Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:17:09 9+ Views

Maharaja Agrasen Ji Ki Gatha

Super Hit Devotional track Maharaja Agrasen Ji Ki Gatha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Maharaja Agrasen Ji Ki Gatha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्तों हम आज आपको द्वापर युग के अंत में अश्विन शुक्ल प्रतिपदा
यानि नवरात्रों के पहले दिन जन्में अग्रवाल समाज अथवा वैश्य समाज के
जनक कहे जाने वाले और व्यापारियों के लिए अग्रोहा राज्य की स्थापना
करने वाले महाराजा अग्रसेन की जीवन गाथा सुनाने जा रहा हूँ, जिन्होंने
क्षत्रिय धर्म को परित्याग कर वैश्य समाज स्वीकार किया और अपने 18 पुत्रों
के नाम पर अग्रवाल समाज के 18 गोत्र बनाए, तो चलिए हम आज महाराज
अग्रसेन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर उनके पराक्रम, उच्च विचार,
समर्पण तथा अद्भुत क्रिया कलापों के बारे में जानते है
M: -हम अग्रसेन महाराज की भक्तों कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
अग्रसेन वैश्यों के वो तो जनक कहाते है हम कथा सुनाते है
सूर्यवंश में जन्मे वैश्य धर्म अपनाते है, पावन कथा सुनाते है
अग्रसेन वैश्यों के वो तो जनक कहाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों मान्यताओं के अनुसार महाराजा अग्रसेन का जन्म मर्यादा
पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की 34 वीं पीढ़ी में द्वापर काल के अंत में तथा
कलियुग के प्रारम्भ में सूर्यवंशी महाराज वल्लभ सेन के यहां हुआ था, तो
आइये मेरे साथ प्रेम से बोलिए अग्रसेन महाराज की जय -
M: -राजा वल्लभ सेन के भक्तों हुई दो संतान
अग्रसेन और शूरसेन जिन दोनो के थे नाम
अग्रसेन के जन्म समय बोले ऋषि गर्ग महान्
आपका पुत्र राजा होगा और होगा बलवान
शासन की एक नई व्यवस्था उदय करायेगा
सूरज चाँद रहे जब तक ये जाना जायेगा
समय के चलते अग्रसेन फिर जन्म को पाए है
माता भगवती देवी इनको लाड़ लड़ाए है
राम पुत्र कुश के वंशज ये तो कहलाते है, पावन कथा सुनाते है
अग्रसेन वैश्यों के जनक जो जाने जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय भक्तों सूत्रों के अनुसार महाभारत के युद्ध के समय महाराज अग्रसेन
की आयु मात्र 15 वर्ष थी, महाभारत के युद्ध में महाराज वल्लभ सेन ने
अपनी सेना तथा अपने पुत्र अग्रसेन के साथ कौरवों के विरोध में युद्ध किया
और 10 वें दिन भीष्म पितामह के हाथों वीर गति को प्राप्त हुए
M: -पिता के ना रहने पर आपने राज्य संभाला है
आपने फिर तो इतिहास ये रच ही डाला है
सरस्वती नदी के तट पर प्रतापनगर था बसा
यही के राजा अग्रसेन थे आज रहे है बता
अग्रसेन ने फिर अग्रोहा नगरी बसाई है
आज तो एक चर्चित स्थल है जो बतलायी है
बचपन में ही मेधावी और तेजस्वी थे अपार
परम् प्रतापी समाजवाद कहता इन्हे संसार
अग्रसेन तो वैश्यों के राजा कहलाते है पावन कथा सुनाते है
अग्रसेन वैश्यों के वो तो जनक कहाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय भक्त जनों उत्तर भारत में व्यापारियों के नाम पर अग्रोहा को श्रेय दिया
जाता है बताते है हरियाणा हिसार के पास प्राचीन कुरु चला में एक नगर
अग्रसेन ने स्थापित किया था महाराज अग्रसेन का प्रथम विवाह काफी
चर्चित रहा, आइये देखते ऐसा क्या हुआ इस विवाह में -
M: -नागलोक के राजा कुमद के यहां स्वंयवर था
राजकुमारी माधवी को बस चुनना एक वर था
दूर दूर से राजा और देवगण आए थे
पहुंच गए वहां अग्रसेन जो अति हर्षाए थे
नाग सुता ने अग्रसेन का फिर तो वरण किया
क्रोधित हो गए इन्द्र वहां से है प्रस्थान किया
विवाह के कारण नाग आर्य कुल का फिर गठन हुआ
बरसा ना करवाए इन्द्र इतना कुपित हुआ
पड़ा अकाल इन्द्र से राजा फिर लड़ जाते है, पावन कथा सुनाते है
अग्रसेन वैश्यों के जनक जो बोले जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय जनों राजा अग्रसेन अपने भाई शूरसेन के साथ मिलकर दिव्य शस्त्रों का
