Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:08:41 7+ Views

Buddha Purnima Ki Katha

Super Hit Devotional track Buddha Purnima Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Buddha Purnima Ki Katha sung by Devesh Kundan

M:- मैं बुद्ध पूर्णिमा की सबको महिमा बतलाता हूँ
महिमा बतलाता हूँ
बैसाख माह के इस दिन से जुडी कथा सुनाता हूँ  
मैं कथा सुनाता हूँ..
कैसे गौतम बुद्ध को मिला था ज्ञान बताता हूँ
हां ज्ञान बताता हूँ
बैसाख माह के इस दिन से जुडी कथा सुनाता हूँ  
मैं कथा सुनाता हूँ..
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान करे भक्तो का कल्याण
1)बात बडी प्राचीन है इसको सुनो लगाकर ध्यान
कपिलवस्तु के लुम्बिनी में जन्मे थे भगवान्
शुद्दोधन राजा ने रखा सिद्धार्थ गौतम नाम
बचपन में ही माँ को खोकर पली बढ़ी संतान
कहते है जब जन्म हुआ तब हुई भविष्यवाणी
राजपाट छोड़ एक दिन बालक बनेगा संत ज्ञानी
सुनकर ऐसी बात पिता शुद्धोधन घबराए
सोचा इस पथ जाने से उसे कैसे रुकवाए
कैसे बने वो भिक्षुक आगे वर्णन गाता हूँ
मैं कथा सुनाता हूँ..
2)राजा ने खुशियाँ सुख वैभव पुत्र को दिए तमाम
ठाट बाट और राजकुंवर की भर दी उसमे शान
युवा हुए जब गौतम तो ब्याह उसका करा दिया
राजकुमारी यशोधरा को दुल्हन बना दिया
गौतम का जब पुत्र हुआ रखा था राहुल नाम
हंसी ख़ुशी से लगे बीतने उनके सुबहो शाम
लेकिन फिर भी रुका नहीं जो लिखा विधि का विधान
एक दिन घट गयी घटना ऐसी हुए सभी परेशान
उसके संग क्या होता है आगे बतलाता हूँ
मैं कथा सुनाता हूँ
3) एक दिन रस्ते में एक बूढा, उसे नज़र आता है
देख बुजुर्ग इंसान को फिर वो सोच मेंपड़ जाता है
फिर एक दिन जिसे देखता वो था पड़ा हुआ बीमार
थका हुआ था उसका तन वो चलने में लाचार
फिर देखा जब उसने किसी को, अर्थी पे सवार
मृत्यु का सच जान उचट गया उसका मन संसार
देखा जब वैरागी साधू तब ये जान लिया
सुख वैभव ये मोह माया है उसने मान लिया
इसके आगे क्या होता है वो बतलाता हूँ
मैं कथा सुनाता हूँ
4) महलो के सारे सुख वैभव त्याग दिया उसने
राजकुंवर से खुद को भिक्षुक बना लिया उसने
जनम और मृत्यु सुख दुःख क्या है कोई मुझे बतलाए
इसी प्रश्न के उत्तर ढूंढता गौतम भटकता जाए
बोधि वृक्ष के नीचे उनको प्राप्त हुआ जब ज्ञान
भक्तो वो तो पूर्णमासी का दिन था बड़ा महान
तब से वो दिन बुद्ध पूर्णिमा नाम से जाना जाता
फिर गौतम से नाम उनका गौतम बुद्ध है पड़ जाता
बौद्ध धरम के स्थापक थे ये बतलाता हूँ
मैं कथा सुनाता हूँ
पावन कथा सुनाता हूँ
5. बौद्ध धर्म के आठ नियम हैं
सुनो लगाकर ध्यान
सम्यक दृष्टि सम्यक संकल्प
सम्यक कर्म व्यायाम
सम्यक आजीविका वचन और समयक स्मृति
आठ नियम में अंतिम है ये सम्यक समधि
उपदेश में सदा कहा, छोडो हिंसा की राह
प्रेम दया हो मन में अपने सदा रहे ये चाह
जीवन उनका होता सफल जो इनके मार्ग चलता
दया करुणा से भरके जो मन को अपने रखता
प्रभु के आगे शत शत अपना शीश झुकता हैं
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40