Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:16:33 14+ Views

Mahakumbh Katha (Prayagraj)

Super Hit Devotional track Mahakumbh Katha (Prayagraj) sung by Prem Prakash Dubey.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mahakumbh Katha (Prayagraj) sung by Prem Prakash Dubey

M: -को कहि सकइ प्रयाग प्रभाऊ। कलुष पुंज कुंजर मृगराऊ॥
वार्ता: -जय सिया राम प्रभु प्रेमियों आप सभी प्रभु प्रेमियों को प्रेम प्रकाश दुबे का सादर जय
सिया राम आज हम तीर्थराज प्रयाग के जीवन की अद्भुत लीला की कथा आपको
सुनाते है जिसे सुनकर आपको भी आश्चर्य होगा तो चलिये-
M: -संगम के वासी अविनाशी तीर्थराज भी न्यारे है
कोरस: -संगम के वासी अविनाशी तीर्थराज भी न्यारे है
M: - इनकी लीला अद्भुत है इनकी लीला अद्भुत है लाखो को पार उतारे है
कोरस: -लाखो को पार उतारे है
M: -संगम के वासी अविनाशी तीर्थराज भी न्यारे है
कोरस: -संगम के वासी अविनाशी तीर्थराज भी न्यारे है
M: -एक बार विक्रमादित्य करने शिकार निकले वन में
कोरस: -करने शिकार निकले वन में
M: -चलते चलते थके हुए थे पहुंचे मणिपर्वत वन में
कोरस: -पहुंचे मणिपर्वत वन में
M: -एक वृक्ष के तले छाँव में अपना डेरा डाल दिये
कोरस: -अपना डेरा डाल दिये
M: -शीतल मंद सुगंध पवन का जी भरके आनंद लिये
कोरस: -जी भरके आनंद लिये
M: -शांति मिली तो मन बोला नृप कितने सुखद नजारे है
संगम के वासी अविनाशी संगम के वासी अविनाशी तीथराज भी न्यारे है
कोरस: -संगम के वासी अविनाशी तीथराज भी न्यारे है
वार्ता: -प्रभु प्रेमियों वन में सुन्दर फूल खिले थे भँवरे गुनगुना रहे थे तितलियाँ उड़ रही थी पंछी
चहचहा रहे थे धरती की हरियाली देखकर राजा का मन मोहित हो रहा था मन प्रकति
की सराहना करते नहीं अच्छा रहा था इतने में इन्होने देखा की एक काले रंग का घोडा
दौड़ता हुआ आया और सरयू नदी के जल में कूद गया इन्हे बड़ा आश्चर्य हुआ और ये
सरयू की तरफ ही देखने लगे-
M: -काला रंग तुरंग एक दौड़ता हाँफता आया है
कोरस: -दौड़ता हाँफता आया है
M: -सरयू में कूदा धीरे धीरे जल बिच समाया है
कोरस: -धीरे जल बिच समाया है
M: -घंटो बीत गए ना निकला मन में कोतुहल जागा
कोरस: -मन में कोतुहल जागा
M: -सोच विचार लगे करने आनंद उड़ा जैसे कागा
कोरस: -आनंद उड़ा जैसे कागा
M: -कोई हलचल नहीं है जल में सब चुपचाप किनारे है
कोरस: -सब चुपचाप किनारे है
M: -संगम के वासी अविनाशी तीथराज भी न्यारे है
कोरस: -संगम के वासी अविनाशी तीथराज भी न्यारे है
वार्ता: -भक्तजनो महाराजा विक्रमादित्य जी इसी विचार में पड़े थे की घंटो बीत गया घोड़े का
कोई सहायता नहीं है आखिर घोडा गया तो कहाँ गया अचानक घंटो बाद जल में
