Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:17:14 13+ Views

Hanuman Amritwani

Super Hit Devotional track Hanuman Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Hanuman Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F:- गुरु चरनन में शीश धर कर गणपतिका ध्यान
हंस वाहिनी शारदा शब्दों का दो ज्ञान
सूर्य देवता दीजिये ज्ञान किरण बिखराय
मुझ मूरख अज्ञानी को रस्ता दो दिखलाय
अमृतवाणी मैं लिखूं हनुमान की आज
हे स्वामी बजरंगबली पूरण करना काज
रखो नाथ सुखदेव के सर पर अपना हाथ
वीर धीर हनुमान जी सदा निभाना साथ
कोरस:- जय जय जय श्री राम, जय जय जय हनुमान
F:- सेवक है श्री राम के पवन पुत्र हनुमान
पाये सदा श्री राम के चरणों में स्थान
सबसे बड़े बलशाली है बुद्धि बड़ी विशेष
उनके बिना रामायण में कुछ भी नहीं है शेष
सिया राम की लाडले माँ अंजनी के लाल
बलशाली बजरंग बली करते सदा कमाल
बज्र देह हनुमान के हाथ में गदा सुहाय
देता है अभिमानी का हर अभिमान मिटाय
कोरस:- जय जय जय श्री राम, जय जय जय हनुमान
F:- डरता था हनुमान से लंका पति नरेश
सोने की लंका फूंक दी कुछ भी बचा ना शेष
मेहंदी पुर के धाम में बालाजी का रूप
वहां पे जो भी आ गया कटे कष्ट की धुप
बना हुआ हनुमान का सालासर में धाम
लगती जहाँ पर भीड़ है हर दिन सुबहो शाम
अवध पूरी में आज भी हनुमत रहे विराज
नगर अयोध्या में चले आज भी इनका राज
कोरस:- जय जय जय श्री राम, जय जय जय हनुमान
F:- सिद्ध बली हनुमान जी कोट दार कहलाय
सिद्ध बली के दर्शन से हर संकट कट जाय
मरघट वाले बाबा का दिल्ली में स्थान
जहाँ मरघट वाले बाबा जी कहलाये हनुमान
संकट मोचन नाम है संकट देते है टाल
सच्चे मन से पुकारिये आएंगे तत्काल
हाथ जोड़ विनती करूँ दयावान हनुमान
चरण शरण रहूँ आपके दो ऐसा वरदान
कोरस:- जय जय जय श्री राम, जय जय जय हनुमान 2
F:- जय हनुमान जानकी नंदन
तुम्हे नमन है तुम्हे वंदन
हनुमत मेरे काज संवारो
कोरस:- निर्धन के घर नाथ पधारो
F:- राम के सेवक सिया के प्यारे
पवन पुत्र हनुमान दुलारे
नाम तुम्हारा है दुःख भंजन
कोरस:- तुम हनुमान हो असुर निकंदन
F:- अष्ट सिद्धि नौ निधियों वाले
तुम हो अनेको विधियों वाले
तुम निर्बल के बल हो स्वामी
कोरस:- तुम ही दयालु अंतर्यामी
F:- मेहँदी पुर में बाल रूप है
दिव्य छवि मुखड़ा अनूप है
बाला जी तुम कहलाते हो
कोरस:- कृपा के बादल बरसाते हो
F:- लाल लंगोटे वाले हो तुम
बाबा सोंटे वाले हो तुम
भूत पिसाच निकट नहीं आते
कोरस:- जब बाला जी गदा उठाते
F:- सालासर में धाम तुम्हारा
सबसे ऊँचा नाम तुम्हारा
सालासर में जो आ जाये
कोरस:- दुःख संकट पल में कट जाए
F:- शिव शंकर के तुम अवतारी
दिव्य शुमन सी छवि तुम्हारी
कलयुग के महाराजा हो तुम
कोरस:- अवध पूरी के राजा हो तुम
F:- राम कथा है जहॉं जहाँ पर
रहते हो तुम वहां वहां पर
राम नाम रस पीने वाले
कोरस:- राम की धुन में जीने वाले
