Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:04:52 2+ Views

Aaya Kalyug Ka Kaisa Jamana

Super Hit Devotional track Aaya Kalyug Ka Kaisa Jamana sung by Anuj Yadav.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Aaya Kalyug Ka Kaisa Jamana sung by Anuj Yadav

वार्ता: - आज इस कलयुग में रिश्तो में कितनी दरार आ गई है लोग परिवार में आपस
में लड़ते झगड़ते रहते है किसी में आपस में प्रेम नहीं रह गया है इस तरिके
का कलयुग सबके ऊपर सवार है की लोग अपनों को ही भूल गए है और
किस तरह का व्यवहार कर रहे है आइये सुना रहा हु -
M: -एक कहानी कहु एक कहानी सुनो सुनते जाना
आया कलयुग का केसा जमाना
कोरस: - एक कहानी कहु एक कहानी सुनो सुनते जाना
आया कलयुग का केसा जमाना
वार्ता: - प्रिय श्रोताओ कहते है की सास को माँ मानना चाहिए लेकिन सास का भी
फर्ज बनता है की वो भी बहु को अपनी बेटी समझे लेकिन आज तो सब उल्टा
ही हो रहा है ना सास को बहु की कदर है और ना ही बहु को सास की कदर
है और यही से झगड़ा शुरू होता है आइये आगे देखते है -
M: -इस कलियुग में पहली कमी है सास बहुओ की बनती नहीं है
कोरस: - सास बहुओ की बनती नहीं है सास बहुओ की बनती नहीं है
M: -बहु सास बनी सास बहु बनी सुनते जाना आया कलयुग का केसा जमाना
कोरस: - बहु सास बनी सास बहु बनी सुनते जाना आया कलयुग का केसा जमाना
वार्ता: - और इस कलियुग में दूसरी कमी क्या बताई गयी है इस कलियुग में भाई भाई
का बेरी हुआ है अपनों को तो पराया कर दिया जाता है और परायो को तो
अपना बना लिया जाता है लेकिन कोई लेकिन कोई ये नहीं समझता की
आखिर अपने अपने ही होते है -
M: -इस कलियुग में दूसरी कमी है भाई भाई की बनती नहीं है
कोरस: - भाई भाई की बनती नहीं है भाई भाई की बनती नहीं है
M: -भाई दुश्मन बना दुश्मन भाई बना सुनते जाना
आया कलियुग का केसा जमाना
कोरस: - भाई दुश्मन बना दुश्मन भाई बना सुनते जाना
आया कलियुग का केसा जमाना
वार्ता: - दोस्तों इस भारत में तीसरी कमी जो बताई गयी है कैसे एक बेटा अपने माता
पिता को ठोकर मारके घर से निकालता है लेकिन वो ये भूल जाता है की जिस
मोड़ पर उसके माता पिता है उसी मोड़ पर कल उसको भी आना है क्यों ना
हम ये आज ही गलती छोड़कर अपने आप से वादा कर ले की हम अपने
माता पिता की दिल से सेवा करेंगे उनका आदर करेंगे -
M: -इस कलियुग में तीसरी कमी है बाप बेटे की बनती नहीं है
कोरस: - बाप बेटे की बनती नहीं है बाप बेटे की बनती नहीं है
M: -बाप बेटा बना बेटा बाप बना सुनते जाना
आया कलियुग का केसा जमाना
कोरस: - बाप बेटा बना बेटा बाप बना सुनते जाना
आया कलियुग का केसा जमाना
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40