Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:16:13 10+ Views

Somvati Amavasya Ki Katha

Super Hit Devotional track Somvati Amavasya Ki Katha sung by Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Somvati Amavasya Ki Katha sung by Satya Prakash Adhikari

M: -हम सोमवती अमावस्या की कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते है
इस व्रत से क्या फल मिलता है वह बतलाते हैं हम कथा सुनाते है
इस पावन व्रत की महिमा को हम आज दिखाते हैं पावन कथा सुनाते है
सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: - किसी नगर में एक गरीब ब्राह्मण रहता था
जीवन में वह अपने घोर दुखों को सहता था
उस ब्राह्मण के पास एक ही पुत्री थी संतान
जो सुंदर आचरणों वाली थी अतिशय गुणवान
सब प्रकार के विद्याओं में थी वह परम प्रवीन
किंतु गरीबी के कारण थी दशा बहुत ही दीन
इस कारण से उसका ब्याह कहीं ना होता था
दुखी ब्राह्मण रोज अकेले जाकर रोता था
एक रोज उसके घर एक महत्मा आते हैं पावन कथा सुनाते है
हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -ब्राह्मण के पुत्री ने की अच्छी खातिरदारी
ब्राह्मण ने भी की है सेवा साधू की भारी
साधू के मन को कन्या का संस्कार भाया
कन्या की सेवा में उनका मन अति हर्षाया
बोले तुमको लंबी आयू का देता हूं वर
फिर कन्या के हाथों पर साधू की पड़ी नजर
जब कन्या के हाथों को साधू ने है देखा
बोले इसमें तो विवाह की बनी नहीं रेखा
बातें सुनकरके ब्राह्मण दम्पति डर जाते हैं पावन कथा सुनाते है
हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -बोला है ब्राह्मण कोई उपाय तो बतलाएं
कन्या के विवाह का योग शीघ्र ही बन जाए
कुछ विचार करके महात्मा जी ने ध्यान किया
अंतर्दृष्टी से जो देखा वो सब बता दिया
बोले साधू कुछ दूरी पे पड़ता है जो ग्राम
उसमें रहती है इक धोबिन सोना उसका नाम
पती परायण है वह सच्चे आचरणों वाली
उसके घर आंगन में रहती हरदम खुशहाली
बेटा और बहू भी है यह भी बतलाते हैं पावन कथा सुनाते है
हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -साधू बोले कन्या जो जाए उस धोबिन पास
सच्चे मन से सेवा करें मान करके विश्वास
फिर वह धोबिन इस कन्या की शादी में आए
माथे का सिंदूर मांग में इसके भर जाए
तो कन्या का विधवा पन स्वयं मिट जाएगा
शादी में अड़चन तो किसी तरह ना आएगा
साधू बोले सुनो और इक बात बताता हूं
धोबिन कहीं नहीं आती जाती समझाता हूं
इतना कहकर साधू अपनी राह सिधाते हैं पावन कथा सुनाते है
हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -ब्राह्मण की पत्नी कन्या को बात बताती है
धोबिन की सेवा को ठीक तरह समझाती है
अगले दिन से प्रातः उठकर कन्या जाती है
धोबिन के घर साफ सफाई करके आती है
एक रोज तो धोबिन बहू को पास बुलाती है
खूब बडाई करती है सब बात बताती है
कहती है वह बहू सोचती हूं मैं तो हर दिन
आप काम कर लेती होगी मां जी मेरे बिन
सास बहू दोनों को अब कुछ समझ ना आते हैं पावन कथा सुनाते है
हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -सास बहू निगरानी करने लगी उस सुबह उठकर
कौन काम कर जाता है इतनी जल्दी आकर
कई दिनों के बाद एक दिन देखा है छुपकर
कन्या एक काम सारा करती है घर आकर
धोबिन उस कन्या के पैरों में गिर जाती है
फिर कन्या साधू की सारी बात बताती है
सोना पती परायण थी उसमें था तेज अपार
पती बीमार पड़ा था फिर भी हुई आज तैयार
अब आगे की बात सुनो हम तुम्हें बताते हैं पावन कथा सुनाते है
हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -सोना धोबिन पहले बहू के आगे जाती है
घर की जिम्मेदारी ठीक तरह समझाती है
कहती है सोना जब तक वापस ना आऊं घर
तुम ना जाना कभी कहीं भी रहना बस घर पर
इतना कह के कन्या को साथ बुलाती है
फिर सोना धोबिन उस कन्या के घर जाती है
जैसे माथे का सिंदूर भरा कन्या की मांग
तैसे ही धोबिन के पति ने प्राण दिया है त्याग
सोना धोबिन को सब बात पता चल जाते हैं पावन कथा सुनाते है
हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -सोना धोबिन बिना अन्न जल निकली थी घर से
पीपल को भंवरी देनी है यही सोचकरके
जब तक भंवरी ना दे दूं मैं जल न पाऊंगी
चाहे मर जाऊं, पहले ना प्यास बुझाऊंगी
उसी रोज थी सोमावती अमावस्या पावन
इस कारण से भी उसका भंवरी में ही था मन
ब्राह्मण के घर मिले पुए पकवान अनेक प्रकार
लेकिन उसने ईंटों से दी भंवरी बारंबार
फिर आगे क्या हुआ आज हम सब बतलाते हैं पावन कथा सुनाते है
हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -ईंटों के टुकड़ों से उसने 108 बार
भंवरी दिया आज पीपल को मन से भली प्रकार
भंवरी देने के पश्चात किया जैसे जलपान
उसके मरे हुए पति में वापस आई है जान
पुनः पती को देखके सोना धोबिन हर्षाई
सोमवती अमावस्या की गाथा को गाई
सौभागिनी नारियों का ये है पावन त्यौहार
इस दिन पति के लिए नारियां करती हैं श्रृंगार
इस दिन शंकर जी गौरा संग पूजे जाते हैं पावन कथा सुनाते है
हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: - सोमवती अमावस्या की है महिमा अपरंपार
इस व्रत को नारियां भाव से करतीं मन में धार
पीपल में वेदों ने माना है त्रिदेव का वास
इस कारण इस दिन पीपल की पूजा होती खास
शिव गौरा खुश होकर इस दिन देते हैं वरदान
बढ़ता है सौभाग्य नारियों का होता कल्यान
गीतकार सानंद ने अपनी कलम चलाई है
और सत्य प्रकाश ने पावन गाथा गाई है
कथा भाव से सुनने वाले भव तर जाते हैं पावन कथा सुनाते है
हम सोमवती अमावस्या की हम गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: - यह कथा है बड़ी महान, सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- दद्दन चतुर्वेदी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40