवी था
अजितनाथ भगवान का प्रतीक चिन्ह हाथी था -
F: -जन्म हुआ जब अजितनाथ का अवध हुई पावन
पवन सुगंधित हो गयी ऋतुएँ हो गयी मन भावन
कोरस: -हो गयी मन भावन
F: -सज गयी पूरी अयोध्या नगरी सज गए वंदनवार
गली गली कदली के वृक्ष बन गए तोरणद्वार
कोरस: -बन गए तोरणद्वार
F: -पिता ख़ुशी में दृव्य लुटाते खोल दिए भंडार
नगर निवासी खड़े द्वार पर लम्बी लगी कतार
कोरस: -लम्बी लगी कतार
F: -मुंह माँगा सब लेकर जाए खाली ना कोई जाए
महाराज दोनों हाथो से अन्न धन रहे लुटाये
कोरस: -अन्न धन रहे लुटाये
F: -नगर निवासी हाथ जोड़ जयकार लगाते है जयकार लगाते है
हम अजितनाथ भगवान की जीवन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे अजितनाथ भगवान में कथा करू गुणगान
में कथा करू गुणगान है अजितनाथ भगवान
वार्ता: -सारी अयोध्या में दीपोतस्व मनाया जाता है राजकुमार अजितनाथ धीरे धीरे बड़े होने लगते
है उनका रुझान धर्म कर्म की तरफ बढ़ने लगता वो बैठे बैठे आत्म मंथन करने लगते है
मन में वैराग जाग रहा था वो राज पाट छोड़कर राजमहल की सारी सुख सुविधा में त्याग
की साधना में लींन हो जाते है उनके साधना काल की अवधि बारह वर्ष की थी प्रभु ने इन
बारह वर्षो में अपने समस्त कार्यो का नाश कर दिया और चार धन घाती कर्मो का क्षय
करके अरिहंत कहलाये -
F: -साधना काल की अवधि उनकी रही थी बारह साल
काम क्रोध और मोह लोभ का तोड़ दिया था जाल
कोरस: -तोड़ दिया था जाल
F: -पृथ्वी पर सोते थे प्रभु जी ओढ़ के ये आकाश
अपने सारे कर्मो का कर दिया प्रभु ने नाश
कोरस: -कर दिया प्रभु ने नाश
F: -बारह वर्ष में कर्म नशा के मन में जागा ज्ञान
घन घाती कर्मो का क्षय कर कहलाये भगवान
कोरस: -कहलाये भगवान
F: -अजितनाथ अरिहंत कहाये तीर्थंकर मिला नाम
कोटि कोटि करो नमन चरण में बारम्बार प्रणाम
कोरस: -बारम्बार प्रणाम
F: -अजितनाथ भगवान जी जिस दिन दीक्षा पाते है जिस दिन दीक्षा पाते है
हम अजितनाथ भगवान की जीवन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे अजितनाथ भगवान में कथा करू गुणगान
में कथा करू गुणगान है अजितनाथ भगवान
वार्ता: -भगवान अजितनाथ जी की दीक्षा के पश्चात सर्वप्रथम दान वृहदत्त नामक राजा के द्वारा
भिक्षा प्राप्त हुई थी इस प्रकार से वहदत्त प्रथम दान दाता कहलाया था अजितनाथ भगवान
अपने बारहवर्ष के साधना काल के उपरांत अयोध्या नगरी में पधारे वहां प्रभु ने बेल का
उपवास किया सहस्त्रामवन में शाल वृक्ष के निचे प्रभु निर्मल केवल्य ज्ञान को पा गये -
F: -साधना काल के बाद पुनः वो आये अयोध्या धाम
बेले के उपवास की प्रभु ने किया है अपने नाम
कोरस: -किया है अपने नाम
F: -सहस्त्रामवन में जाकर के प्रभु ने लगाया ध्यान
शाल वृक्ष के निचे पाया प्रभु ने केवल्य ज्ञान
कोरस: -प्रभु ने केवल्य ज्ञान
F: -निर्मल केवल्य गया पा गये अजितनाथ भगवान