छपाक की एक आवाज हुई राजा ने देखा की एक सफेद रंग की छाया जल से उभर
रही है यह छाया कोई और नहीं वो सफेद रंग का एक घोडा था राजा को आश्चर्य हुआ
की घोडा तो काले रंग का था ये सफेद रंग का कैसे हो गया राजा अपनी जगह से उठे
और घोड़े के सामने जाकर खड़े हो गए बड़ी विनम्रता से राजा ने घोड़े को नमन किया
और पूछा -
M: -क्या तुम वही अश्व काले हो जो सरयू में समा गया
कोरस: -जो सरयू में समा गया
M: -कैसे रंग सफेद हो गया काला रंग फिर कहाँ गया
कोरस: -काला रंग फिर कहाँ गया
M: -वीर विक्रम की विनम्रता घोड़े का मन जीत लिया
कोरस: -घोड़े का मन जीत लिया
M: -घोड़े ने मन में सोचा एक धर्मरथी मनमीत मिला
कोरस: -एक धर्मरथी मनमीत मिला
M: -इनको सत्य बताया जाये अब ये मीत हमारे है
इनको सत्य बताया जाये अब ये मीत हमारे है
संगम के वासी अविनाशी तीथराज भी न्यारे है
कोरस: -संगम के वासी अविनाशी तीथराज भी न्यारे है
वार्ता: -भक्तजनो महाराजा विक्रमादित्य पशु पक्षियों की भाषा समझते थे घोड़ा बोला महाराज
में ये रहस्य किसी को बताता नहीं किन्तु आपकी विनम्रता ने मेरा मन मोह लिया इतना
कह कर घोड़ा मानव रूप में प्रकट हुआ और बोला राजन में तीर्थराज प्रयाग हूँ में साल
में एक बार इसी तरह यहाँ अर्थार्त सरयू दी में आता हूँ और अपने तन पर चढ़े हुए पापो
को धोकर इसी तरह निर्मल हो जाता हूँ -
M: -यह सरयू का पावन जल है जिसमे रघुवर समा गए
कोरस: -जिसमे रघुवर समा गए
M: -छोड़ अयोध्या को रघुनंदन अपने पावन धाम गए
कोरस: -अपने पावन धाम गए
M: -सरयू के तट पर ही लक्ष्मण भस्म किये अपनी काया
कोरस: -भस्म किये अपनी काया
M: -और शेषावतार पा गए शेषनाग की फिर काया
इतने पावन सरजू जल से बदले रूप हमारे है
इतने पावन सरजू जल से बदले रूप हमारे है
संगम के वासी अविनाशी तीथराज भी न्यारे है
कोरस: -संगम के वासी अविनाशी तीथराज भी न्यारे है
वार्ता: -प्रभु प्रेमियों प्रयागराज कहते है महाराजा विक्रमादित्य जी से राजन जिस जगह आप
खड़े है ये अयोध्या है ये परम पिता परमेश्वर श्री विष्णु जी के अवतार भगवान श्री रामचंद्र
जी की जन्मभूमि है ये भूमि स्वर्ग से भी ज्यादा पावन और सुन्दर है भगवान श्री राम जी
ने अपनी इस जन्मभूमि के विषय में स्वयं कहा है -
M: -जननी जन्मभूमिश्चय स्वर्गादीप गरीयसी जन्मभूमि मम पुरी सुहावनि।
उत्तर दिसि बह सरजू पावनि॥
वार्ता: -और स्वयं भगवान ने कहा मुझे यहाँ रहने वाले बहुत प्रिय है प्रभु प्रेमियों तीर्थराज
प्रयागराज महाराजा विक्रमादित्य जी से कहते है इस अयोध्या की भूमि का दर्शन करके
जीवन धन्य हो जाता है साल भर लोगो के मन की मलिनता और उनके पापो को धोते
धोते स्वयं काला पड़ जाता हूँ तब साल में एक बार यहाँ आकर सरयू के पावन जल में
