Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:28:42 14+ Views

Mahima Neelkanth Mahadev Ki

Super Hit Devotional track Mahima Neelkanth Mahadev Ki sung by Rinky Vishwakarma, Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mahima Neelkanth Mahadev Ki sung by Rinky Vishwakarma, Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्त जनों आज मैं आपको नीलकंठ महादेव जी की महिमा सुनाने
जा रही हु नीलकंठ महादेव का मंदिर उत्तराखंड के ऋषिकेश से 32
किलोमीटर आगे है कहते हैं जो भी सावन के महीने में भोले की कांवड़
नील कंठ महादेव मंदिर में चढ़ा देता है उस भक्त की संपूर्ण मनोकामना
अवश्य ही पूरी होती हैं।
जो सावन में नीलकंठ पे जल चढ़ाते हैं जो जल चढ़ाते हैं
किस्मत वाले होते हैं जो कांबड लाते हैं जो कांबड लाते हैं
भक्तों के दुख सारे भोले नाथ मिटाते हैं भोले नाथ मिटाते हैं
किस्मत वाले होते हैं जो कांबड लाते हैं जो कांबड लाते हैं
कोरस: -श्री नीलकंठ भगवान करते हैं सदा कल्याण
करते हैं सदा कल्याण श्री नीलकंठ भगवान
वार्ता: -प्रस्तुत कथा एक सत्य घटना पर आधारित है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर
जिले में एक अनाथ भाई बहन रहते थे। वो दोनों भोलेनाथ के अनन्य भक्त
थे हर साल सावन के महीने में हरिदवार हरि की पैड़ी से कांबड भरकर
नीलकंठ महादेव मंदिर में चढ़ाते थे। तो आइए आप सभी भोलेनाथ का
ध्यान लगाकर कथा का श्रवण करें आशुतोष भोले नाथ भगवान अवश्य ही
कृपा करेंगे सभी एक साथ मिलकर बोलिए नीलकंठ महादेव की जय
कालकूट विष पीने वाले कीजय त्रिशूल धारी भोलेनाथ की जय -
चार साल पहले की घटना तुम्हें बताता हूं
कैसे कृपा करते भोले में तुम्हें सुनाता हूं
कोरस: -में तुम्हें सुनाता हूं
सहारनपुर में रहते थे एक भाई एक बहना
माता पिता के बिना पड़ गया उनको दुख सहना
कोरस: -उनको दुख सहना
गरीब घराने में वो दोनों जन्मे थे भक्तों
प्रेम बहत आपस में दोनों करते थे भक्तों
कोरस: -करते थे भक्तों
नहीं हुई थी किसी की शादी थे दोनों कुंआरे
इष्ट देव थे उन दोनों के शिव जी डमरू वारे
कोरस: -शिव जी डमरू वारे
हरि की पैड़ी कांवड़ भरने दोनों जाते हैं मिल के दोनों जाते हैं
किस्मत वाले होते हैं जो कांवड़ लाते हैं जो कांबड लाते हैं
कोरस: -श्री नीलकंठ भगवान करते हैं सदा कल्याण
करते हैं सदा कल्याण श्री नीलकंठ भगवान
वार्ता: -हरी की पौड़ी में इन लोगो ने स्नान करके अपनी थकान को दूर किया फिर
देवेश्वर महादेव का नाम लेकर कावड़ में जल भरकर अपनी यात्रा को
प्रारंभ किया -
हरि की पैड़ी पहुंचके डुबकी लगाई गंगा में
लंबे सफर की सारी थकावट मिटाई गंगा में
कोरस: -मिटाई गंगा में
सजा के फिर कांबड़ को उसमें भर लिया गंगाजल
घुमड़ घुमड़ के नभ में काले आ रहे थे बादल
कोरस: -आ रहे थे बादल
बम भोले की बोल के कांबड उठाई भोले की
सांवली मूरत मन मंदिर में बसाई भोले की
