Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:03:29 4+ Views

Chotu Ganesha

Super Hit Devotional track Chotu Ganesha sung by Arushi Bajpai.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Chotu Ganesha sung by Arushi Bajpai

छोटू गणेशा छोटू गणेशा देखो कितना प्यारा है
छोटू गणेशा छोटू गणेशा सब देवों से न्यारा है
छोटू गणेशा छोटू गणेशा देखो कितना प्यारा है
छोटू गणेशा छोटू गणेशा सब देवों से न्यारा है
पार्वती का प्यारा गणेशा गणाधीश कहलाता है
देवी देवों में सबसे पहले गणेश पूजा जाता है
मोदक लड्डू प्यारे गणेश को बहुत ही ज्यादा भाता है
गौरी मैया बना के देती बहुत प्यार से खाता है
हा हा हा हा हा ........................
मोदक लड्डू प्यारे गणेश को बहुत ही ज्यादा भाता है
गौरी मैया बना के देती बहुत प्यार से खाता है
मूषक मामा पे चढ़ के कैलाश घूमने जाता है
उछल कूदकर घूम-घामकर घर को लौट के आता है
छोटू गणेशा छोटू गणेशा देखो कितना प्यारा है
छोटू गणेशा छोटू गणेशा सब देवों से न्यारा है
खेल कोई भी कैसा भी हो कोई हरा न पाता है
गणपति अपने बुद्धि विवेक से खेल में सबको हराता है
कार्तिकेय भैया के संग में दौड़ता खेलता खाता है
चतुराई से बुद्धि लगा हर खेल जीतता जाता है
वाह रे गन्नू .............................
कार्तिकेय भैया के संग में दौड़ता खेलता खाता है
चतुराई से बुद्धि लगा हर खेल जीतता जाता है
माता-पिता को सबसे बड़ा और सबसे पूज्य बताता है
उनकी सेवा से ही गणपति प्रथम पूज्य बन जाता है
गन्नू भैया छोटू गणेशा देखो कितना प्यारा है
छोटू गणेशा छोटू गणेशा सब देवों से न्यारा है
छोटू गणेशा छोटू गणेशा देखो कितना प्यारा प्यारा है
छोटू गणेशा छोटू गणेशा सब देवों से न्यारा है आई लव यु गन्नू
लेखक :- सुरेश तिवारी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40