Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:09:22 6+ Views

Gau Mata Chalisa

Super Hit Devotional track Gau Mata Chalisa sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Gau Mata Chalisa sung by Rinky Vishwakarma

दोहा
श्री गणेश का सुमिरन मैं करूँ झुका के माथ
कंठ विराजो आकर के, देवी शारदा मात
जय हो गौ माता तेरी महिमा अपरम्पार
कामधेनु के रूप में, पूजे तुम्हे संसार
चौपाई
जय जय तेरी हे गौ मैया, भवसागर की पार लगैया 1
ऋषि-मुनि वेद पुराणों के ज्ञानी, मात सुरभि की कथा बखानी 2
कामधेनु माँ हे सुख दायिनी, सुरभि माता जन कल्याणी 3
आई जो विपदा देवों पे भारी, माँ तुमने की थी रखवारी 4
सुर असुर में युद्ध छिड़ जाए सागर मंथन को सब जाए 5
सागर मथता जब वो जाए, रत्नों संग कामधेनु पाए 6
कामधेनु के पांच प्रकारा, सेवा से जायें भव पारा 7
जब व्याकुल हो गंगा माई, आकर पास गुहार लगाई 8
गंगा को माँ दिया निवासा, आपहिं लक्ष्मी आई पासा 9
लक्ष्मी को भी तुम अपनाई, सबके जीवन मात बचाई 10
तेंतिस कोटि देव-मुनि आये, सबहीं माता आप बचाये 11
तुमने सबकी रक्षा कीन्हीं, असुर ग्रास हर जीवन दीन्हीं 12
माता तुम हो दिव्य स्वरूपा, तव महिमा सब गायें भूपा 13
नंदा सुभद्रा सुरभि सुशीला, बहुला धेनु काम की लीला 14
गोधूलि जो जन शीश लगायें, ताके पाप आप कट जायें 15
गौ माँ चरणन तीर्थ निवासा, गौ-भक्ति सम नहीं उपवासा 16
गौ सेवा है मोक्ष कि सीढी, धन बल यश पावहिं सब पीढ़ी 17
विद्या लक्ष्मी आवहिं पासा, कामधेनु कर जहाँ निवासा 18
भोलेनाथ श्राप जब पाये , सीधे वह गोलोक सिधाये 19
शिव करन सुरभि की स्तुति लागे, परिकरमा कर माँ के आगे 20
हाँथ जोड़ शिव बात बताई, तपती देह श्राप से माई 21
तोरी शरण मात मैं आया, शीतल कर दो मेरी काया 22
सुरभि देह में प्रविशे शंकर, जग कोलाहल मचा भयंकर 23
वरदायिनि सब रोग मिटाई, वैतरनि भव पार लगाई 24
गौमुख गंगा वेग बहाई, सबद मंत्र गौ देत बनाई 25
श्राद्ध पिण्ड तर्पन मख पूजा, साधन सिद्धि धेनु नहिं दूजा ।।26
गो सेवक थे कृष्ण मुरारी, जिनकी महिमा सबसे न्यारी 27
कान्हा वन में गाय चराते, दूध दही पी माखन खाते 28
जिस घर हो माँ तेरा वासा, दुःख पीड़ा किम आवहिं पासा 29
हो जहँ कामधेनु की पूजा, पुण्य नहीं इससे बड़ दूजा 30
माता तुमने ऋषि मुनि तारे, देव मनुज के भाग्य सँवारे 31
वेद पुराणों में तव गाथा, युगों युगों से है तव साथा 32
तुमहिं मनुज के भाग्य सँवारे, अंत काल वैतरिणी तारे 33
तव महिमा किम गाऊँ माते, तुममे चारो धाम समाते 34
पंचगव्य की महिमा न्यारी, तुमसे ही है दुनिया सारी 35
प्रातकाल जो दर्शन पायें , बिगड़े काज आप बन जायें 36
हाँथ जोड़ जो शीश नवाये, बुरी बला से मात बचाये 37
ये मन है माँ तेरा दासा, मात ह्रदय में करो निवासा 38
दूध तेरा अमृत के समाना, सत्य यही है जग ने माना 39
गौ चालीसा जो जन गावे, मनोवांछित फल वो पा जावे 40
दोहा
गौ चालीसा पाठ करे जो उठकर नित प्रात
सुख वैभव और यश मिले कष्ट हरे गौ मात
लेखक :- Traditional, सुभाष चंद्र बोसे
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40