Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:24:01 2+ Views

Geeta Updesh Katha

Super Hit Devotional track Geeta Updesh Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Geeta Updesh Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -प्रिय भक्तों मैं आज आपको गीता का उपदेश अर्थात भगवान श्री कृष्ण के मुख से निकले
अमृतरुपी शब्दों को सुनाने जा रहा हूँ। जिसमें ज्ञानयोग, कर्मयोग और भक्तियोग इन तीन
योग मार्गों का वर्णन किया गया है-
F: -हम गीता के उपदेश की तुमको कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता सार बताते है हम कथा सुनाते है
क्या है जीवन सत्य भक्ती का मार्ग दिखाते है, पावन कथा सुनाते है
श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता सार बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -सूत्रों के अनुसार गीता की उत्पत्ति श्रीकृष्ण के द्वारा अर्जुन को उपदेश देने से हुई। आपको
बता दे कि श्रीमद्भगवद्गीता में 18 अध्याय हैं और इसमें करीब 700 श्लोक हैं वेदों के
अनुसार भगवद गीता को भगवान का गीत कहा जाता है। यह भगवान का गीत है इसलिए
इस धर्मग्रन्थ का नाम गीता ही पड़ा तो आइये जानते है गीता का पावन उपदेश-
F: -शिव गौरा के पुत्र गजानन तुमको प्रथम नमन
प्रेम तनय की लाज आपके हाथों में भगवन
गीता सार तो जीवन में सद् मार्ग दिखाता है
पाप सदा हारे धर्म तो जीत ही जाता है
सत्य सदा रवि की किरणों सा करता उजियारा
द्वापर युग में दुर्योधन ने पांडवों को दुत्कारा
धर्म अधर्म का युद्ध हुआ जो धर्म जीत गया
युद्ध ना हो श्रीकृष्णा जी ने था प्रयास किया
किन्तु विधि का लेख मिटे ना सभी बताते है, पावन कथा सुनाते है
श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता सार बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
F: -कुरुक्षेत्र में दोनों पक्ष युद्ध को हुए तैयार
वेद व्यास के चेला संजय दिव्य दृष्टि उपहार
धृतराष्ट्र थे अंधे जो महाभारत देखना चाहे
संजय सारथी उनके ठहरे उनको आश बताए
सारा हाल युद्ध का मुझको तुम बतलाओगे
मेरे मनोरथ पूर्ण करो आदेश निभाओगे
फिर संजय अपनी दृष्टि रण में दौड़ाते है
एक एक करके सारा हाल उनको बताते है
करते निरीक्षण दुर्योधन वो उनको बताते है, पावन कथा सुनाते है
श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता सार बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों संजय अपनी दिव्य दृष्टि से धृतराष्ट्र को बताने लगते है, कहते है हे! राजन
दुर्योधन पांडव सेना का निरीक्षण कर रहे है, और गुरु द्रोण के पास आकर मंत्रणा कर रहे
है, तथा भीष्म पितामह अपनी सेना का संचालन कर रहे है, सभी शत्रुओं की भावनाओ को
भाप रहे है-
F: -धृतराष्ट्र को संजय फिर तो लगे है बतलाने
गुरु द्रोणाचार्य से दुर्योधन लगे राजन बतलाने
पांडव सेना बलवान ना मैं घबराता हूँ
ऐसी युक्ती बनाओ युद्ध मैं जीतना चाहता हूँ
दुर्योधन को गुरुवर फिर धीरज बंधवाते है
युद्ध के प्रमुख योद्धाओं के नाम बताते है
अति बलवान गदा युद्ध में भीम जो महाबली
अर्जुन हाथ जो लेवे धनुष तो मचती खलबली
शिशुपाल के पुत्र और अभिमन्यु बताते है, पावन कथा सुनाते है
श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता सार बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
F: -सभी वीर गंभीर खड़े है जीत को पाने को
बोले राजन अपनी सेना का हाल सुनाने को
संजय कौरव सेना का फिर हाल सुनाते है
भीष्म पितामह सेनापति है उनको बतलाते है
सुर्य पुत्र तो कर्ण है भक्तों जो है वरदानी
कृपाचार्य अश्वत्थामा की बात भी बखानी
दुशासन जैसे है योद्धा सेना में बलवान
अपनी सेना में कई योद्धा पाए है वरदान