कोरस: -बसाई भोले की
ऊंची चढ़ाई देख के दोनों हिम्मत ना हारे
होता जब जब दर्द पांव में बोले जैकारे
कोरस: -बोले जैकारे
शिव के सहारे पूरी चढ़ाई चढ़ वो जाते हैं चढ़ाई चढ़ वो जाते हैं
किस्मत वाले होते हैं जो कांबड लाते हैं। जो कांवड़ लाते हैं
कोरस: -श्री नीलकंठ भगवान करते हैं सदा कल्याण
करते हैं सदा कल्याण श्री नीलकंठ भगवान
वार्ता: -मंदिर पहुंचकर दोनों भाई बहन ने देवेश्वर सोमेश्वर महादेव नीलकंठ का
जलाभिषेक किया और फूलो से श्रृंगार कर अपनी बाते कह सुनाई -
भाई बहन ने मंदिर जाकर घंटा बजा दिया
बड़े प्रेम से जल कांबड का शिव को चढ़ा दिया
कोरस: -शिव को चढ़ा दिया
लड़का बोला नीलकंठ जी इच्छा पूर्ण करो
जो कुसंगती उपजी मन में उनको चूर्ण करो
कोरस: -उनको चूर्ण करो
बहन हुई शादी के लायक इसको वर ढूंढो
जहां मजे से कट जाए जीवन ऐसा घर तुम ढूंढो
कोरस: -ऐसा घर तुम ढूंढो
मुझको मेरी फिकर नहीं मैं यू ही जी लूंगा
जिस लड़की से आप कहोगे शादी कर लूंगा
कोरस: -शादी कर लूंगा
अपने मन की कह के दोनों बाहर आते हैं दोनों बाहर आते हैं
किस्मत वाले होते हैं जो कांबड लाते हैं जो कांबड लाते हैं
कोरस: -श्री नीलकंठ भगवान करते है सदा कल्याण
करते है सदा कल्याण श्री नीलकंठ भगवान
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों अनाथ भाई बहना ने हरिद्वार हरि की पैड़ी से कांबड में
जल भरकर नीलकंठ की ऊंची चढ़ाई चढ़ के नीलकंठ मंदिर में जाकर
अपनी कांवड़ चढ़ा दी तथा साथ ही साथ लड़के ने भोलेनाथ से प्रार्थना की
कि प्रभु मेरी बहन शादी के योग्य हो गई है कृपया इसके लिए उचित और
उत्तम वर मिल जाए तो बहुत कृपा होगी और मेरा दायित्व पूर्ण हो जायेगा -
भाई बहन एक जगह बैठ कर लग गए सुस्ताने
पल में भोले क्या कर दे ये कोई नहीं जाने
कोरस: - ये कोई नहीं जाने
सच्चे दिल की विनती भोला जल्दी सुनता है
जैसी इच्छा होती जिसकी पूरी करता है
कोरस: -जिसकी पूरी करता है
लड़की के भाई की विनती सुन ली भोले ने
लड़का लड़की उनके लिए चुन ली भोले ने
कोरस: -चुन ली भोले ने
अगले पल ही भोले जी ने चमत्कार दिखलाया
ऋषिकेश का एक दंपति पास में उनके आया
कोरस: -पास में उनके आया
क्या लीला है भोले की वो समझ ना पाते हैं दोनों समझ ना पाते हैं
किस्मत वाले होते हैं जो कांबड लाते हैं जो कांबड लाते हैं
कोरस: -श्री नीलकंठ भगवान करते हैं सदा कल्याण
करते हैं सदा कल्याण श्री नीलकंठ भगवान
वार्ता: -दोनों भाई बहन ने हरिद्वार से पैदल पचपन किलोमीटर की यात्रा को पूर्ण
किया और नीलकंठ महादेव के मंदिर पहुंच गए और देवेश्वर शिवलिंग को
जल अर्पित कर प्रभु से अपनी व्यथा कह सुनायी महादेव तो दया के सागर
है और जब उनके भक्त आवाज दे और वो ना सुने ऐसा तो हो ही नहीं
सकता -
शिव की कृपा एक दंपति मिल गए मेले में
उन दोनों का परिचय पूछा फिर तो अकेले में
कोरस: -फिर तो अकेले में
