Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:24:53 11+ Views

Pradosh Vrat Katha

Super Hit Devotional track Pradosh Vrat Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Pradosh Vrat Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: - प्रिय भक्तजनो आज हम आपको प्रदोष व्रत की पावन अनुपम कथा सुनाने जा रहे है,
प्रदोष व्रत हर माह के कृष्ण पक्ष हुए शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है -
M: -हम प्रदोष व्रत की भक्तों आपको कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
माँ गौरा और शिव की भक्तों महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हाँ पूजे जाते है
प्रदोष व्रत की भक्तों आपको कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - प्रिय भक्तजनो यह व्रत खासतौर पर संध्या कालीन होता है, जिसे प्रदोष काल भी कहा
जाता है, प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है, इस व्रत को करने से व्यक्ति
सबकी पापो से मुक्त हो जाता है, और भगवान शिव की उसे कृपा प्राप्त होती है -
M: -प्रत्येक माह में जैसे दो एकादशियाँ होती है
वैसे ही दो प्रदोष व्रत की तिथियाँ भी होती है
कोरस: -दो तिथियां होती है
M: -हिन्दू धर्म में एकादशी श्री हरि को ध्याते है
वैसे ही हम प्रदोष व्रत में शिव के गुण गाते है
कोरस: -शिव के गुण गाते है
M: -चन्द्र दोष इस व्रत को करने से मिट जाता है
व्रत के पुण्य से जीवन का हर पल हर्षाता है
कोरस: -हर पल हर्षाता है
M: -जो भी भक्त‌ इस व्रत को श्रद्धा से निभाते है
भोले नाथ जी भक्तों पर कृपा बरसाते है
कोरस: -कृपा बरसाते है
M: -क्या है विधि इस व्रत की भक्तों आज बताते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: -ॐ नमः शिवाय प्रिय भक्तों प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान करे,
और भगवान की शिव की उपासना का संकल्प करे और पुरे दिन उपवास अथवा
फलाहार करे, प्रदोष काल के समय भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जल, दूध, दही
गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करे-
M: -प्रदोष व्रत के दिन सुबह को जल्दी उठना चाहिए
अमृत वेला में भक्तों स्नान को करना चाहिए
कोरस: -स्नान को करना चाहिए
M: -पूजा स्थल की सुबह को कर ले घर की साफ सफाई
गाय के गोबर से मंडप की करते फिर लिपाई
कोरस: -करते फिर लिपाई
M: -श्वेत वस्त्रों को भक्तों फिर धारण हम करते है
पाँच रंगों की रंगोली से मंडप फिर बनते है
कोरस: -मंडप फिर बनते है
M: -श्वेत पुष्प और चन्दन श्वेत घृत से थाल सजाते
श्वेत मिठाई बेल पत्र धतूरा और भांग मंगाते
कोरस: -धतूरा और भांग मंगाते
M: -धूप वस्त्र सब चढ़ाके घृत का दीप जलाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - प्रिय भक्तों स्कन्द पुराण में इस बात का उल्लेख है की प्रदोष व्रत करने से सुहागन
स्त्रियों का सुहाग और सौभाग्य दोनों स्थिर रहता है, बंदी कारागार से मुक्त हो जाते है
और, शत्रु का शमन दमन हो जाता है, अर्थात इस व्रत को जिस उद्देश्य के साथ संकल्प
लिया जाता है, वह अवश्य पूर्ण होता है-
M: -उत्तर पूर्व दिशा में मुख हो शिव का ध्यान करे
पूजा पाठ और आरती गा के फिर गुणगान करे
कोरस: -फिर गुणगान करे
M: -व्रत दिवस को कोई अन्न ना खाना चाहिए
हरे मूंग या फल हार ही करना चाहिए
कोरस: -फल हार ही करना चाहिए
M: -ग्रह दोष मिट जाते घर में खुशियाँ आती है
अन्न धन घर आता खुशियां दिल खिल जाते है
कोरस: -खुशियां दिल खिल जाते है
M: -शिव शंकर का पूजन अति फलदायी बतलाया
मन की मंशा पूरी होती जिसने है ध्याया
कोरस: -जिसने है ध्याया
M: -एक कथा है पौराणिक जिसको हम गाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - प्रिय भक्तजनो प्रदोष व्रत दिन के अनुसार लाभ देने वाला है, जैसे सोमवार प्रदोष व्रत:-
सोमवार के दिन आने वाला ये प्रदोष व्रत चंद्र दोष और मानसिक शांति के लिए किया
