Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:11:38 3+ Views

Skandmata Ki Katha

Super Hit Devotional track Skandmata Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Skandmata Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -जय माता दी आज में आपको पांचवे नवरात्रे की महिमा का वर्णन सुनाने जा रही हूँ
पांचवे दिन माँ स्कंदमाता के रूप में आकर जीवन धन्य करती है माता को नमन कर
कथा प्रारम्भ करती हु -
F:-आज तुम्हे स्कंदमाता की कथा सुनाती है पावन महिमा गाती है
तारका सुर नामक राक्षस का अंत दिखाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
पांचवे नवराते का मै वृतांत बताती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
तारका सुर नामक राक्षस का अंत दिखाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस:- करो नो दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नो दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -प्राचीन समय की बात है उन दिनों तारकासुर नामक असुर का आतंक फैला हुआ था
स्वर्ग लोक और भू लोक में त्राहि त्राहि मच गयी थी फिर आगे क्या हुआ आइये सुनते है
कथा के माध्यम से -
F:-नवरातों के पांचवे दिन की कथा सुनाती हूँ
तारकासुर राक्षस का मै आतंक दिखाती हूँ
महाबाली अभिमानी तारका बड़ा सुर भारी
छल बल और कपट था उसमे था अत्याचारी
त्राहि त्राहि मच गई स्वर्ग में मचा था हाहाकार
तीनो लोको में चलता था उसका ही अधिकार
चिंता में थे सारे देवता मान चुके थे हार
बैठ गए थे हार कर के हो कर के लाचार
उसके आगे क्या होता है , मैं वो बतलाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
तारका सुर नामक राक्षस का अंत दिखाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस:- करो नो दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नो दुर्गा का ध्यान
F:-उस राक्षस का वध करने का काम ना था आसान
वीर बलि बलशाली और था बहुत बड़ा बलवान
शिव शंकर के पुत्र केहाथो ही मर सकता था
उसके सिवा कोई भी उससे ना लड़ सकता था
सभी देवता आ जाते है पार्वती के पास
हाथ जोड़ के माँ के आगे करे विनय आर्दश
कष्ट निवारो संकट टारो संकट में है प्राण
सिवा आपके हे जग जननी कौन करेगा कल्याण
सभी देवता थे कितने असहाय ये दिखाता हूँ मै कथा सुनाती हूँ
तारका सुर नामक राक्षस का अंत दिखाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस:- करो नो दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नो दुर्गा का ध्यान
वार्ता: - तारकासुर से कार्तिकेय का युद्ध आरम्भ हुआ कार्तिकेय युद्ध कला में निपुण थे पर
तारकासुर भी अजय ऐसी स्तिथि में माता पार्वती ने कार्तिकेय की किस प्रकार मदद की
आइये जानते है कथा के माध्यम से -
F:-युद्ध कला में निपुण थी थे बालक थे कार्तिकेय
बाला पन स्कन्द का था तारका सुर था अजेय
स्कन्द माता का रूप धरा पार्वती माँ ने
पुत्र को अपने युद्ध कला चली है सिखलाने
अस्त्र शस्त्र की कला सिखाती रण में रण कौशल
कैसे क्षीण किया जाता है दुश्मन का छल बल
युद्ध कला रण निति सिखाती है कूट निति का सार
वीर से बलि की युद्ध के कैसे होगी हार
इसके आगे क्या होता है वही बताती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
तारका सुर नामक राक्षस का अंत दिखाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस:- करो नो दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नो दुर्गा का ध्यान
F:-स्कन्द माता से सिख लिया जब युद्ध कला का ज्ञान
तारकासुर का वध करने को किया है फिर प्रस्थान
विजय भव का पुत्र को अपने माँ ने दिया है वरदान
वध करके तारकासुर का करो जगत कल्याण
चले खोज में तारका सुर को कार्तिकेय भगवान्
पार्वती माता का देवता करने लगे गुणगान
तारकासुर ने सुनी सूचना करने लगा अट्हास
हसंते हुए वो कार्तिकेय का करने लगा उपहास
कैसे युद्ध छिड़ा था उनमे वो बतलाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
तारका सुर नामक राक्षस का अंत दिखाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस:- करो नो दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नो दुर्गा का ध्यान
वार्ता: -अब में आगे उस घमासान युद्ध का वर्णन सुनाऊँगी जो कार्तिकेय और तरकसुर के बिच
छिड़ गया था कैसे असुर का वध हुआ कैसे कार्तिकेय जीते आइये सुनते है कथा के
माध्यम से -
F:-बाणों से बाणों की वर्षा तलवारो के वार
तारकासुर की सेना का होने लगा संघार
कट कट शीश गिरे असुरो के मच गया हाहाकार
गुंज रही थी स्वर्ग लोक में बाणों की टंकार
वर्षो तक रहे वो लड़ते दोनों थे रणबीर
चले गदाएँ दोनों तरफ से चले तीर पे तीर
अंत में हार हुयी राक्षस की जीत गए कार्तिकेय
अपनी माँ को दिया पुत्र ने अपनी जीत का श्रेय
स्वर्ग लोक में पुष्पों की बरसात दिखाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस:- करो नो दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नो दुर्गा का ध्यान
F:-पार्वती माता ही स्कन्द माता कहलायी
गोरी महेश्वरी और हिमालय पुत्री कहलायी
नवराते के पांचवा दिन है स्कन्द माता का
कृपा करना माँ जग जननी भागय विधाता का
विधि पूर्वक जो भी माँ की पूजा करता है
सुख वैभव धन्य धान्य सभी कुछ उसको मिलता है
स्कन्द माता की कृपा से सुखी रहे संतान
माँ है दयालु माँ कृपालु माँ है बड़ी महान
हाथ जोड़ में रिंकी अपना शीश झुकाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
तारका सुर नामक राक्षस का अंत दिखाती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
कोरस:- करो नो दुर्गा का ध्यान हो जायेगा कल्याण
हो जायेगा कल्याण करो नो दुर्गा का ध्यान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40