F:- त्रेता तीरो की सरगम में
द्वापर अर्जुन के परचम में
दोनों जगह हनुमान तुम्ही थे
कोरस:- सबसे बड़े बलवान तुम्ही थे
F:- त्रेता में राम का साथ निभाया
द्वापर में अर्जुन जितवाया
तीनो लोको का भार उठाया
कोरस:- बैठे थे परचम में आकर
F:- अर्जुन के ध्वज में तुम्ही बैठे थे हनुमान
रथ अर्जुन का बन गया था तब शक्तिवान
F:- प्रभु राम विपदा के सताये
किष्किंधा में जब वो आये
मिलन हुआ था वहीँ राम से
कोरस:- हुए अलग फिर नहीं राम से
F:- श्री राम की लेके निशानी
लंका जाने को मन ठानी
सीता जी का पता लगाने
कोरस:- सागर पार लगे तुम जाने
F:- लम्बी एक छलांग लगाकर
भरी उड़ान गगन में जाकर
पवन वेग से उड़े जा रहे
कोरस:- हनुमत आगे बड़े जा रहे
F:- उड़े जा रहे हनुमत ज्ञानी
चारो तरफ बस दिखता पानी
राम नाम का लगाके नारा
कोरस:- लांग रहे थे सागर सारा
F:- सुरसा नाम की एक लंकिनी
उड़े गगन में असुर दैत्यनी
करती शिकार देख परछाई
कोरस:- उसको हनुमत पड़े दिखाई
F:- सुरसा ने हनुमान को रोका
बदि राह में उसने टोका
आ तेरा आहार करुँगी
कोरस:- भूखी हूँ अपना पेट भरूंगी
F:- हनुमत बोले जान दे मायी
संकट में मेरे रघुराही
हाथ मैं जोड़ो जाने दे तू
कोरस:- माँ का पता लगाने दे तू
F:- सुरसा बोली हाथ बढाकर
पेट भरूंगी तुझको खाकर
किस्मत से आहार मिला है
कोरस:- मुझे भोजन तैयार मिला है
F:- सुरसा ने अपना मुँह फैलाया
हनुमान ने बदन बढ़ाया
सुरसा जितना मुँह फैलाये
कोरस:- हनुमान जी दुगना हो जाये
F:- लघु रूप हनुमान बनाके
बैठ गए जिब्या पर जाके
झट से हनुमान बाहर आकर
कोरस:- बोले अपना शीश झुकाकर
F:- बोले माई देखले बन चूका तेरा आहार
कैसे भरे तेरे पेट का इतना बड़ा आकर
F:- सुरसा तब बोली है हंसकर
चतुर बड़ा है तू बन्दर
जीत गया तू देके परीक्षा
कोरस:- जा अब जहाँ हो तेरी इच्छा
F:- कर प्रणाम चले हनुमन्ता
आसमान में उड़े तुरन्ता
किधर को जाऊं समझ ना आये
कोरस:- आस का दीपक बुझता जाये
F:- त्रिजटा राक्षसी मिल जाती है
उसकी आँखे खुल जाती है
गरज के बोली हनुमान से
कोरस:- सुनले मेरी बात ध्यान से
F:- रावण ने दी है सुरदारी
करूँ लंका की पहरेदारी
कहाँ जा रह आंखे मींचे
कोरस:- बिना किसी से जाने पूछे
F:- बिना युद्ध के जाने ना दूंगी
आगे पाँव बढ़ाने ना दूंगी
मुख्य द्वार पर पहरा मेरा
कोरस:- पहरा है बड़ा गहरा मेरा
F:- हनुमान ने मारी मुष्ठिका
गयी चेतना मरी त्रिजटा
हनुमान ने भरी उड़ान
कोरस:- माया नगर है गए वो जान
F:- सोने की लंका देख रहे है
मन ही मन में सोच रहे है
कहाँ मिलेंगी सीता माता
कोरस:- मेरी समझ में कुछ नहीं आता
F:- सुन्दर सा उन्हें दिखा बगीचा
हनुमान ने मन में सोचा
ये है वाटिका अति मन हारी
कोरस:- फूल खिले है क्यारी क्यारी
F:- हनुमान उसी बाग़ उतरकर
बैठ गए इक पेड़ पे चढ़कर
ऊपर से निचे जब देखा
कोरस:- पड़ गयी उनके माथे पे रेखा
F:- नीचे बैठी अबला नारी
