Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:16:13 12+ Views

Shri Panch Kedar Katha

Super Hit Devotional track Shri Panch Kedar Katha sung by Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Panch Kedar Katha sung by Satya Prakash Adhikari

M: -श्री पंच केदार की आज तुम्हे हम कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
पाँच अंगों में शिव जी यहां पर पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
श्री पंच केदार की आज तुम्हे हम कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
पाँच अंगों में शिव जी यहां पर पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -श्री गणेश को नमन करूं फिर कथा सुनाता हूं
पंच केदार शिव अंगों का रहस्य बताता हूं
महाभारत कालीन ये गाथा भक्तों बड़ी महान्
शिव वन्दन करने से भक्तों हो जाता कल्याण
पांच अंगों में अलग अलग शिव यहा पधारे है
बड़ा ही पावन स्थल है अद्भुत सारे नजारे है
पंच केदार का पांच पांडवों ने निर्माण कराया
क्या गाथा है भक्तों वेद पुराणों ने बतलाया
चलो पौराणिक गाथा का रसपान कराते है पावन कथा सुनाते है
पाँच अंगों में शिव जी यहां पर पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -पंच केदार पांच मन्दिरों का सामूहिक नाम
उत्तराखण्ड के गढ़वाल में शिव जी का स्थान
स्कंद पुराण में वर्णित गाथा आज सुनायेगे
केदार खण्ड में पांडवों का सब हाल बतायेगे
धर्म युद्ध की जीत पे कान्हा देने आए बधाई
किन्तु उदास युधिष्ठिर ने एक बात उन्हें बतलायी
गुरु, भ्रात हत्या का कृष्णा पाप हमे भी लगा है
युद्ध जीत के भी मन मेरा विचलित रहने लगा है
पाप से मुक्ति पाऊं युक्ती सुनना चाहते है, पावन कथा सुनाते है
पाँच अंगों में शिव जी यहां पर पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -दुख का कारण जान के कृष्णा जी ने समझाया
पाप से मुक्ती के दाता शिव जी को बतलाया
किन्तु भोले नाथ जी तुमसे है नाराज बड़े
शिव को मना लो देगे मुक्ती देवों में जो बड़े
बोले युधिष्ठिर भोले नाथ को मैं तो मनाऊंगा
कष्ट मिले चाहे मुझको जितने मैं अपनाऊंगा
बोले माधव पांचों भाई‌ शिव की शरण जाओ
हाथ जोड़कर करो अर्चना फिर मुक्ती पाओ
इसी पाप के कारण शिव ना मिलना चाहते है, पावन कथा सुनाते है
पाँच अंगों में शिव जी यहां पर पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -अर्जुन भीम बोले शिव को हम तो मनायेगे
शिव दर्शन बिन लौट हस्तिनापुर ना आयेगे
फिर तो पांडव हस्तिनापुर से करने लगे प्रस्थान
पहुंच गए फिर काशी नगरी नही मिले भगवान
पांचों पांडव समझ गए कि शिव जी है नाराज
काशी छोड़ के कहां गए है देवो के सरताज
देख उदास पांडवों को फिर कृष्णा जी आए
गए केदार में काशी छोड़ के कृष्णा बतलाए
प्रिय स्थान है भोलेनाथ का वो बतलाते है, पावन कथा सुनाते है
पाँच अंगों में शिव जी यहां पर पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -बोले भीम है केदार को‌ अब हम जायेगे
रुठे जो है भोलेनाथ हम उनको मनायेगे
शिव की खोज में पांडव फिर तो करने लगे प्रस्थान
चढ़ते चढ़ते ऊंची चढ़ाईयाँ होने लगे परेशान
ऊंचा हिमालय ऊंची चोटी वो ऊंचा स्थान
पाँचों भाई ढूंढ रहे थे शिव भोले भगवान
शिव शंकर फिर समझ गए कि पांडव आए है
भोले नाथ जी फिर तो बैल का रुप बनाए है
पशुओ के आ झुण्ड में भोले जी छिप जाते है, पावन कथा सुनाते है
पाँच अंगों में शिव जी यहां पर पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -भीम ने देखा सब बैलों में एक है बैल निराला
मुझको लगता उमापति ये शिव है डमरू वाला
भीमसेन ने फिर तो भक्तों युक्ति एक बनायी
अपने तपोबल से कद काठी भीम ने ली बढ़ायी
किया विशाल खुद को भीम ने छोटे सभी हुए
ना निकलेगे नीचे से जो भोले नाथ हुए
सभी बैल फिर भीम के नीचे से है जाने लगे
बैल रुप में दूजी ओर को भोले जाने लगे
समझ गए फिर पांडव शिव जी कदम बढ़ाते है पावन कथा सुनाते है
पाँच अंगों में शिव जी यहां पर पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -देखते देखते शिव शंकर जी लगे धरती में समाने
देख शम्भू को भीमसेन भी लागे कदम बढ़ाने
दौड़ के भीम ने कूंबड़ फिर तो शिव का पकड़ लिया
लगन भावना भक्ती से खुश शिव जी को है किया
कूबड़ बचा था शेष समा नही पाया धरती में
भोले नाथ से कौन बड़ा है सारी सृष्टि में
हुए प्रसन्न शिव शंकर जी दर्शन दीन्हे है
बड़े दयालु शिव कृपालु कृपा कीन्हे है
फिर तो शिव जी पाप मुक्त पांचों को कराते है, पावन कथा सुनाते है
पाँच अंगों में शिव जी यहां पर पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -गुरु ब्राह्मण और भ्रात पाप से मुक्ती पायी है
शीश नवा कर पांडवो ने जयकार लगायी है
तभी कृष्ण ने आकर शिव को श्रेष्ठ बतलाया
केदारनाथ में कूबड़ को पूज्यनीय है बतलाया
नाभि भाग जहां प्रकटा है मध्यमहेश्वर बतलाए
जहां भुजाएँ शिव जी की वहां तुंगनाथ कहलाये
चौथा रुद्रनाथ केदार जहां हो मुख पूजा
शिव की जटाऐं कल्पेश्वर में शिव सा ना दूजा
पावन ये है पंच केदार जो पूजे जाते है पावन कथा सुनाते है
पाँच अंगों में शिव जी यहां पर पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -कोई गाड़ीकोई पालकी कोई पैदल जाता है
पंच केदार जी के पावन दर्शन पाता है
अति पावन ये दर्शन शिव का पर्वत पर स्थान
पंच केदार के दर्शन से हो जाता है कल्याण
आओ हम भी शिव दर्शन को आगे बढ़ते है
केदारनाथ है पहला दर्शन जहां हम चलते है
दूजे दर्शन मध्यमहेश्वर भक्तो करते है
आगे चलकर तुंगनाथ का वन्दन करते है
चोथे दर्शन रुद्रनाथ के करि हर्षाते है पावन कथा सुनाते है
पाँच अंगों में शिव जी यहां पर पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
M: -पांचवां अंतिम केदार कल्पेश्वर आता है
पांचों मिलकर पंच केदार से जाना जाता है
श्रद्धा भाव से करने दर्शन जो यहां आते है
पांडव जैसे पाप मुक्त हो मोक्ष को पाते है
बड़े ही किस्मत वाले शिव दर्शन को पाते है
भव सागर तर जाते जो जयकार लगाते है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है
सत्य प्रकाश अधिकारी जी ने कथा सुनायी है
भोले नाथ के भक्त सभी जयकार लगाते है पावन कथा सुनाते है
पाँच अंगों में शिव जी यहां पर पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान् सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40