स्न्नान करता हूँ जिससे मेरे तन पर चढ़े हुए सारे पाप धूल जाते है और में काले रंग से ‘
सफेद रंग का हो जाता हु -
M: -सरयू की महिमा अनंत है गरिमा बड़ी है इस जल की
कोरस: -गरिमा बड़ी है इस जल की
M: -नवजीवन देती है सरयू सदा सहायक निर्बल की
कोरस: -सदा सहायक निर्बल की
M: -तीर्थराज ने कहा विक्रम आओ तुम्हे बताते है
कोरस: -आओ तुम्हे बताते है
M: -जन्मभूमि श्री रामचंद्र की दशरथ महल दिखाते है
कोरस: -दशरथ महल दिखाते है
M: -तीर्थराज विक्रमादित्य को जगह दिखाते सारे है
तीर्थराज विक्रमादित्य को जगह दिखाते सारे है
संगम के वासी अविनाशी तीर्थराज भी न्यारे है
कोरस: -संगम के वासी अविनाशी तीर्थराज भी न्यारे है
वार्ता: -भक्तजनो प्रयागराज ने कहा महाराज युग बीते समय बीता परिस्थितियां बदली यहाँ
कुछ भी नहीं रहा सब कुछ ढह गया अब ये उजाड़ वन है सिर्फ यहाँ निशान बचे है
जिन्हे मेने आपको दिखाया इतना कह कर प्रयागराज जी अंतर्ध्यान हो गए विक्रमादित्य
ने प्रयागराज की बताई हुई जगहों पर पत्थर गड़वा दिये राजधानी अवंतिका पहुंचकर
विक्रमादित्य ने अयोध्या को पुनः स्थापित करने की योजना बनाई अयोध्या में
विक्रमादित्य द्वारा निर्माण कार्य कराया गया देश के सभी राज्यों के राजा रानियाँ आते
रहे समय समय कोई ना कोई निर्माता कार्य करवाते रहे अभी राम जन्मभूमि की खुदाई
में ये सारे साक्ष्य मिले है यही है प्रयागराज की जीवन गाथा ये एक अद्भुत कहानी
कहानी है ऐसे पावन और तारणहार तीर्थराज को सो सो बार कोटि कोटि प्रणाम उनकी
महिमा का वर्णन करना हम साधारण मनुष्य के लिए सम्भव नहीं है क्यों स्वयं गोस्वामी
जी ने कहा -
M: -को कहि सकइ प्रयाग प्रभाऊ। कलुष पुंज कुंजर मृगराऊ॥
भरद्वाज मुनि बसहिं प्रयागा। तिन्हहि राम पद अति अनुरागा
गंग सकल मुद मंगल मूला , सब सुख करनि हरनि सब सूला
बटु बिस्वास अचल निज धरमा। तीरथराज समाज सुकरमा॥
माघ मकरगत रबि जब होई। तीरथपतिहिं आव सब कोई॥
देव दनुज किंनर नर श्रेनीं। सादर मज्जहिं सकल त्रिबेनीं॥
पूजहिं माधव पद जलजाता। परसि अखय बटु हरषहिं गाता॥
इनकी लीला अद्भुत है लाखो को पार उतारे है
कोरस: -संगम के वासी अविनाशी तीर्थराज भी न्यारे है
M: -संगम के वासी अविनाशी तीर्थराज भी न्यारे है
कोरस: -संगम के वासी अविनाशी तीर्थराज भी न्यारे है
वार्ता: -आप सभी प्रभु प्रेमियों को महाकुम्भ पर्व की बहुत बहुत बधाई आप सभी भक्तजनो का
में प्रेम प्रकाश दुबे प्रयागवासी होने के नाते हार्दिक स्वागत अभिनन्दन करता हूँ आइये
कुछ दिन बालू की रेत में गुजारिये यहाँ विश्राम कीजिये जय सियराम जय प्रयागराज -
लेखक :- श्रीकांत मिश्रा
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40