Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:05:36 4+ Views

Buddha Amritwani

Super Hit Devotional track Buddha Amritwani sung by Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Buddha Amritwani sung by Satya Prakash Adhikari

जय हो बुद्ध स्वामी जी तुम्हारी महिमा गाते सब नर नारी
आपकी महिमा सबसे प्यारी आप से चलती सृष्टि सारी
आप सा कोई नहीं है दूजा करते हैं सब आपकी पूजा
आप जगत के पालनहारी आप सा कोई नहीं उपकारी
दीन हीन के तुम हो सहारे दीन दुखी सब तुमको प्यारे
सबको अपने कंठ लगाते दूर सभी के कष्ट भागते
जिसपर रहता आपका साया कष्ट उसे कोई नहीं आया
कष्ट निवारण तुम करते हो सबको ही मंगल करते हो
मंगल सबका करने वाले खाली झोली भरने वाले
साथ आपका जो भी पाए वो जन आनंदमई हो जाए
दुख दरिद्रता दूर भगाते जीवन में खुशियां बरसाते
आप प्रभु करुणा का सागर धन्य हुए हम शरण में आकर
जो जन आपकी शरण में आया जिसको भी तुमने अपनाया
कभी नहीं वो प्राणी रोता दुख उसको कोई नहीं होता
सुख की ऐसी धारा बहाते उसके दुख सारे मिट जाते
करते उसके वारे न्यारे भर देते उसके भंडारे
जय हो तुम्हारी हे बुद्ध स्वामी आप जगत के अंतर्यामी
सच्चा मार्ग हमें दिखलाया मंजिल तक सबको पहुंचाया
आपका हमको साथ मिला है दया का ऐसा हाथ मिला है
छोड़ दिया सब कुछ तुमपर है ना अब चिंता ना ही फिकर है
महिमा तुम्हारी गाते हैं गौतम बुद्ध भगवान
त्रुटि कोई हो जाए तो, दीजे क्षमा का दान
लुंबिनी वन में जन्म हुआ है सबको ये संदेश दिया है
सत्य अहिंसा को अपनाओ जीवन अपना सुगम बनाओ
माया देवी के तुम प्यारे शुद्धोधन हैं पिता तुम्हारे
यशोधरा बनी जीवनसाथी जग के लिए गृहस्थी त्यागी
मन में वैराग्य आपके जागा जनहित के लिए सबकुछ त्यागा
वन वन भटके चैन ना आया बोधगया में ब्रह्मज्ञान पाया
ज्ञान का ऐसा दीप जलाया अंधकार दुनिया का मिटाया
धर्म का तुमने पाठ पढ़ाया सच पथ पे चलना सिखलाया
बोध धर्म के हो संस्थापक दीन दुखी के तुम हो सहायक
तुम्हरे होते कैसी है चिंता काम सभी का तुमसे बनता
बैर द्वेष के भाव को छोड़ो नाता अहिंसा से सब जोड़ो
सबको ये तुमने सिखलाया सबके मन में प्रेम जगाया
जन जन को संदेश दिया है तुमने सबका भला किया है
जो जन आपके पथ पे चलता शांति और आनंद है मिलता
सुख समृद्धि कभी ना जाए घर में सुख और वैभव आए
जिसको तेरी दया मिलेगी जीवन बगिया सदा खिलेगी
ज्ञान दिया अज्ञान मिटाया दया धरम जग में फैलाया
सबका सोया भाग्य जगाया आपने कंचन हमें बनाया
कण कण आपकी महिमा गाए धन्य हुए हम आपको पाए
हम पर कृपा बनाए रखना अपने शरण बिठाए रखना
शरण तिहारी आए हैं देना आशीर्वाद
आपके हाथ में है प्रभु अब शर्मा की लाज
लेखक :- अनिल कुमार शर्मा
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40