लड़का बोला रिश्ते में हम हम भाई बहना है
शहर सहारनपुर में अपना रहना सहना है
कोरस: -अपना रहना सहना है
शादी किसी की नहीं हुई है दोनों कुंआरे हैं
इस दुनियां में जीवित नहीं मां बाप हमारे हैं
कोरस: -मां बाप हमारे हैं
फिर दंपति बोली तुमसे कुछ हमें कहना है
शादी के लिए पसंद आ गई तुम्हारी बहना है
कोरस: -तुम्हारी बहना है
शर्म के मारे बहना के झुक नैना जाते हैं झुक नैना जाते हैं
किस्मत वाले होते हैं जो कांबड लाते हैं जो कांबड लाते हैं
कोरस: -श्री नीलकंठ भगवान करते हैं सदा कल्याण
करते हैं सदा कल्याण श्री नीलकंठ भगवान
वार्ता: -लड़के ने कुछ देर सोचने के बाद कहा की मेरे पास देने को कुछ भी नहीं
है कही ऐसा ना हो आप लोग शादी के बाद मुझसे कोई मांग रखे क्युकी
मेरी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है वही दूसरी तरफ दोनों और की
शादी का खर्चा आप ही को उठाना पड़ेगा यदि आप सहमत है तो में इस
वैवाहिक प्रस्ताव को स्वीकार करता हु -
लड़का बोला दहेज देने को कुछ भी पास नहीं
बिन दहेज के करोगे शादी मुझे विश्वास नहीं
कोरस: -मुझे विश्वास नहीं
दोनों तरफ का खर्चा अपने आप उठाओ जी
मेरी बात से राजी हो तो शीघ्र बताओ जी
कोरस: -तो शीघ्र बताओ जी
हमको जरूरत नहीं दहेज की बोले दंपति
भोलेनाथ की दी हुई हम पर बहुत है संपति
कोरस: -बहुत है संपति
ताम झाम के बिना यहीं पर व्याह रचायेगे
पंडित को बुलवाकर फेरे यहीं डलायेगे
कोरस: -फेरे यहीं डलायेगे
उस लड़के के मन को उनके बचन सुहाते हैं उनके वचन सुहाते हैं।
किस्मत वाले होते हैं जो कांबड लाते हैं जो कांबड लाते हैं
कोरस: -श्री नीलकंठ भगवान करते हैं सदा कल्याण
करते हैं सदा कल्याण श्री नीलकंठ भगवान करते हैं
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो भोले नाथ की कृपा से प्रेरित होकर ऋषिकेश का एक
दंपति उस स्थान पर आया जिस स्थान पर भाई बहन सुस्ताने के लिए बैठे
उस दंपति ने आकर दोनों भाई बहन का परिचय पूंछा तब अनाथ भाई
बहन ने बड़ी सादगी से अपना परिचय दिया अब आगे क्या होता है आइये
जानते है कथा के माध्यम से -
उसी जगह पर एक मां बेटी चल कर वहां आई
उन दोनों को पसंद आ गया लड़की का भाई
कोरस: -लड़की का भाई
भाई बहन से मां बेटी ने मधुर वचन बोले
भरे पड़े जो दिल के अंदर भेद सभी खोले
कोरस: -भेद सभी खोले
मुझे जरूरत है एक वर की बेटी की खातिर
मुझे जरूरत है एक घर की बेटी की खातिर
कोरस: -बेटी की खातिर
भाई तुम्हारा पसंद है हमको शब्द मेरे तोलो
खड़ी तुम्हारे आगे लड़की क्या मर्जी बोलो
कोरस: -क्या मर्जी बोलो
बातें सुन के भाई बहन कुछ कह नहीं पाते हैं कुछ भी कह नहीं पाते हैं
किस्मत वाले होते हैं जो कांबड लाते हैं जो कांबड लाते हैं
कोरस: -श्री नीलकंठ भगवान करते हैं सदा कल्याण
करते हैं सदा कल्याण श्री नीलकंठ भगवान
वार्ता: -उन दोनों से लड़के ने पूछा आप क्या काम करते हो रोजी रोटी कैसे चलती
