Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:18:35 15+ Views

Vivah Panchami Katha

Super Hit Devotional track Vivah Panchami Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Vivah Panchami Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: - जय श्री राम प्रिय भक्तजनो आज हम आपको भगवान श्री राम चंद्र और माता सीता के विवाह
की पावन कथा सुनाने जा रहे है तो प्रेम से बोलिये सियापति रामचंद्र भगवान की जय -
M: - श्री राम की विवाह की भक्तों आपको कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते हैं
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रुप में पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
श्री राम की विवाह की भक्तों आपको कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रुप में पाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -पुरातन भारतीय परम्परा में स्वयंवर का वर्णन अक्सर सुनने और पढ़ने को मिलता हैं इसी क्रम
एक जगत प्रसिद्ध स्वयंवर का आयोजन मिथिला नरेश राजा जनक के द्वारा अपनी पुत्री सीता
के विवाह हेतु किया जाता हैं उस आयोजन में श्री राम और लक्ष्मण अपने गुरु के साथ आते हैं -
M: -जनक पुरी है राजा जनक की जो जानी पहचानी
धनुष यज्ञ की सदियों से चली आई रीति पुरानी
कोरस: -चली आई रीति पुरानी
M: -धनुष यज्ञ कर राजा जनक भी रीति निभायेगे
धनुष यज्ञ को देखने हम तीनों ही जायेंगे
कोरस: -हम तीनों ही जायेंगे
M: -बोले राम धनुष यज्ञ का सार समझ न आया
तभी ऋषि ने प्रेम पूर्वक राम को है समझाया
कोरस: -राम को है समझाया
M: -देवरथ नाम के इनके पूर्वज ने ये रीति चलायी
भेजा न्यौता स्वर्ग लोक से देवों की मण्डली आयी
कोरस: -देवों की मण्डली आयी
M: -देवरत राजा देवताओं के मन को भाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: - सभी देव ,राजा देव रत से अति प्रसन हुए तथा उन्होंने राजा को पिनाक नामक एक धनुष
दिया जो शिव का वरदान था आज उसी धनुष का पूजन और यज्ञ होने जा रहा है साथ ही राजा
जनक अपनी पुत्री सीता का स्वयम्बर भी करा रहे है, हम तीनो ये दृश्य देखने मिथला नगरी
चलेंगे -
M: - अगले दिन वो जनकपुरी जाने को हुए तैयार,
राम लखन और ऋषि मण्डली गुरु जी चले अगार
कोरस: -गुरु जी चले अगार
M: -बड़ी मनोहर जनकपुरी क्या सुन्दरता बतलाए,
पशु पक्षी नर नारी न्यारे क्या क्या दिखलाए
कोरस: -क्या क्या दिखलाए
M: -बड़ी ही सुन्दर यज्ञशाला थी लगती बड़ी प्यारी,
विश्वामित्र की पाके सूचना भूपति ने की तैयारी
कोरस: -भूपति ने की तैयारी
M: -राजा विश्वामित्र को फिर वो महल में लाये हैं
राजकुँवर दो देख जनक फिर परिचय पाए हैं
कोरस: -फिर परिचय पाए हैं
M: -गुरु विश्वामित्र राजन को फिर सब बतलाते हैं , पावन कथा सुनाते हैं
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -विश्वामित्र ने जनक जी को श्री राम और लक्ष्मण परिचय कराया और बताया इन्ही दशरथ नंदन
ने ही ताड़का राक्षसी का वध किया है और मारीच और सुभाउ दैत्य के भय से मन भय हीन
किया है इन्ही ही की सुरक्षा में मेरा यज्ञ संपन्न हुआ यह सुन जनक अति प्रसन्न हुए और तीन का
अतिथि सम्मान किया जय श्री राम
M: -अगले दिन प्रात: जल्दी उठ गए श्री राम लखन
विश्वामित्र के संग टहलने आ गए हैं उपवन
कोरस: -आ गए हैं उपवन
M: -एक आश्रम देख राम ने गुरु से पूछना चाहा
किस ऋषि का आश्रम है कोई दिखता नहीं यहाँ
कोरस: -कोई दिखता नहीं यहाँ
M: -बोले विश्वामित्र ये गौतम ऋषि का हैं आश्रम
दिया श्राप अपनी पत्नी को इन्द्र देव के कारण
कोरस: -इन्द्र देव के कारण
M: -श्राप से पत्थर बनी अहिल्या मिला उसे वरदान
मिलेगी मुक्ति आप चरण से छूलो हे श्री राम
कोरस: -छूलो हे श्री राम
M: -शिला को छू पग से श्री राम नारी बनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -भक्तों शिला बनी अहिल्या को उनके वास्तविक रूप दे राम गुरु के साथ फिर से जनक पुरी
आ जाते है ,और गुरु जी राजा की आज्ञा लेकर राम को धनुष दिखाते है ,राम धनुष को देख
पूछते है ,की हे गुरु देव यह धनुष तो शिव जी का है परन्तु ये राजन जी के पास कैसे आया
M: - सुनकर राम की बात जनक ने बात है बतलाई
सती दाह के समय की सारी गाथा समझाई
कोरस: -सारी गाथा समझाई
M: -मेरे पूर्वजों ने यह धनुष है देवों से पाया
कुछ समय के पहले नगर में बड़ा अकाल था आया