संधान करके अपने राज्य को विपत्ति से बचते है , फिर राजा अग्रसेन ने
महालक्ष्मी का तप किया प्रसन्न होकर माता ने सभी मनोरथ सिद्ध होने का
वरदान दिया और इन्द्र को कोप से बचने के लिए महालक्ष्मी ने क्या कहा
आइये जानते है संगीतमय कथा के माध्यम से श्रवण करते है -
M: -बोली माता अग्रसेन तुम कोलापुर जाओ
राज सुता से करके विवाह तुम महल को ले आओ
कोलापुर के भूप महीरथ की शक्ती पाओ
इन्द्र देव ना लड़ सकते फिर निडर ही हो जाओ
कूटनीति अपनाकर भूप ने फिर ये कार्य किया
आगे चलकर राज्य को अपने भ्रात को सौंप दिया
रानी संग में राजा भारत भ्रमण करने लगे
लगे ढूंढने जगह राज्य को वन में सिंह मिले
शुभ संकेत समझ राजा वहां पर रुक जाते है, पावन कथा सुनाते है
अग्रसेन वैश्यों के जनक जो बोले जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रेमी जनों महाराज की दो रानियां थी पहली रानी माधवी तथा दूसरी
सुंदरावती, सूत्रों के अनुसार भारत भ्रमण करते समय महाराजा अग्रसेन को
एक स्थान पर भेडिया शावक और बाघ शावक को एक साथ देखा तो इसे
शुभ संकेत मान वही पर राज्य बनाने की स्थापना करने का निर्णय लिया।
और ऋषि मुनियों के मतानुसार नए राज्य का नाम अग्रेयगण रखा किन्तु
बाद में अग्रोहा रख दिया
M: -हरियाणा हिसार के पास में अग्रोहा स्थान
माँ लक्ष्मी का एक है मन्दिर जो पावन स्थान
अग्रसेन महाराज का यहां पर बना है एक मन्दिर
माता वैष्णव देवी का भी बना है एक मन्दिर
अग्रसेन महाराज 18 पुत्रों को पाए
वैश्य समाज के 18 वो गोत्र है बनाए
एक रुपया एक ईंट का फिर सिद्धांत बनाया है
सारे ही अग्रोहा नगर के मन को भाया है
जो भी आए रहने नगर में घर बनवाते है, पावन कथा सुनाते है
अग्रसेन वैश्यों के जनक जो बोले जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय भक्तों अग्रसेन महाराज को इस सिद्धांत के तहत बहुत ही पहिचान
मिली, अग्रसेन महाराज ने अग्रोहा की स्थापना करके लगभग 100 वर्ष तक
राज्य किया, अग्रसेन महाराज को उनके करुणामयी स्वभाव, समाजवाद के
प्रवर्तक, युग पुरुष तथा श्रीराम राज्य के समर्थक के रुप में जाना जाता है,
तथा अग्रसेन को उनके द्वारा किए गए महान कार्यों के लिए युगों युगों तक
याद किया जायेगा उन्हे पूजा जायेगा
M: -अग्रसेन महाराज ने राज्य पुत्र को सौप दिया
राज्य छोड़ कर फिर तो वन में है प्रस्थान किया
करुणा, भाव, कर्मठता से ह्रदय में दिया स्थान
फिर तो समाज अग्रसेन को लगा मान भगवान
भारत सरकार ने अग्रसेन पर डाक टिकट बनाया
महत्व समझकर अग्रोहा को धार्मिक धाम बनाया
बसंत पंचमी के शुभ दिन स्थापना करवायी
वैश्य समाज के खातिर भक्तों शुभ घड़ी थी आयी
अग्रोहा में लोग हजारों दर्शन पाते है, पावन कथा सुनाते है
अग्रसेन वैश्यों के जनक जो बोले जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -भारत सरकार ने 24 सितंबर 1976 को अग्रसेन सम्मान में डाक टिकट
जारी किया, और 29 सितंबर 1976 में अग्रोहा को धार्मिक धाम बनाया गया,
यहां पर वैश्य समाज के हजारो लोग आते है और अग्रसेन महाराज की पूजा
करते है, यहां पर बहुत बड़ा मेला भी लगता है। अग्रसेन महाराज के सम्मान
में भारत सरकार ने 1995 में एक जहाज भी खरीदा था।
M; -अग्रसेन ने जीवों पर करो दया है सिखलायी
दंड नीति और न्याय नीति महाराज ने अपनायी
वैश्य समाज को व्यापार के काम से जानते है
बड़ा ही कर्मठ, योग्य समाज इसे मानते है
जन्म दिवस के दिन जयंती सभी मनाते है
विधि विधान से पूजा अर्चना फिर करवाते है
धूमधाम से जन्म दिवस फिर इनका मनाते है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते है
देवेश कुंदन अग्रसेन की कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है
अग्रसेन वैश्यों के जनक जो बोले जाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -यह कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40