Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:08:51 14+ Views

Shree Radha Chalisa

Super Hit Devotional track Shree Radha Chalisa sung by Pawan Sharma (Pawan Brijwasi).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shree Radha Chalisa sung by Pawan Brijwasi

श्री राधे वृषभानुजा भक्तनि प्राणाधार
वृन्दाविपिन विहारिणि प्रणवौं बारंबार
जैसौ तैसौ रावरौ कृष्ण प्रिया सुखधाम
चरण शरण निज दीजिये सुन्दर सुखद ललाम
जय वृषभानु कुंवरि श्री श्यामा कीरति नंदिनी शोभा धामा
नित्य विहारिनि श्याम अधारा अमित मोद मंगल दातारा
रास विलासिनि रस विस्तारिनि सहचरि सुभग यूथ मन भावनि
नित्य किशोरी राधा गोरी श्याम प्राणधन अति जिय भोरी
करुणा सागर हिय उमंगिनी ललितादिक सखियन की संगिनी
दिन कर कन्या कूल विहारिनि कृष्ण प्राण प्रिय हिय हुलसावनि
नित्य श्याम तुमरौ गुण गावैं राधा राधा कहि हरषावैं
मुरली में नित नाम उचारें तुव कारण लीला वपु धारें
प्रेम स्वरूपिणि अति सुकुमारी श्याम प्रिया वृषभानु दुलारी
नवल किशोरी अति छवि धामा द्युति लघु लगै कोटि रति कामा
गौरांगी शशि निंदक बदना सुभग चपल अनियारे नयना
जावक युत युग पंकज चरना नूपुर धुनि प्रीतम मन हरना
संतत सहचरि सेवा करहीं महा मोद मंगल मन भरहीं
रसिकन जीवन प्राण अधारा राधा नाम सकल सुख सारा
अगम अगोचर नित्य स्वरूपा ध्यान धरत निशिदिन ब्रज भूपा
उपजेउ जासु अंश गुण खानी कोटिन उमा रमा ब्रह्मानी
नित्य धाम गोलोक विहारिनिजन रक्षक दुख दोष नसावनि
शिव अज मुनि सनकादिक नारद पार न पांइ शेष अरु शारद
राधा शुभ गुण रूप उजारी निरखि प्रसन्न होत बनबारी
ब्रज जीवन धन राधा रानी महिमा अमित न जाय बखानी
प्रीतम संग देइ गलबांही बिहरत नित वृन्दावन मांही
राधा कृष्ण कृष्ण कहैं राधा एक रूप दोउ प्रीति अगाधा
श्री राधा मोहन मन हरनी जन सुख दायक प्रफुलित बदनी
कोटिक रूप धरें नंद नंदा दर्श करन हित गोकुल चन्दा
रास केलि करि तुम्हें रिझावें मान करौ जब अति दुःख पावें
प्रफुलित होत दर्श जब पावें विविध भांति नित विनय सुनावे
वृन्दारण्य विहारिनि श्यामा नाम लेत पूरण सब कामा
कोटिन यज्ञ तपस्या करहू विविध नेम व्रत हिय में धरहू
तऊ न श्याम भक्तहिं अपनावें जब लगि राधा नाम न गावें
वृन्दाविपिन स्वामिनी राधा लीला वपु तब अमित अगाधा
स्वयं कृष्ण पावैं नहिं पारा और तुम्हें को जानन हारा
श्री राधा रस प्रीति अभेदा सादर गान करत नित वेदा
राधा त्यागि कृष्ण को भजिहैं ते सपनेहु जग जलधि न तरि हैं
कीरति कुंवरि लाड़िली राधा सुमिरत सकल मिटहिं भवबाधा
नाम अमंगल मूल नसावन त्रिविध ताप हर हरि मनभावन
राधा नाम लेइ जो कोई सहजहि दामोदर बस होई
राधा नाम परम सुखदाई भजतहिं कृपा करहिं यदुराई
यशुमति नन्दन पीछे फिरिहैं जो कोऊ राधा नाम सुमिरिहैं
रास विहारिनि श्यामा प्यारी करहु कृपा बरसाने वारी
वृन्दावन है शरण तिहारी जय जय जय वृषभानु दुलारी
॥ दोहा ॥
श्रीराधा सर्वेश्वरी,रसिकेश्वर घनश्याम।
करहुँ निरंतर बास मैं,श्रीवृन्दावन धाम॥
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40