Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:06:08 4+ Views

Ati Ka Bhala Naa Bolna

Super Hit Devotional track Ati Ka Bhala Naa Bolna sung by Anuj Yadav.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Ati Ka Bhala Naa Bolna sung by Anuj Yadav

अति का भला न बोलना, अति की भली न चूप
अति का भला न बरसना, अति की भली न धूप
बोली एक अनमोल है, जो कोई बोलै जानि
हिये तराजू तौलि के, तब मुख बाहर आनि
कहैं कबीर देय तू, जब लग तेरी देह
देह खेह होय जायगी, कौन कहेगा देह
चाह गई चिंता मिटी, मनुआ बेपरवाह
जिनको कछु नहि चाहिये, वे साहन के साह
पानी केरा बुदबुदा अस मानुस की जात
एक दिना छिप जाएगा,ज्यों तारा परभात
रात गंवाई सोय कर, दिवस गंवायो खाय
हीरा जनम अमोल था, कौड़ी बदले जाय
कागा का को धन हरे, कोयल का को देय
मीठे वचन सुना के, जग अपना कर लेय
लूट सके तो लूट ले, हरी नाम की लूट
अंत समय पछतायेगा जब प्राण जायेगा छूट
ऊँचे कुल का जनमिया, करनी ऊँची न होय
सुवर्ण कलश सुरा भरा, साधू निंदा होय
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40