कोरस: -बड़ा अकाल था आया
M: -बिना अन्न और जल के कारण जनता हुयी परेशान
खेत जोतने हल लेकर हम करने चले अनुष्ठान
कोरस: -करने चले अनुष्ठान
M: -जैसे ही मैंने धरा पर हल को रख था
धरा बीच में एक कन्या को मैंने पाया था
कोरस: -कन्या को मैंने पाया था
M: -उसी कन्या के वर हेतु हम यज्ञ रचाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -राजा जनक के बातें सुन राम लखन गुरु जी के साथ यज्ञ मंडप में आ जाते है तभी देखते है कई
सैनिक मिलकर शिव धनुष यज्ञ मंडप में लाते है फिर जनक जी एक घोषणा करते है जोभी
इस धनुष को उठाकर इसकी प्रत्यंचा चढ़ाएगा वही सीता का घर कहलायेगा बोलिये सिया वर
राम चंद्र जी की जय
M: -सुनके घोषणा महाराजा की आए राजा अनेक
चढ़ा सका ना कोई प्रत्यंचा दुखी हुए नृप देख
कोरस: -दुखी हुए नृप देख
M: -शर्मसार हो सभी ही राजा शीश झुकाते है
धरा पै ना कोई वीर है कह उठ जनक जी जाते है
कोरस: -उठ जनक जी जाते है
M: -सुनकर बोले लखन लाल जी एकदम बोल पड़े,
पता नही है मेरा बाहुबल एकदम बोल पड़े
कोरस: -एकदम बोल पड़े
M: -सूर्यवंश के हम तो अंश है धनुष की क्या औकात
अपनी पर आ जाए तो रख लेगे धरा हम हाथ
कोरस: -रख लेगे धरा हम हाथ
M: -देख क्रोध में लखन लाल को सब डर जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -लखन की तरफ देख राम जी ने बैठ जाने का संकेत किया और तभी गुरु विश्वामित्र ने राम को
आज्ञा दी और कहा जाओ अपने बाहुबल का धनुष पर ढोर चढ़ा कर अपनी वीरता का परिचय
दो यह देख सभी वीर महारथी सोचने लगे की यह बालक क्या ढोर चढ़ाएगा ये तो अभी नादान
है
M: -रामचन्द्र जी धनुष ओर फिर धीरे धीरे चले
भाए मन प्रभू सीता के लागे है अती भले
कोरस: -लागे है अती भले
M: -इष्ट देव को सुमिर मां सीता करने लगी विनती
उठ जाए ये धनुष हो हल्का हो मेरे मन की
कोरस: -हल्का हो मेरे मन की
M: -बड़ी सरलता से धनुष प्रभू राम ने उठा लिया
तान डोर फिर आसानी से धनुष पै चढ़ा दिया
कोरस: -धनुष पै चढ़ा दिया
M: -छोड़ी डोर तो दसों दिशाओं में भारी गर्जना हुई
टूट गया शिव धनुष राम से जय जयकार हुई
कोरस: -जय जयकार हुई
M: -देखके राजा जनक सहित सब खुश हो जाते हैं , पावन कथा सुनाते हैं
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -धनुष की टंकार से कई राजा यज्ञ सभा में ही मूर्छित हो गए कुछ समय पश्चात् उन्हें होश आया
तो वे सब जान गए यह कोई साधारण बालक नहीं अपितु नारायण का अवतार है फिर क्या था
श्री राम की जय जय कार करने लगे माँ सीता अपनी सखियों के साथ में आकर राम को जय
माला पहनाती है यह देख सब पुष्पों की वर्षा करने लगते है बोलिये जय श्री राम
M: - बोले जनक जी विश्वामित्र से दे दो मुझे आज्ञा
दे दूं सूचना दशरथ को मैं अवध पुरी में जा
कोरस: -अवध पुरी में जा
M: -सूचना भेजी जनक ने राजा दशरथ की नगरी
पाके सूचना हो हर्षित किया मालामाल खबरी
कोरस: -किया मालामाल खबरी
M: -विवाह निमंत्रण जनक ने राजा दशरथ को है दिया
राजा जनक की प्रतिज्ञा को हैं राम ने पूरा किया
कोरस: -राम ने पूरा किया
M: -सभी मित्र संबन्धी लाए दशरथ जी अपने साथ
बड़ी ही धूमधाम से दशरथ लाए हैं बारात
कोरस: -दशरथ लाए हैं बारात
M: -देख के राम को दूल्हा सब हर्षित हो जाते है, पावन कथा सुनाते है
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता: -राजा दशरथ के मिथिला पहुंचते ही जनक जी ने उनका भव्य स्वागत किया फिर जनक जी ने
दशरथ के आगे हाथ जोड़ कर उनसे कहा हे राजन मेरी एक पुत्री जो उर्मिला लखन के योग्य
है तथा मेरे भाई की दो पुत्री मांडवी और कीर्ति जो आपके पुत्र भरत और शत्रुघ्न के योग्य हैं उसे
स्वीकार कर मुझे धन्य करे
M: - राजा जनक ने दशरथ को है खूब दिया धन धान्य
बोले दशरथ ऋणी मैं राजन लेकर कन्या दान
कोरस: -राजन लेकर कन्या दान
M: -नैनो में है नीर जनक के मन में अति प्रसन्न
नारायण को दामाद रुप में पाकर हुए है धन्य
कोरस: -पाकर हुए है धन्य
M: -रीति रिवाज तो सबको ही तो पडता निभाना
हर बेटी को एक दिन पति घर पडता जाना
कोरस: -पति घर पडता जाना
M: -सीता स्वयंवर की गाथा देवेश कुंदन ने गायी
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा अपनी कलम चलायी
कोरस: -अपनी कलम चलायी
M: -जो भी सुनता राम कथा भव से तर जाते है पावन कथा सुनाते है
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40