Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:15:59 13+ Views

Brahmacharini Mata Ki Katha

Super Hit Devotional track Brahmacharini Mata Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Brahmacharini Mata Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्तों -जय माता दी भक्तो नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा
आराधना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान और तप की देवी भी कहा जाता है। मां ब्रह्मचारिणी
के दाएं हाथ में माला और बाएं हाथ में कमण्डल है।हजारों वर्षों तक कठिन तपस्या के कारण ही ‘
इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा -
M: -आदि शक्ति माँ नव दुर्गा की महिमा गाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम कथा सुनाते हैं हैं हम गाथा गाते हैं
तपश्चारिणी माता का तप त्याग दिखाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
वार्ता: -प्रिये भक्तों हजारों वर्षों की कठिन तपस्या के कारण ही माता तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी कहा जाता
है इनको इनके त्याग और तपस्या के कारण ही इनको त्याग और तप की देवी माना जाता है। इन्होंने
कई वर्षों तक निराहार रहकर अत्यन्त कठिन तप से भगवान् शिव को प्रसन्न किया । इनके इसी
रूप की पूजा नवरात्र के दुसरे दिन की जाती है -
M: -आज में आपको कथा सुनाऊँ ब्रह्मचारिणी की
तपश्चारिणी जगदम्बा माँ शिव कल्याणी की
कोरस: -माँ शिव कल्याणी की
M: -एक हाथ में लिए कमंडल एक हाथ माला
रूप मनोहर माता का लगता है ममता वाला
कोरस: -लगता है ममता वाला
M: -नारद जी ने शिक्षा दी थी और दिया था ज्ञान
तप की शक्ति से ही मिलेंगे शिव शंकर भगवान्
कोरस: -शिव शंकर भगवान्
M: -करो साधना शिव शंकर की मानो मेरी बात
सत्य कथन है मेरा तुमको मिलेंगे भोले नाथ
कोरस: -मिलेंगे भोले नाथ
M: -धयान लगा के सुनो कथा हम आगे बढ़ाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता का वृत्तांत सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
वार्ता: -माँ भगवती ब्रह्मचारिणी रूप में क्यों प्रकट हुई और इसके पीछे की कौन सी पौराणिक कथा है
आइये इसके बारे में कथा के माध्यम से जानते हैं -
M: -पूर्व जन्म में राजा दक्ष की पुत्री माँ कहलाई
हवन कुंड में कूद के माँ ने अपनी जान गवाई
कोरस: -माँ ने अपनी जान गवाई
M: -दूजे जन्म में कैसे पड़ा था ब्रह्मचारिणी नाम
कैसे पूरण करती थी अपंने भक्तों के काम
कोरस: -अपंने भक्तों के काम
M: -शिव शंकर को मन में धर करती थी तप भारी
ह्रदय पटल में बसे थे उनके शम्भू त्रिपुरारी
कोरस: -शम्भू त्रिपुरारी
M: -घोर तपस्या करने लगी माँ जंगल में जा कर
वर्ष हजार गुजार दिए थे कंद मूल खाकर
कोरस: -कंद मूल खाकर
M: -घोर तपस्या की हम आपको अंश दिखाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
वार्ता: -भक्तजनो माँ दुर्गा की नवशक्ति का दूसरा स्वरुप कहा जाता है जो की ब्रह्मचारिणी है यहाँ ब्रह्म का
अर्थ तपस्या है माँ भगवती का यह स्वरुप त्याग और तपस्या का प्रतिक माना जाता है ब्रह्म चारिणी
तप की चारिणी अर्थात तप का आचरण करने वाली है -
M: -आंधी वर्षा सर्दी गर्मी सब कुछ सहन किया
वर्षों बीत गए तप करते माँ ने न शयन किया
कोरस: -माँ ने न शयन किया
M: -लगन लगी थी शिव शंकर से मन मैं बसी थी प्रीत
मन में था विश्वाश एक दिन होगी मेरी जीत
कोरस: -एक दिन होगी मेरी जीत
M: -वर्षों तक जग जननी ने खाये थे केवल शाक
उसी तरह से कठिन तपस्या करती माँ दिन रात
कोरस: -करती माँ दिन रात
M: -वर्षों तक माँ जगनननी ने रखा था उपवास
शिव शंकर की चाह में उनको भूख लगे न प्यास
कोरस: -भूख लगे न प्यास
M: -वर्ष हजारों कैसे बीते वो दिखलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
