Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:05:31 7+ Views

Maa Kushmanda Ki Aarti

Super Hit Devotional track Maa Kushmanda Ki Aarti sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Maa Kushmanda Ki Aarti sung by Rinky Vishwakarma

F: -माँ आरती तेरी गाते मैया आरती तेरी गाते 
कुष्मांडा महामाया कुष्मांडा महामाया हम तुमको ध्याते 
कोरस :-माँ आरती तेरी गाते 
F: -है जगदम्ब दयामयी आदि स्वरूपा माँ माँ आदि स्वरूपा
देव ऋषि मुनि ग्यानी देव ऋषि मुनि ग्यानी गुण तेरे गाते 
कोरस :-माँ आरती तेरी गाते 
F: -कर ब्रम्हांड की रचना कुष्मांडा कहलाये माँ कुष्मांडा कहलाये 
वेद पुराण भवानी वेद पुराण भवानी सब यही बतलाते 
कोरस :-माँ आरती तेरी गाते 
F: -सूर्य लोक निवासिनी तुमको कोटि प्रणाम माँ सूर्य लोक निवासिनी
सम्मुख तेरे पाप सम्मुख तेरे पाप और दोष ना टिक पाते 
कोरस :-माँ आरती तेरी गाते 
F: -अष्ट भुजी महाशक्ति सिंह वाहिनी तू माँ सिंह वाहिनी तू 
भव सिंधु से तरते भव सिंधु से तरते दर्शन जो पाते 
कोरस :-माँ आरती तेरी गाते 
F: -अष्ट सिद्धि नौ निधिया हाथ तेरे माता माँ हाथ तेरे माता 
पा जाते है सहज ही पा जाते है सहज ही जो तुमको ध्याते 
कोरस :-माँ आरती तेरी गाते
F: -शास्त्र विधि से विधिवत जो पूजन करते माँ जो पूजन करते
आदि शक्ति जगजननी आदि शक्ति जगजननी तेरी दया पाते 
कोरस :-माँ आरती तेरी गाते
F: -नवदुर्गा में मैया चौथा तेरा स्थान माँ चौथा तेरा स्थान 
चौथे नवरात्रे को चौथे नवरात्रे को माँ भक्त तुझे ध्याते
कोरस :-माँ आरती तेरी गाते 
F: -आधी व्याधि सब हरके सुख समृद्धि दो माँ सुख समृद्धि दो
है जगदम्ब भवानी है जगदम्ब भवानी इतनी दया चाहते 
कोरस :-माँ आरती तेरी गाते 
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40