अजितनाथ जी निकल पड़े फिर करने जग कल्याण
कोरस: -करने जग कल्याण
F: -पौष सऊदी की एकादशी थी दिन था बड़ा पावन
केवल्य ज्ञान मिला प्रभु जी को बड़ा ही मन भावन
कोरस: -बड़ा ही मन भावन
F: -अजितनाथ प्रभु यही से जग कल्याण को जाते है जग कल्याण को जाते है
हम अजितनाथ भगवान की जीवन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे अजितनाथ भगवान में कथा करू गुणगान
में कथा करू गुणगान है अजितनाथ भगवान
वार्ता: -प्रभु को जिस दिन केवल्य ज्ञान प्राप्त हुआ इस दिन पौष सुदी एकादशी थी प्रभु अरिहंत हो
गये इसके पश्चात प्रभु ने जगत के लिए बड़े ही कल्याणकारी कार्य किये जैन धर्म का प्रचार
किया और साधु संतो साध्वी श्रावक श्राविका चार तरह की स्थापना कर तीर्थंकर कहलाये -
F: -केवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई तो हो गयी अरिहंत
ज्ञान की खान कहाये प्रभु जी जिसका कही ना अंत
कोरस: -जिसका कही ना अंत
F: -घूम घूमकर नगर नगर में करे धर्म प्रचार
कहते थे अपने वचनो में जैन धर्म का सार
कोरस: -जैन धर्म का सार
F: -साधु साध्वी श्रावक श्राविका चलते प्रभु के साथ
धर्म ध्वजाओं में लेकर चलते रहे दिन रात
कोरस: -चलते रहे दिन रात
F: -चार तीर्थो की करके स्थापना तीर्थंकर कहलाये
सिंह सेन जी प्रभु के पहले गणधर बनके आये
कोरस: -गणधर बनके आये
F: -ज्ञान की वर्षा धर्म का दरिया प्रभु बहाते है हाँ प्रभु बहाते है
हम अजितनाथ भगवान की जीवन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय अजितनाथ भगवान में कथा करू गुणगान
में कथा करू गुणगान है अजितनाथ भगवान
वार्ता: -तो बंधुओ प्रभु के प्रथम गणधर का नाम सिंह सेन था प्रभु अजितनाथ के गणधरो की संख्या
नब्बे थी प्रभु अजितनाथ जी का मोक्ष कल्याण चैत्र सुदी पंचमी के दिन सम्मेद शिखर में
हुआ था प्रभु फ़दमासन की मुद्रा में ध्यान लगाके मास खामण का उपवास कर अपने अष्ट
कर्मो का क्षय कर सिद्ध कहलाये और निर्वाण पा गये -
F: -चैत्र सुदी पंचमी के दिन को हुआ मोक्ष निर्वाण
अपने वचनो के द्वारा कर गये मानव का कल्याण
कोरस: -मानव का कल्याण
F: -सम्मेद शखर जी से प्रभु जी निर्वाण को जाते है
अजितनाथ जी तीर्थंकर भगवान कहाते है
कोरस: -भगवान कहाते है
F: -सडासन मुद्रा में प्रभु जी लगाके अपना ध्यान
मास गमन उपवास किया और किया ज्ञान स्नान
कोरस: -किया ज्ञान स्नान
F: -अपने अष्ट कर्मो की ज्ञयकर प्रभु जी सिद्ध कहाये
मोक्ष मिला फिर अजितनाथ को वो निर्वाण को पाए
कोरस: -वो निर्वाण को पाए
F: -कथा लिखी सुखदेव ने रिंकी गाके सुनाती है कैलाश संगीत बनाते है
हम अजितनाथ भगवान की जीवन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जय अजितनाथ भगवान में कथा करू गुणगान
में कथा करू गुणगान है अजितनाथ भगवान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40