वार्ता: -प्रिये माता के भक्तो भगवान् शिव को पति के रूप में पाने के लिए तप में लीन हो गयी उन्हें किसी भी
बात की चिंता न रही की उनका क्या होगा माँ की ये अटूट भक्ति हम सब को यही सीख देती हैं
व्यक्ति को अपने उद्देश्य के प्राप्ति के लिए जब तक अगाध श्रद्धा और प्रबल बिश्वास नहीं होगा
उदेश्य की प्राप्ति नहीं हो सकती -
M: -तीन हजार वर्ष तलक माँ ने विल्व पत्र ही खाये
निराहार माँ निर्जला रहके अपना धर्म निभाए
कोरस: -अपना धर्म निभाए
M: -बिन कुछ खाये पिए वर्ष यूं गुजरे कई हज़ार
आंधी गर्मी सर्दी सहती बारिश की बौछार
कोरस: -बारिश की बौछार
M: -शिव की खातिर माँ ने पत्र भी खाना छोड़ दिया
नाम अर्पणा मैया का तो इसीलिए है पड़ा
कोरस: -इसीलिए है पड़ा
M: -तप करने में माँ के आगे कोई नहीं बड़ा
इसी लिए तो ब्रह्मचारिणी नाम है इनका पड़ा
कोरस: -नाम है इनका पड़ा
M: -हो गई थी कमजोर माता हम वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
वार्ता: -भक्तो माता वर्षों तक कठिन तप में लीन रही माता को उनके तप का क्या फल मिला क्या उनकी
मनोकामना पूर्ण हो पाई आइये कथा के माधयम से जानते है -
M: -कठिन तपस्या के कारण से तन हो गया था क्षीण
लगने लगी माँ ढाँचे जैसी बदन हो गया जीर्ण
कोरस: -बदन हो गया जीर्ण
M: -ऋषि मुनि संग आये देवता तब माता के पास
हाथ जोड़ बोले सब माँ से तोड़ दो अब उपवास
कोरस: -तोड़ दो अब उपवास
M: -जैसी तपस्या की है तुमने नहीं किसी ने की
अब तक हमने तपश्चारिणी तुमसी नहीं देखी
कोरस: -तुमसी नहीं देखी
M: -हुई साधना पूरी माँ की जप तप से परिपूर्ण
मनोकामना हो जायेगी जल्दी ही सम्पूर्ण
कोरस: -जल्दी ही सम्पूर्ण
M: -पति रूप में शिव जी मिलेंगे सत्य बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: - है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
M: - करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
वार्ता: -प्रिये भक्तों माता की ऐसी दशा देखकर सभी देवता काफी दुखी हो गए उन्हें भी लगने लगा की बस
अब बहुत हो गया स्वयं विष्णु भगवान् सभी देवताओं के साथ उनके समक्ष गए और समझाया की
आपकी तपस्या पूर्ण हो चुकी है -
M: -तप छोड़ो अब घर को जाओ मानो मेरी बात
आएंगे अब पिता तुम्हारे ले जाएंगे साथ
कोरस: -ले जाएंगे साथ
M: -वर्ष हजारों बिता दिए हैं कठिन साधना में
कमी नहीं है कोई आपकी दिव्य प्रार्थना में
कोरस: -आपकी दिव्य प्रार्थना में
M: -तपश्चारिणी ब्रह्मचारिणी तुम ही अपर्णा हो
शिव शंकर की तुम हो भार्या तुम ही रमना हो
कोरस: -तुम ही रमना हो
M: -प्रीतिदिन तुमको नमन करेगा सारा ये संसार
कलयुग में भी करोगी तुम तो भक्तों का उद्धार
कोरस: -भक्तों का उद्धार
M: -ऐसी ब्रह्मचारिणी माँ को शीश झुकाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
वार्ता: -प्रिये भक्तों नवरात्रों में माता ब्रह्म चारिणी की पूजा दूसरे दिन की जाती है जगतजननी माँ का ही
दूसरा स्वरुप है जो समस्त संसार को सुख प्रदान करने वाली है -
M: -नाम द्वितीय मिला है माँ को ब्रह्मचारिणी का
दूजा दिन है नवरातों में तपश्चारिणी का
कोरस: -तपश्चारिणी का
M: -दूजे दिन पूजी जाती है ब्रह्मचारिणी माँ
पूरण काज सभी के करती तपश्चारिणी माँ
कोरस: -तपश्चारिणी माँ
M: -प्रथम शैलपुत्री माता हैं द्वितीय अपर्णा माँ
जय हो तुम्हारी आदि भवानी करुणा मई मेरी माँ
कोरस: -करुणा मई मेरी माँ
M: -करती है कल्याण जगत का जगतधारिणी माँ
अखिल जगत की स्वामिनी है मेरी ब्रम्ह्चारिणी माँ
कोरस: -मेरी ब्रम्ह्चारिणी माँ
M: -कैलाश श्रीवास्तव भजनो के संगीत बनाते हैं देवेश कुंदन गाते हैं
ब्रह्म चारिणी माता की हम कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कोरस: -है ब्रम्ह्चारिणी महान करे भक्तो का कल्याण
करे भक्तो का कल्याण माँ ब्रम्ह्चारिणी है नाम
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40