है उन्होंने कहा सब महादेव की कृपा से चलता है हमारे पास कोई काम
धंधा नहीं है -
फिर भाई ने पूंछा तुम कहां रहते हो दोनों
क्या धंधा रोजी रोटी क्या करते हो दोनों
कोरस: -क्या करते हो दोनों
मां बेटी ने कहा हमारा साथी कोई नहीं
एक भोले के सिवा हमारा और है कोई नहीं
कोरस: -और है कोई नहीं
जन्म जात से हम गरीब है धंधा कोई नहीं
जो रखवाली करे हमारी बन्दा कोई नहीं
कोरस: -बन्दा कोई नहीं
अपना जीवन यापन चलता शिव के सहारे से
साथ निभाने आता भोला बिना पुकारे से
कोरस: -बिना पुकारे से
हम भोले के बिना काम कुछ कर नहीं पाते हैं काम कर नहीं पाते हैं
किस्मत वाले होते हैं जो कांबड लाते हैं जो कांबड लाते हैं
कोरस: -श्री नीलकंठ भगवान करते हैं सदा कल्याण
करते हैं सदा कल्याण श्री नीलकंठ भगवान
वार्ता: -उन दोनों की बातो को सुनकर लड़का शादी के लिए तयार हो गया लेकिन
उसने स्पष्ट कहा में एक गरीब आदमी हु मेरे पास रहने के लिए कोई ढंका
घर नहीं है क्या तुम मेरे साथ अपना जीवन जी पाओगी -
लड़का बोला मैं राजी हूं शादी करने को
लेकिन मेरे घर में कमरा एक है रहने को
कोरस: -कमरा एक है रहने को
लड़की बोली रूखी खाकर रहूंगी संग तुम्हारे
धीरे धीरे ढल जाऊंगी मैं भी रंग तुम्हारे
कोरस: -मैं भी रंग तुम्हारे
लड़का बोला हम मंदिर पर व्याह रचाएंगे
बहना के संग हम अपने फेरे करायेगे
कोरस: -अपने फेरे करायेगे
मां बेटी भी सहमत हो गई शिव की कृपा से
शादी के सपनों में खो गई शिव की कृपा से
कोरस: -शिव की कृपा से
क्या होता है इसके आगे तुम्हें बताते हैं हम तुम्हें बताते हैं
किस्मत वाले होते हैं जो कांबड लाते हैं जो कांबड लाते हैं
कोरस: -श्री नीलकंठ भगवान करते है सदा कल्याण।
करते है सदा कल्याण श्री नीलकंठ भगवान
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों भोलेनाथ की कृपा से एक गरीब मां बेटी भी उसी स्थान पर
आई जिस स्थान पर ऋषिकेश की दंपति और भाई बहन बैठे थे गरीब मां
की बेटी को जैसे ही लड़की का भाई देखा वो उन्हें शादी के लिए पसंद आ
गया और गरीब मां की बेटी भी लड़के को देख कर शादी के लिए सहमत
हुई -
भाई बहन भी राजी हो गए शादी करने को
सुहाग भरा सुंदर मंगाया मांग में भरने को
कोरस: -मांग में भरने को
दोनों पक्षों ने मिलकर फिर इंतजाम करवाया
विधि विधान से व्याह करने को पंडित को बुलाया
कोरस: -पंडित को बुलाया
भोले की कृपा से वहां पर लहर खुशी की आई
आनन फानन में वरमाला फूलों की मंगवाई
कोरस: -फूलों की मंगवाई
रोली कलावा बतासे चावल जल्दी से लाये
दो दो जोड़ी कपड़े दोनों पक्षों को आये
कोरस: -दोनों पक्षों को आये
दो डिब्बे मिष्ठान के भी मंगवाये जाते हैं वहां मंगवाये जाते हैं
किस्मत वाले होते हैं जो कांबड लाते हैं। जो कांबड लाते हैं
कोरस: -श्री नीलकंठ भगवान करते हैं सदा कल्याण
करते हैं सदा कल्याण श्री नीलकंठ भगवान
वार्ता: -आनन फानन में सारी तयारी हो गयी उन्होंने मंदिर के प्रांगण में ही विवाह