घेरे खड़ी राक्षसी सारी
हनुमत सोचे यही है माता
कोरस:- कष्ट झेल रही हाय विधाता
F:- वहां खड़ी सब राक्षसी वापस जब चली जाय
मुंदरी प्रभु श्री राम की नीचे दी है गिराय
F:- सीता ने जब मुंदरी देखी
सोच रही मन में अनसोची
स्वामी की मुंदरी कहा से आई
कोरस:- क्या उनपर कोई विपदा आई
F:- बिलख बिलख लगी सीता रोने
अंसुवन से लगी मुखड़ा धोने
हनुमान जी घबराते है
कोरस:- झट से नीचे आ जाते है
F:- हाथ जोड़ प्रणाम किया है
फिर अपना पहचान दिया है
राम का सेवक हनुमान हूँ
कोरस:- दूत राम का हनुमान हूँ
F:- फिर माँ को सब हाल सुनाया
उनको सब अवगत करवाया
बोले राम जल्दी आएंगे
कोरस:- संग में अपने ले जायेंगे
F:- हनुमान से बोली सीता
हरण हुए अति समय है बीता
माह के भीतर ना आएंगे
कोरस:- सिया को जीवित ना पाएंगे
F:- हनुमान बोले मृदु वाणी
धीर धरो मन माता रानी
दल बल संग हम सब आएंगे
कोरस:- लंका जीत के ले जायेंगे
F:- चूड़ामणि देकर के निशानी
बोली है सीता महारानी
मेरी निशानी लेकर जाओ
कोरस:- मेरे स्वामी को दिखलाओ
F:- फलो से डाली लदी देखकर
बोले हनुमत हाथ जोड़कर
यदि मैं आपकी आज्ञा पाऊं
कोरस:- फल खाकर मैं भूख मिटाऊं
F:- बोली सीता बेटा जाओ
मीठे मीठे फल तुम खाओ
मगर शीघ्र ही तुम चले जाना
कोरस:- पहरेदारो का आना जाना
F:- हनुमान फल खाते जाये
वृक्ष उखाड़ गिराते जाये
तहस नहस कर डाली वाटिका
कोरस:- हो गयी फलो से ख़ाली वाटिका
F:- सुनी खबर जब बाग़ की मेघनाथ गया आय
बह्म फ़ांस में बांधके हनुमत को ले जाये
F:- मेघनाथ दरबार में आकर
पिता बोला देखलो वानर
बाग़ उजाड़ा इसने हमारा
कोरस:- लग रहा कैसे ये बेचारा
F:- रावण बोला क्रोध में आकर
कहाँ से आया है ये वानर
भरी सभा में इसे सजा दो
कोरस:- इसकी पूँछ में आग लगा दो
F:- जितना वस्त्र लिपटता जाये
उतना ही कम पड़ता जाये
वस्त्र लग गया सारे नगर का
कोरस:- खेल ना समझे थे वानर का
F:- तेल डालकर आग लगा दी
सभा में भागम भाग मचा दी
हनुमान जी उछल उछल कर
कोरस:- कूद रहे है मचल मचल कर
F:- जल रही आग में लंका सारी
भाग रहे थे सब नर नारी
रावण का अभिमान जल रहा
कोरस:- ज्ञानी का विज्ञान जल रहा
F:- सोने की लंका में आग लगाकर
पहुंचे सागर तट पर आकर
अपनी पूँछ की आग बुझाई
कोरस:- हनुमान ने जलन मिटाही
F:- हा हा कार मचा लंका में
हर घर बार जले लंका में
रावण की कुछ समझ ना आये
कोरस:- कैसे अपनी लंका बचाये
F:- सीता ने देखी उठती लपटे
हो रही थी सब मनके उनके
दूर से ये सब देख रही है
कोरस:- विजय मिलेगी सोच रही है
F:- हनुमान जी आग बुझाकर
राम नाम जय धोप लगाकर
लम्बी उड़ान भरी फिर उड़कर
कोरस:- उड़ने लगे सागर के ऊपर
F:- चूड़ामणि लेकर के निशानी
उड़े जा रहे हनुमत ज्ञानी
किष्किंधा में पहुंचे आकर
कोरस:- राम के आगे शीश नवाकर
F:- चूड़ामणि श्री राम को देते है हनुमान
देख निशानी सीता की गए राम पहचान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40