Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:09:31 2+ Views

Bhakti Ki Shakti

Super Hit Devotional track Bhakti Ki Shakti sung by Pawan Sharma (Pawan Brijwasi).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Bhakti Ki Shakti sung by Pawan Brijwasi

भक्ति की शक्ति अनूठी रखना सदा ये याद
भक्ति की शक्ति अनूठी रखना सदा ये याद
भक्ति भोजन से मिले तो बन जाए वो प्रसाद रे भक्तो बन जाए वो प्रसाद
भक्ति के कई नाम हैं ज्ञानी जन बतलाए
भक्ति के कई नाम हैं ज्ञानी जन बतलाए
भक्ति जुड़े जब भूख संग व्रत वही कहलाए रे भक्तों व्रत वही कहलाए
भक्ति की बूंदे कभी पानी में मिल जाए
भक्ति की बूंदे कभी पानी में मिल जाए
प्रभु चरणों में जाते ही चरणामृत बन जाए रे भक्तो चरणामृत बन जाए
भक्ति में क्या भाव है जाने शरण जो जाए
भक्ति में क्या भाव है जाने शरण जो जाए
भक्ति और संगीत मिले तो कीर्तन वो कहलाए रे भक्तों कीर्तन वो कहलाए
भक्ति से हर नाम की गुणवत्ता बढ़ जाए
भक्ति से हर नाम की गुणवत्ता बढ़ जाए
भक्ति यात्रा के साथ हो तो तीरथ वो कहलाए रे भक्तो तीरथ वो कहलाए
भक्ति और जीवन में है अदभुत धरम संयोग
भक्ति और जीवन में है अदभुत धरम संयोग
भक्ति हो जब कर्म में तो कहे कर्तव्य लोग रे भक्तों कहे कर्तव्य लोग
भक्ति की बुनियाद पे ईंटें जो घिर जाए
भक्ति की बुनियाद पे ईंटें जो घिर जाए
भक्ति घर में प्रवेश करे तो,मंदिर वो बन जाए रे भक्तों मन्दिर वो बन जाए
भक्ति दिव्य स्वरूप में वाणी में जो समाए
भक्ति दिव्य स्वरूप में वाणी में जो समाए
निकले होंठों से शब्द तो,मंत्र वो कहलाए रे भक्तो मन्त्र वो कहलाए
भक्ति जीने का मरम प्राणी को समझाए
भक्ति जीने का मरम प्राणी को समझाए
आदमी को आदमी से भक्ति मानव बनाए रे भक्तो भक्ति मानव बनाए
भक्ति मन में जैसी हो वैसी छवि बन जाए
भक्ति मन में जैसी हो वैसी छवि बन जाए
भक्ति से माँ बाप में,ईश्वर भी दिख दिखाए रे भक्तो ईश्वर दरस दिखाए
भक्ति प्रेम का जाल है जो उलझे एक बार
भक्ति प्रेम का जाल है जो उलझे एक बार
दूर कितना जाए फिर भी जुड़े रहेंगे तार रे भक्तो जुड़े रहेंगे तार
भक्ति मधुबन है जहाँ राधा किशन संग जाए
भक्ति मधुबन है जहाँ राधा किशन संग जाए
भक्ति मीरा मन बसे तो, विष अमृत हो जाए रे भक्तो विष अमृत हो जाए
भक्ति मिटाए जो भेद भाव दूरियाँ मिट जाए
भक्ति मिटाए जो भेद भाव दूरियाँ मिट जाए
भक्ति सुदामा के मन बसे तो मैत्री अमर हो जाए रे भक्तों मैत्री अमर हो जाए
भक्ति दृष्टिहीन की ज्योति जो बन आये
भक्ति दृष्टिहीन की ज्योति जो बन आये
भक्ति सूर के नैन बसे तो, कृष्ण दरस वो पाए रे भक्तो कृष्ण दरस वो पाए
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40