Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:07:56 6+ Views

Sheetla Mata Aarti

Super Hit Devotional track Sheetla Mata Aarti sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Sheetla Mata Aarti sung by Angel

F:-ॐ शीतला माता, मैया जय शीतला माता
आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता
ॐ जय शीतला माता..
कोरस:- ॐ शीतला माता, मैया जय शीतला माता
आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता
ॐ जय शीतला माता..
F:-रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भाता ।
कोरस:- मैया श्वेत छत्र भाता ।
F:-ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें, जगमग छवि छाता ॥
कोरस:- ॐ जय शीतला माता,
F:-विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता ।
कोरस:- मैया सेवें शिव धाता ।
F:-वेद पुराण वरणत, पार नहीं पाता ॥
कोरस:- ॐ जय शीतला माता,
F:-इन्द्र मृदङ्ग बजावत, चन्द्र वीणा हाथा ।
कोरस:- मैया चन्द्र वीणा हाथा ।
F:-सूरज ताल बजावै, नारद मुनि गाता ॥
कोरस:- ॐ जय शीतला माता,
F:-घण्टा शङ्ख शहनाई, बाजै मन भाता ।
कोरस:- मैया बाजै मन भाता ।
F:-करै भक्तजन आरती, लखि लखि हर्षाता ॥
कोरस:- ॐ जय शीतला माता,
F:-ब्रह्म रूप वरदानी, तुही तीन काल ज्ञाता ।
कोरस:- मैया तीन काल ज्ञाता ।
F:-भक्तन को सुख देती, मातु पिता भ्राता ॥
कोरस:- ॐ जय शीतला माता,
F:-जो जन ध्यान लगावे, प्रेम शक्ति पाता ।
कोरस:- मैया प्रेम शक्ति पाता ।
F:-सकल मनोरथ पावे, भवनिधि तर जाता ॥
कोरस:- ॐ जय शीतला माता,
F:-रोगों से जो पीड़ित कोई, शरण तेरी आता ।
कोरस:- मैया शरण तेरी आता ।
F:-कोढ़ी पावे निर्मल काया, अन्ध नेत्र पाता ॥
कोरस:- ॐ जय शीतला माता,
F:-बांझ पुत्र को पावे, दारिद्र कट जाता ।
कोरस:- मैया दारिद्र कट जाता ।
F:-ताको भजै जो नाहीं, सिर धुनि पछताता ॥
कोरस:- ॐ जय शीतला माता,
F:-शीतल करती जननी, तू ही है जग त्राता ।
कोरस:- मैया तू ही है जग त्राता ।
F:-उत्पत्ति व्याधि बिनाशन, तू सब की घाता ॥
कोरस:- ॐ जय शीतला माता,
F:-दास विचित्र कर जोड़े, सुन मेरी माता ।
कोरस:- मैया सुन मेरी माता ।
F:-भक्ति आपनी दीजै, और न कुछ भाता ॥
कोरस:- ॐ जय शीतला माता,
F:-ॐ शीतला माता, मैया जय शीतला माता
आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता
ॐ जय शीतला माता..
कोरस:- ॐ शीतला माता, मैया जय शीतला माता
आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता
ॐ जय शीतला माता..
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40