भीष्म युद्ध जय घोष लगाकर विगुल बजाते है पावन कथा सुनाते है
श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता सार बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय भक्तों शंख बजते ही दोनो दलों की सेनाओं और उनके सेनापतियों ने अपने अपने
अस्त्र शस्त्र तान लिए कुरुक्षेत्र की रण भूमि पर आज कुन्ती पुत्र अर्जुन के सारथी स्वयं
नारायण के अवतार भगवान श्री कृष्ण है जिनसे अर्जुन हाथ जोड़कर बोले हे! केशव मैं एक
बार देखना चाहता हूँ कि मुझे किस किस से युद्ध करना है, तभी श्रीकृष्ण उन्हे युद्ध स्थल ले
जाकर उनका मनोरथ पूरा करते है, तभी अर्जुन अपनी दृष्टि डालकर क्या देखते है आइये
जानते है कथा के माध्यम से -
F: -कौरव सेना की ‌ओर जो दृष्टि है दौड़ायी
कोई शत्रु नजर ना आया सब परिवारी भाई
मामा चाचा गुरु है जिनका करता मैं सम्मान
ना मैं निर्दयी इतना रण में ले सकता हूं जान
हाथ जोड़ श्रीकृष्णा को अर्जुन ने बतलाया
टेके घुकने गांडीव रख ना युद्ध करना चाहा
देख के मोहन अर्जुन के मन अपनो की मोह माया
आए पास में फिर तो केशव उनको समझाया
हाथ में ले लो गांडीव कृष्णा उन्हे बतलाते है, पावन कथा सुनाते है
श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता सार बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
F: -तुम हो एक योद्धा बात ये ना देती शोभा
युद्ध से पहले हार गए क्या लुप्त हुई आभा
रण भूमि में विरोध में अपने शत्रु कहाते है
क्षत्रिय धर्म है योद्धा रण में ना घबराते है
हाथ जोड कर सुनकर बाते फिर मन मोहन की
बोले अर्जुन हे! केशव अब बात सुनो मन की
मित्र भाई ये सगे सम्बन्धी गुरु हमारे है
शत्रु नही ये भीष्म पितामह सभी हमारे है
गुरु पर वार करूं जिनसे हम शिक्षा पाते है पावन कथा सुनाते है
श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता सार बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय जनों अर्जुन श्रीकृष्ण से बोले प्रभु माना दुशासन और दुर्योधन अन्यायी है किन्तु ये सब
मेरे ही भाई है भला इन पर कैसे प्रहार करूं मेरा तो ये सोचकर ही बुरा हाल है मैं आपका
शिष्य आपकी शरण हूं केशव कृपया मेरा मार्ग दर्शन कीजिए पार्थ की बात को सुन
मुरलीधर बोले हे पार्थ तुम ये सब विचार करते हुए अपना क्षत्रिय धर्म नष्ट कर रहे हो और
क्या बोले कृष्णा आइये जानते है -
F: -बोले कृष्णा अर्जुन को फिर भक्तों समझा कर
नाश्वान ये काया अर्जुन आत्मा अजर अमर
मोह माया के चलते तुम ये करते व्यर्थ की बात
रण भूमि में नही कभी जो देती किसी का साथ
कोई किसी का नही है जग में सब देखा समझा
सभी को मरना है एक दिन बुरा हो चाहे अच्छा
जैसे मानव छोड़ पुराने नए कपड़े लेता,
उसी तरह से आत्मा का घर तन ये है होता
कोई किसी को ना मारे फिर भी मर जाते है, पावन कथा सुनाते है
श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता सार बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
F: -समय समय पर मौसम आता जाता रहता है
उसी तरह से प्राणी भी नए तन को पाता है
जन्म मरण का ये तो चक्र चलता रहता है
ज्ञानी व्यक्ति ही मरने पर ना शोक को करता है
जो अज्ञानी है वो ही तो करते सदा रुधन
ऐसे मानव ना पाते है भगवन के दर्शन
मोह माया ही मानव को सदा नरक दिलाती है
दुख पीड़ा की शैय्या पर ये सदा सुलाती है
श्री कृष्णा अर्जुन को अमृत वचन सुनाते है, पावन कथा सुनाते है
श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता सार बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय भक्तों भगवान श्री कृष्ण के मधु वचन सुन पार्थ हाथ जोड़कर बोले हे मधुसूदन ये
आत्मा ये तन ये परमात्मा क्या है मुझे कुछ भी समझ नही आ रहा है हे! दया के सागर हे!