की वेदी बनवायी और अग्नि देवता का आह्वान कर पंडित जी ने वैवाहिक
मंत्रो का उच्चारण शुरू कर दिया -
हो गया जब सामान इकट्ठा देरी नहीं लगाई
उस मंदिर के प्रांगण में ही वेदी एक बनाई
कोरस: -वेदी एक बनाई
फिर अग्नि प्रज्वलित कर दी पंडित जी ने भक्तों
व्याह की रीति आरम्भ कर दी पंडित जी ने भक्तों
कोरस: -पंडित जी ने भक्तों
आह्वान फिर किया देवो का प्रेम सहित भक्तों
तिलक लगा वर दीन्हा फिर प्रेम सहित भक्तों
कोरस: -फिर प्रेम सहित भक्तों
एक दूसरे को वर माला वहां पे पहनाई
भाई और बहन ने शादी वहां पर रचाई
कोरस: -शादी वहां पर रचाई
भोलेनाथ की कृपा से उनके घर बस जाते हैं उनके घर बस जाते हैं।
किस्मत वाले होते हैं जो कांबड लाते हैं जो कांबड लाते हैं
कोरस: -श्री नीलकंठ भगवान करते हैं सदा कल्याण
करते हैं सदा कल्याण श्री नीलकंठ भगवान
वार्ता: -विवाहोपरांत उन्होंने पंडित जी को दक्षिणा देकर विदा किया दोनों भाई
बहन एक दूसरे से लिपट कर बहुत रोये और एक दूसरे को नम आँखों से
विदा किया उन्होंने भगवान शिव का ह्रदय से आभार व्यक्त किया -
देके दक्षिणा पंडित जी को सबने विदा किया
देखके भोले नाथ की कृपा गदगद हुआ जिया
कोरस: -गदगद हुआ जिया
विदा करी भाई ने बहना आंसू छलका के
बहना पति के संग चली गई मन में मुसका के
कोरस: -मन में मुसका के
भाई अपनी पत्नी लेकर घर को चल दीन्हा
उसने भोले जी का वंदन बार बार कीन्हा
कोरस: -बार बार कीन्हा
बोला डमरू वाले तेरी धन्य है कारीगरी
जो मांगी थी मनो कामना तूने पूर्ण करी
कोरस: -तूने पूर्ण करी
अपने अपने घर को वापस सारे आते हैं वापस सारे आते हैं
किस्मत वाले होते हैं जो कांबड लाते हैं जो कांबड लाते हैं
कोरस: -श्री नीलकंठ भगवान करते हैं सदा कल्याण
करते हैं सदा कल्याण श्री नीलकंठ भगवान
वार्ता: -महादेव परम कृपालु है अपने भक्तो को कभी निराश नहीं करते जिस पर
कृपा करते है उन पर सम्पूर्ण सृष्टि कृपावान हो जाती है जो भी महादेव के
नाम से कावड़ उठाता है और नीलकंठ के द्वारे जाता है वो कभी खाली
नहीं रहता -
भोले नाथ हैं परम दयालु इनका तोड नही
इनके जैसा दूजा दाता कोई और नहीं
कोरस: -दाता कोई और नहीं
सच्चे भोले नाथ हैं इनका सच्चा द्वारा है
उसका साथ निभाया जिसने इन्हें पुकारा है
कोरस: -जिसने इन्हें पुकारा है
नीलकंठ मंदिर में जो भी कांवड़ लाता है
मन चाहा वर भोले की कृपा से पाता है
कोरस: -कृपा से पाता है
नीलकंठ महादेव की भक्तों महिमा है न्यारी
कांबड लेके आते यहां पर लाखों नर नारी
कोरस: -लाखों नर नारी
राज अनाड़ी इनकी महिमा लिख नहीं पाते हैं महिमा लिख नहीं पाते हैं
किस्मत वाले होते हैं जो कांबड लाते हैं जो कांबड लाते हैं
कोरस: -श्री नीलकंठ भगवान करते हैं सदा कल्याण
करते हैं सदा कल्याण श्री नीलकंठ भगवान
लेखक :- राजेंद्र सिंह उर्फ़ राज अनाडी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40