जाता है, क्योकि मन का कारक है, और चन्द्रमा भगवान शिव की कृपा से ही श्राप मुक्त
हुए थे, हुए महादेव ने उनको अपने शीश में धारण कर उनको सम्मान दिया था अतः
जो भी सोमवार का प्रदोष व्रत करता है उसको मानसिक शांति और शक्ति की प्राप्ति
होती है-
M: -एक नगर में एक पुजारी का रहता परिवार
मांग मांग कर पेट थे भरते चाहे कोई हो वार
कोरस: -चाहे कोई हो वार
M: -पता नही है मृत्यु समय जाने कब आ जाए
मोह माया के चलते मानव इसे जान ना पाए
कोरस: -मानव इसे जान ना पाए
M: -एक दिवस फिर तो पुजारी का आया है काल
पुत्र और पत्नी का फिर तो हाल हुआ बेहाल
कोरस: -हाल हुआ बेहाल
M: -फिर तो पुजारिन पुत्र को लेकर घर घर जाती है
मांग के भिक्षा पेट गुजारा मिल कर पाती है
कोरस: -मिल कर पाती है
M: -आगे क्या होता है भक्तों वो बतलाते है शिव की महिमा गाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - हर हर महादेव प्रिय भक्तजनो एक समय की बात है जब विदर्भ में के राजा राज्य करते
थे, किन्तु उनके अपने मंत्री मंडल और सेनापति ने उनसे बगावत कर छल पूर्वक
उनकी हत्या कर दी और पुरे परिवार को समाप्त कर दिया, बस एक राजकुमार किसी
तरह बच गया और भूखा प्यासा वन वन भटकता रहा और भटकते भटकते इस
पुजारन को मिल गया फिर क्या होता आइये कथा के माध्यम से जानते है -
M: -एक बार विदर्भ देश का राजकुमार आया
छीन लिया दुष्टों ने राज्य और उसको मार भगाया
कोरस: -और उसको मार भगाया
M: -पिता की मृत्यु के बाद वो भटक रहा दर दर
एक दिन उस पुजारिन को फिर मिला है वो आकर
कोरस: -फिर मिला है वो आकर
M: -देख दशा पुजारिन उसको अपने घर लायी
अपने पुत्र के जैसा उसको भी है अपनायी
कोरस: -उसको भी है अपनायी
M: -दोनों सुतो को लेके पुजारिन ऋषि आश्रम आयी
शांडिल्य ऋषि ने प्रदोष व्रत की गाथा बतलायी
कोरस: -व्रत की गाथा बतलायी
M: -क्या है व्रत की विधि वो ऋषिवर सब समझाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - नमः पार्वती पतये हर हर महादेव प्रिय भक्तजनो, पुजारन ने उसको पुत्रवत ही स्नेह
दिया कोई भेद नहीं किया, एक दिन पुजारन के दोनों पुत्र घूमने हेतु वन को गए किन्तु
पुजारन का पुत्र तो लौट कर आ जाता है, लेकिन राजकुमार वन में भटक जाता है, वह
उसकी मुलाकात एक गन्धर्व कन्या से होती है फिर क्या होता है आइये कथा के माध्यम
से जानिये -
M: -कथा सुनी और विधि समझ वो घर पर आयी है
प्रदोष व्रत को फिर तो पुजारिन जी ने अपनायी है
कोरस: -पुजारिन जी ने अपनायी है
M: -एक दिन दोनों पुत्र तो वन में घूमने जाते है
सुबह से लेकर शाम तलक वही वक्त बिताते है
कोरस: -वही वक्त बिताते है
M: -पुत्र पुजारी का लौटकर घर आ जाता है
किन्तु राजा का पुत्र वही वन में रह जाता है
कोरस: -वही वन में रह जाता है
M: -गंधर्व कन्या अंशुमती को उसने वहां पाया
करने लगा बाते वो घर देरी से फिर आया
कोरस: -घर देरी से फिर आया
M: -दूसरे दिन भी राजकुमार वहां परे जाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - प्रिय भक्तजनो जब महादेव की कृपा होती है तो मनुष्य बड़ी से बड़ी मुसीबत से सहज
बाहर आ जाता है और नव जीवन को प्राप्त करता है, पुजारन ने प्रदोष व्रत किया था
इसिलए इसके दिन बदलने की शुरुआत हो चुकी थी, जब राजकुमार वन में था और
उसकी मुलाकात गन्धर्व कन्या से होती है और उसके माता पिता से भी होती है गन्धर्व
अपने दिव्य ज्ञान से राज कुमार को पहचान लेते है फिर क्या होता आइये कथा के
माधयम से जानते है -
M: -अंशुमती को मात् पिता संग उसने देख लिया
राजकुमार को गन्धर्व ने तब पहचान लिया
कोरस: -तब पहचान लिया
M: -बोले पिता विदर्भ देश के राजा की संतान
राजकुमार हो तुम तो तुम्हारा धर्मगुप्त है नाम
कोरस: -धर्मगुप्त है नाम
M: -धर्मगुप्त तो अंशुमती के मात पिता मन भाया
मेरी सुता से कर लो शादी उसको ये बतलाया
कोरस: -उसको ये बतलाया
M: -शिव की कृपा से दोनों की शादी है करवायी
धर्मगुप्त को पाकर अंशुमती है हर्षायी
