Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:04:37 5+ Views

Suno Ji Bhairav Ladle

Super Hit Devotional track Suno Ji Bhairav Ladle sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Suno Ji Bhairav Ladle sung by Rinky Vishwakarma

सुनो जी भैरव लाडले कर जोड़ कर विनती करूं
कृपा तुम्हारी चाहिए में ध्यान तुम्हारा ही धरूं
मैं चरण छूता आपके अर्जी मेरी सुन लीजिए
मैं हूँ मति का मंद मेरी कुछ मदद तो कीजिए
महिमा तुम्हारी बहुत कुछ थोड़ी सी मैं वर्णन करूं
सुनो जी भैरव लाडले कर जोड़ कर विनती करूं
करते सवारी श्वानकी चारों दिशा में राज्य है
जितने भूत और प्रेत सबके आप ही सरताज हैं
हथियार है जो आपके उनका क्या वर्णन करूं
सुनो जी भैरव लाडले कर जोड़ कर विनती करूं
माताजी के सामने तुम नृत्य भी करते हो सदा
गा गा के गुण अनुवाद से उनको रिझाते हो सदा
एक सांकली है आपकी तारीफ़ उसकी क्या करूँ
सुनो जी भैरव लाडले कर जोड़ कर विनती करूं
बहुत सी महिमा तुम्हारी मेहंदीपुर सरनाम है
आते जगत के यात्री बजरंग का स्थान है
श्री प्रेतराज सरकारके मैं शीश चरणों मैं धरूं
सुनो जी भैरव लाडले कर जोड़ कर विनती करूं
निशदिन तुम्हारे खेल से, माताजी खुश होती रहें
सर पर तुम्हारे हाथ रखकर आशीर्वाद देती रहे
कर जोड़ कर विनती करूं अरुशीश चरणों में धरूं
सुनो जी भैरव लाड़ले, कर जोड़ कर विनती करूं
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40