Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:19:13 11+ Views

Guru Purnima Ki Katha

Super Hit Devotional track Guru Purnima Ki Katha sung by Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Guru Purnima Ki Katha sung by Satya Prakash Adhikari

हम आज तुम्हें गुरु पूर्णिमा की कथा सुनाते है गुरु को शीश नवाते है
गुरु पूर्णिमा का सारा ही वृतांत बताते है हम कथा सुनाते है
कैसे चली ये रीति आज गाकर समझाते है गुरु को शीश नवाते है
गुरु पूर्णिमा का सारा ही वृतांत बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
गुरु ही ब्रह्मा, गुरु ही विष्णु, गुरु ही महेश्वरा
साक्षात् ये पार ब्रह्म हैं गुरु ही शक्ती परा
गुरु ही जीवन की शक्ती है गुरु ही कृपा अपार
गुरु से बड़ा ना और कोई है गुरु ही है संसार
गुरु कृपा से जीवन का मिट जाता अंधियारा
गुरु की दया से ही मिट पाता भक्तों दुख सारा
नारायण को गुरु की दया से मानव पाता है
कष्ट नष्ट हो जाते भव से मुक्ती पाता है
क्या है कथा गुरु पूर्णिमा की अब वो बतलाते है, गुरु को शीश नवाते है
गुरु पूर्णिमा का सारा ही वृतांत बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
चार वेद अट्ठारह पुराणों के जो रचनाकार
प्रथम गुरु श्री वेदव्यास जी हरि के अंशावतार
ब्रह्म सूत्र की रचना करके ख्याति पायी है
महाभारत की गाथा गुरुवर आप रचायी है
त्रेतायुग के अंत में जो आषाढ़ मास आया
इसी मास की पूर्णिमा के दिन जन्म व्यास पाया
पूरे द्वापर रहे ये जीवित वेद ये बतलाए
सारी मानव जाति के पहले गुरु कहलाए
उनके ही सम्मान में गुरु पूर्णिमा को मनाते है गुरु को शीश नवाते है
गुरु पूर्णिमा का सारा वृतांत बताते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
इस दिन शिष्य दे उपहार करते गुरु सम्मान
बैठ के गुरु चरणों में करते भक्ती सेवा दान
इस दिन वेदव्यास के चित्र का करते है पूजन
वेद पुराणों उपनिषदों का करते है वन्दन
आओ भक्तों पौराणिक हम कथा सुनायेगे
वेदव्यास का जीवन जन्म सब बतलायेगे
मुनि पराशर एक बार भ्रमण को आए है
मछुआरे की अति सुन्दर पुत्री को पाए है
देख रुप मुख छवि को ऋषि विचलित हो जाते है गुरु को शीश नवाते है
गुरु पूर्णिमा का सारा ही वृतांत बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
सत्यवती अति सुन्दर और आकर्षक दिखती थी
किन्तु वदन से मछली की अति महक आती थी
सत्यवती को पुत्र की ऋषि ने इच्छा बतलायी
नही उचित है मेल मिलन वो मुनि को समझायी
जन कल्याण की खातिर मुनि ने उचित है बतलाया
पुत्र जन्म के बाद कुंवारी रहूं ये वर पाया
मछली की ये गंध सुगंधित हो वर पाया है
सत्यवती ने मेल मिलन कर पुत्र को पाया है
जन्म को पाते ही व्यास जी बड़े हो जाते है, गुरु को शीश नवाते है
गुरु पूर्णिमा का सारा ही वृतांत बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
अपनी मां से बोले व्यास मैं तप को जाऊंगा
याद सताए मुझे बुलाना दौड़ा आऊंगा
द्वैपायन पर्वत पर व्यास ने तप किया भारी
कृष्ण द्वैपायन कहलाए जो काया हुई कारी
आगे चलकर वेदों की व्याख्या है कर डाली
दिव्य ज्ञान को पाया महाभारत है रच डाली
एक दिन राजा शांतनु यमुना के तट पर आए
सत्यवती को देख के मन को विचलित है पाए
सत्यवती के पिता के पास में राजा जाते है गुरु को शीश नवाते है
गुरु पूर्णिमा का सारा ही वृतांत बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
बोले पिता पुत्री का पुत्र उत्तराधिकारी हो
करो विवाह तो दे दो वचन जो इच्छा तुम्हारी हो
शर्त को सुनकर राजा ने फिर शर्त को ठुकराया
उत्तराधिकारी गंगा पुत्र भीष्म को बतलाया
सुना भीष्म ने विवाह ना करने का है प्रण लिया
फिर तो सत्यवती ने राजा से है विवाह किया