कोरस: -अंशुमती है हर्षायी
M: -सेना को ले राजकुमार विदर्भ को जाते है, हम कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - विवाहोपरान्त गन्धर्व की सेना उसकी सहायता के लिए तैयार हो जाती है और
राजकुमार अपने राज्य की प्राप्ति के लिए गंधर्वों की सेना को लेकर अपना खोया हुआ
राज्य प्राप्त करने में सफल होता है -
M: -ले गंधर्वों की सेना विदर्भ पे हमला बोल दिया
अपने राज्य विदर्भ को दुष्टों से है छीन लिया
कोरस: -दुष्टों से है छीन लिया
M: -फिर तो राजकुमार वहां पर रहने लगता है
प्रेम पूर्वक राज्य वहां पर करने लगता है
कोरस: -करने लगता है
M: -धर्म गुप्त एक दिन पुजारन के घर आया है
आदर और सम्मान से महल में उनको लाया है
कोरस: -महल में उनको लाया है
M: -फिर तो पुजारिन की दरिद्रता सारी दूर हुई
प्रदोष व्रत के पुण्य से सारी मंशा पूरी हुई
कोरस: -सारी मंशा पूरी हुई
M: -व्रत को किया था सबने वो सब सुख भी पाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - प्रिय भक्तजनो, गन्धर्व पुत्री और पुजारन के परिवार सहित राजकुमार सुखी जीवन जी
रहा था, एक उसकी पत्नी ने पुजारन का परिचय राजकुमार से जानना चाहा, फिर ‘
राजकुमार ने क्या कहा कथा के माध्यम से जानते है -
M: -एक दिन पत्नी अंशुमती ने पति से पूछ लिया
कौन पुजारिन है ये उसने पति से प्रश्न किया
कोरस: -उसने पति से प्रश्न किया
M: -धर्मगुप्त ने अंशुमती को सब बतलाया है
पिता की मृत्यु कैसी हुई वो दृश्य बताया है
कोरस: -वो दृश्य बताया है
M: -दर दर भटका फिर ये पुजारिन बनी थी मेरी सहायी
जन्मदात्री के बाद ये तो है मेरी माई
कोरस: -ये तो है मेरी माई
M: -फिर तो प्रदोष व्रत की विधि ऋषिवर से पायी थी
हम सबने प्रदोष व्रत की विधि अपनायी थी
कोरस: -व्रत की विधि अपनायी थी
M: -करी कृपा भोले ने फिर तो राज्य को पाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - प्रिय भक्तजनो महादेव ही सृष्टि के सर्जक और विध्वंशक हैं मूल परम ब्रम्ह स्वयं महा
देव ही है और माता जगत जननी जगदम्बा के साथ सम्पूर्ण सृष्टि का पालन और संघार
करते है, तो प्रेम से बोलिये देवाधीदेव महादेव की जय -
M: -उस दिन से प्रदोष व्रत ने ख्याति पायी है
अंशुमती ने प्रदोष व्रत की विधि अपनायी है
कोरस: -व्रत की विधि अपनायी है
M: -स्त्री पुरुष दोनों ही रख सकते है ये उपवास
फलदायी और उत्तम व्रत सब व्रतों में है ये खास
कोरस: -सब व्रतों में है ये खास
M: -इस व्रत करने का कारण कोई रोग दोष नहीं आते
व्रत पुण्य से ग्रह दोष भी तत क्षण मिट जाते है
कोरस: -दोष भी तत क्षण मिट जाते
M: -शिव की दया से मानव भक्तों मोक्ष को पाता है
एक नजर कृपा की हो नर भव तर जाता है
कोरस: -नर भव तर जाता है
M: -शिव ही सुन्दर सुन्दर लीला सबको दिखाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
वार्ता: - प्रिय भक्तजनो भगवान शिव आदि है, अनंत है, काल है विकराल है, और महाकाल है,
महादेव परमदयालु और कृपालु हैं, ऐसे परम पिता परमेश्वर को बारम्बार दंडवत प्रणाम
करता हूँ -
M: -ओम् नम: शिवाय् मंत्र का जाप जो करता है
होते शिव प्रसन्न जो लोटा जल का चढ़ाता है
कोरस: -जो लोटा जल का चढ़ाता है
M: -प्रदोष व्रत का महत्व जीवन में है भक्तों फलदायी
स्त्री और पुरुष दोनों को लगता अति फलदायी
कोरस: -लगता अति फलदायी
M: -त्रयोदशी तिथि प्रदोष व्रत जो शिव को समर्पित है
शिव के संग माँ गौरा को ये भाव भी अर्पित है
कोरस: -ये भाव भी अर्पित है
M: -देवेश कुंदन ने ये गाथा गाके सुनाई है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है
प्रेम तनय शिव सुन्दर सत्य है ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है
इस व्रत में शिव गौरा दोनों पूजे जाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये प्रदोष व्रत है महान करे शिव शंकर कल्याण
करे शिव शंकर कल्याण ये प्रदोष व्रत है महान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40