Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:11:31 5+ Views

Kalki Katha

Super Hit Devotional track Kalki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Kalki Katha sung by Devesh Kundan

M: -श्री हरी के दसवे अवतार की गाथा गाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री कल्कि अवतार की भक्तों गाथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कैसे लेंगे जन्म धरा पर ये समझाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री कल्कि भगवान की भक्तों गाथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -चार युगों की कथा है भक्तो चारों है महान
सतयुग त्रेता द्वापर और कलयुग का है ये ज्ञान
सतयुग में भगवान प्रबल थे रहते थे सन्मुख
देव मनुज में भेद नहीं था दोनों थे उन्मुख
सतयुग में भगवान भक्त की बात पे आते थे
सच्चे मन मन से जब भी पुकारे दौड़े आते थे
सतयुग बिता फिर धरती पर त्रेता जी आते हैं
श्री विष्णु के अवतार श्री राम को पाते हैं
रामायण की बातें हम कलयुग में सुनाते हैं पवन कथा सुनाते हैं
श्री कल्कि भगवान की भक्तों गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -रामायण की घटना बीती सब जग हैं जाने
द्वापर में है श्री कृष्ण जी ये सब ही माने
बाल रुप में रची थी लीला सब ही बताते हैं
कृष्ण की पावन धरती वृन्दावन को जाते हैं
रची महाभारत श्री कृष्ण ने सब ही बताते हैं
अपनी लीला करने को लीलाधार आते हैं
करने जग उधार प्रभु तो रूप रचाते हैं
करुणाकर के करुणामई किरपा बरसाते हैं
ऐसे अविरल रूप की भक्क्तों गाथा गाते हैं पवन कथा सुनते हैं
श्री कल्कि भगवान की भक्तों गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -शिव के आशीर्वाद से कलयुग धरा पे आते हैं
करके दंडवत प्रभु को अपना शीशा झुकाते हैं
शिव की आज्ञा लेके कलि ने लिया धरा अवतार
राजा परीक्षित सन्मुख देखे मन में करें विचार
शस्त्र उठा कर राजा ने पुछा है तुम हो कौन
हाथ जोड़ कर कलयुग बोला रहा नहीं वो मौन
कलयुग राजा परीक्षित को परिचय बतलाते हैं
जाऊं कहाँ में राजन उनसे पूछ के आते हैं
कलयुग के रहने को राजा स्थान बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री कल्कि भगवान की भक्तों गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -कलयुग ने आकर के मचाया जग में बड़ा घमासान
धर्म ध्वजा न रही सुरक्षित जलते धर्म स्थान
पापी क्रोधी मदलोभी ही करने लगे उत्थान
धरम करम पर चलने वाले गए पतन स्थान
पाप धरा पर बढ़ती जाते मुनि बताते हैं
कहते हैं सभी प्रबल हैं कलयुग ये गाते हैं
लाज शर्म न रहि लोक में न रहा मान सम्मान
माता पिता को बोझ समझते स्वयं उनकी संतान
धरा बचाने कलयुग में नारायण आते हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री कल्कि भगवान की भक्तों गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -पाप बढ़ी जब जब धरती पर प्रभु बचाते हैं
लेकर तब अवतार हरि इस धरा पे आते हैं
पाखंड करे जो इस धरती पर होगा वो पुण्यवान
वेद पुराणों का कलयुग में होगा बहुत अपमान
विश्वाश नहीं बस भ्रम ही फैला होगा चारों ओर
प्रेम श्रद्धा का नाम न होगा अन्धकार चहुँ ओर
स्वयं को ही भगवान् कहेंगे कलयुग में कुछ लोग
पाखंडी अत्याचारी को भजेंगे नित ही लोग
पाप का नाम मिटाने को नारायण आते हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री कल्कि भगवान की भक्तों गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -इस कलयुग के अंत में भगवान कल्कि आएंगे
पापी दुराचारी का धरा से नाम मिटायेंगे
द्वापर में जब श्री कृष्ण ने त्यागा था संसार
चक्र सुदर्शन फाड़ के धरती गए उसमें समा
चौसठ कला से युक्त कल्कि जी लेंगे धरा अवतार
चक्र सुदर्शन श्री कल्कि जी हाथ में लेंगे धार
महापुरुष जो सात हैं जग में वो भी आएंगे
परशुराम अश्व्थामा हनुमान जी आएंगे
कलयुग की बाते हम तो कलयुग में गाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री कल्कि भगवान् की भक्तों गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -राजा बलि और वेदव्यासः विभीषण आएंगे
द्वापर में जो कृपाचार्य थे संग वो आएंगे
सातों शक्तियां साथ में मिलकर करेगी फिर तो प्रहार
कलयुग का हो अंत सभी मिलकरेंगे फिर संहार
जल थल हो या धरा गगन मैं कल्कि आएंगे
कलयुग के कृत्यों का भक्तों नाम मिटायेंगे
रहे न जग में कलयुग का वो नाम मिटायेंगे
अखिल जगत से कलयुग को श्री विष्णु ही हराएंगे
कल्कि देव का कर आराधन प्रभु कल्कि को ध्याते हैं
श्री कल्कि भगवान की भक्तों गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा हैं बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की हैं पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- देवेश कुंदन
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40