चित्रांगद और विचित्रवीर्य राजा दो सुत पाए
कुछ समय के बाद ही राजा प्राण है गंवाए
बड़े हुए चित्रांगद भीष्म गद्दी बिठाते है, गुरु को शीश नवाते है
गुरु पूर्णिमा का सारा ही वृतांत बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
गंधर्व युद्ध में चित्रांगद फिर जान गंवाए है
विचित्रवीर्य को फिर तो गद्दी भीष्म दिलाए है
अंबिका और अंबालिका से वो शादी रचाए है
विचित्रवीर्य क्षय रोग से पीड़ित जान गंवाए है
पुत्रों की मृत्यु पर सत्यवती को दुख है हुआ
फिर तो माता सत्यवती ने व्यास को याद किया
नि:संतान ही भ्रात तुम्हारे स्वर्ग सिधारे है
नियोग द्वारा करो संतान हम तुम्हे पुकारे है
एक वर्ष का नियम रानियों को बतलाते है, गुरु को शीश नवाते है
गुरु पूर्णिमा का सारा ही वृतांत बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
एक वर्ष के बाद व्यास बड़ी रानी ढिंग आए
डर गयी रानी देख तेज फिर व्यास है बतलाए
बोले व्यास अंबिका पुत्र तेजवान होगा
नेत्र बन्द करने के कारण पर अंधा होगा
छोटी रानी के पास फिर व्यास जी है आए
छोटी रानी को डर से वो पीला है पाए
पांडु रोगी पुत्र ये होगा मां को बतलाया
फिर से व्यास को बड़ी ही रानी के पास भिजवाया
रानी के बदले दासी को फिर व्यास जी पाते है, गुरु को शीश नवाते है
गुरु पूर्णिमा का सारा ही वृतांत बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
माता सत्यवती को व्यास जी आकर समझाए
दासी पुत्र होगा अति विद्वान है बतलाए
फिर तो अंबिका नेत्रहीन धृतराष्ट्र को पायी हैं
मां अंबालिका पांडु रोगी पांडु को पायी है
दासी गर्भ से हुए विदुर जी जो थे अति विद्वान
आगे चलकर धृतराष्ट्र घर ना जन्मी संतान
व्यास कृपा से वो फिर सौ पुत्रों को पाए है
बाल योगी सुखदेव जी व्यास के पुत्र कहाए है
जो माता के गर्भ में बारह वर्ष बिताते है, गुरु को शीश नवाते है
गुरु पूर्णिमा का सारा ही वृतांत बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
एक बार शिव पार्वती को अमर कथा बतलाए
सो गयी पार्वती सुख से हुंकारा शिव पाए
पता चला शिव को फिर सुख के पीछे आए है
भोलेनाथ जी त्रिशूल फिर सुख पे चलाए है
कहीं शरण ना पाए सुख ऋषि आश्रम आए है
सूक्ष्म रुप रख व्यास की पत्नी गर्भ समाए है
बारह वर्ष बीते गर्भ में ना आए बाहर
सुखदेव से बोले कृष्णा फिर दर्शन देकर
माया का ना होगा असर फिर वर वो पाते है, गुरु को शीश नवाते है
गुरु पूर्णिमा का सारा ही वृतांत बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वेदव्यास जी त्रिकाल दर्शी है कहलाए
कलियुग के‌ मानव को नास्तिक पापी बतलाए
अल्पायु का होगा मानव ज्ञान ना पायेगा
किए वेद के चार भाग नर समझ ही जायेगा
वेदव्यास ने अट्ठारह पुराणों को रच डाला
वेदों की रोचक कथाओं को इनमें लिख डाला
वेदव्यास का मन्दिर भक्तों काशी से कुछ दूर
व्यास पुरी में स्थित मन्दिर जो है जग मशहूर
काशी भक्त दर्शन यहां पा पुण्य को पाते है, गुरु को शीश नवाते है
गुरु पूर्णिमा का सारा ही वृतांत बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
आषाढ़ मास की पूर्णिमा को हम व्यास को ध्याते है
दया, धर्म और ज्ञान की अद्भुत माया पाते है
वेदव्यास के चरणों मे पुष्पों को चढ़ाते है
वेद पुराणों के दाता को शीश झुकाते है
नारायण के अंश व्यास जी बड़े कृपालु है
करते दया भक्तों पर ये तो बड़े दयालु है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाए है
देवेश कुन्दन वेदव्यास की कथा सुनाए है
हम सब मिलकर व्यास शरण में शीश झुकाते है, गुरु को शीश नवाते है
गुरु पूर्णिमा का सारा ही वृतांत बताते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- मुनेंद्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40