करुणानिधि मुझे आत्मा काया जीवात्मा परमात्मा का वास्तविक रुप बताने का कष्ट करे! ये
मेरा आपसे विनम्र निवेदन है फिर क्या होता है आइये सुनते है कथा के माध्यम से -
F: -सुन अर्जुन की वाणी फिर कृष्णा जी मुस्काए
सुनो अर्जुन मेरे वचनों को लगे वो समझाए
तुम्हें मोह माया से लिप्त हो नही रहा है बोध
सारा ज्ञान ही क्षीण हो गया बन आज अबोध
आत्मा परमात्मा का अंश ना लेती कभी जनम
कभी नही ये मरती आत्मा कहने लगे भगवन
समय के चलते नए नए तन में आती जाती रहती
मधुसूदन के मधु वचनों को जो गीता कहती
जैसे वस्त्र उतार पुराने नए पहने जाते हैं, पावन कथा सुनाते हैं
श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता सार बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
F: -बोले कृष्णा परमात्मा का अंश ये आत्मा है
अंत समय में अंश ये उसमे मिल जाता है
कोई अस्त्र शस्त्र आत्मा को ना छू सकता
ना करती ये कम्पन ना जल से है भिगो सकता
आग में ये ना जलती ये तो रहती है स्थिर
धर्म कर्म करते रहो अर्जुन क्यो चिंता है फिर
जो जन्मा वो मरेगा एक दिन अपना कर्म करो
क्षत्रिय हो रण में आए तुम युद्ध पर ध्यान धरो
भाग्य नही सौभाग्य से मानव रण में आते है पावन कथा सुनाते है
श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता सार बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय जनों पार्थ को समझाते हुए श्री कृष्णा जी बोले हे! अगर युद्ध करने से पहले ही तुम
अपने अस्त्रों को डाल दोगे और अपनी हार स्वीकार कर लोगे तो ये समाज तुम्हे कायर के
नाम से बुलायेगा और अगर तुम धर्म युद्ध करते हुए मर भी जाते हो तो तुम्हारी ये वीर गति
तुम्हे स्वर्ग तक ले जायेगी हे अर्जुन तुम्हे इस प्रकार मोक्ष प्राप्त होगा लोग तुम्हे युगों युगों
तक याद करेंगे फिर क्या हुआ बोले है श्री कृष्ण अर्जुन से आइये जानते है -
F: -बोले कृष्णा हे! अर्जुन तुम बात मेरी मानो
गांडीव लो हाथ में अपने डोरी को तानो
सुख दुख धूप छाव को अर्जुन समझो एक समान
क्योकि कण कण ईश्वर रहते बोले है भगवान
बिना ही फल की चिन्ता किए तुम कर्म को करते जाओ
कर्म योग इसे कहते है ना अर्जुन घबराओ
जन्म मरण ये जीवन खेल तो ईश्वर हाथ है
वही रचाता खेल जगत के रहता साथ है
सृष्टि रचयिता रचते सृष्टि वही मिटाते है, पावन कथा सुनाते है
श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता सार बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
F: -मन मोहन के मधु वचन सुन बोले कृष्ण सखा
कर्म योग का सारा सार मुझको तो बता
कर्म की परिभाषा मैं जानना चाहता हूँ
हाथ जोड़कर हे! केशव मैं अरज लगाता हूँ
बोले कृष्णा हे अर्जुन तुम सुनो लगाकर ध्यान
धृतराष्ट्र के सारथी संजय बतला रहे गुणगान
दूसरे भाग में कर्म योग वर्णन बतलायेगे
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायेगे
हम भगवद गीता उपदेश की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता सार बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40