Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:13:09 3+ Views

Lal Bahadur Shastri Ki Katha

Super Hit Devotional track Lal Bahadur Shastri Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Lal Bahadur Shastri Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय देश वासियों प्रेम और जोर से बोलिए " भारत माता की जय जय जवान, जय किसान" प्रिय देश वासियो हम आज आपको स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री तथा मशहूर नेता जिन्होने राष्ट्र निर्माण तथा विकास के लिए किसानों तथा जवानों के महत्व पर जोर दिया, जी हाँ हम बात कर रहे है लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तिगत जीवन, उपलब्धि, कृषि, आर्थिक प्रगति के प्रति तथा राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालेगे तो आइये लाल बहादुर शास्त्री जी गाथा का श्रवण करते है -
हम लाल बहादुर शास्त्री जी की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
जय जवान और जय किसान का जो नारा लगाते है हम कथा सुनाते है
प्रधानमंत्री भारत के दूजे कहलाते है, पावन कथा सुनाते है
जय जवान और जय किसान जो नारा लगाते है हम कथा सुनाते है
वार्ता: -मेरे देश प्रेमियों स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय में हुआ था जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास स्थित है श्री शास्त्री जी के पिता श्री शरद प्रसाद श्रीवास्तव था जिनका निधन तब हो गया जब शास्त्री जी मात्र डेढ़ वर्ष के थे फिर क्या होता है आइये जानते है -
शास्त्री जी की माता मित्रो रामदुलारी नाम
सज्जन महिला वो तो ठहरी लोग करे गुणगान
बीस वर्ष की आयु मां की तीन थे बच्चे साथ
अपने मायके बच्चे लेकर आ गयी है फिर मात्
किन्तु माता राम दुलारी करती बड़ा दुलार
अपने पति की तीन निशानी को माने संसार
हाल गरीबी के कारण शिक्षा हुई बदहाल
किन्तु बचपन बीता सुखमय मां हुई खुशहाल
फिर तो वाराणसी में चाचा के संग आते है पावन कथा सुनाते है
जय जवान और जय किसान जो नारा लगाते है हम कथा सुनाते है
वार्ता: -प्रिय जनों लाल बहादुर शास्त्री जी को घर पर सभी नन्हे के नाम से पुकारते थे, और कई मीलों तक पैदल नंगे पांव ही विद्यालय जाना पड़ता था मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का लोग बताते है की शास्त्री जी ने काशी विद्या पीठ से शास्त्री की डिग्री प्राप्त की और अपने नाम के बाद शास्त्री लगाना शुरु कर दिया
शास्त्री जी अपने गुरु से अति प्रभावित थे
गाँधी और मदन मोहन के संग में शामिल थे
उस समय 10 वीं कक्षा में शास्त्री पढ़ रहे
कांग्रेस पार्टी के साथ मिल आंदोलन लड़ रहे
युक्ति बनायी छोड़ पढ़ाई आंदोलन कार्य किया
महात्मा गाँधी की शिक्षा का पालन है किया
लाला लाजपत राय टीम के सदस्य बनाए है
हरिजनों की खातिर कार्य को सफल बनाए है
मरो नही मारों का ये तो नारा लगाते है पावन कथा सुनाते है
जय जवान और जय किसान जो नारा लगाते है हम कथा सुनाते है
प्रिय जनों आपको बता दे कि शास्त्री का विवाह सन् 1928 को मिर्जापुर के गणेश प्रसाद की पुत्री ललिता देवी से हुआ इनके छ: संताने हुई दो पुत्री- कुसुम और सुमन चार पुत्र- हरिकृष्ण अनिल सुनील और अशोक थे इन्होंने सदा ही गरीबों के हित का कार्य किया
शास्त्री जी ने दहेज में एक चरखा पाया है
कुछ खादी का कपड़ा भी ससुराल से आया है
1930 में गाँधी के संग शास्त्री जी आए
नमक कानून को तोड़ा दम खम सब दिखलाए है
दांडी यात्रा करके देश को दिया गया संदेश
जिससे क्रान्ति आयी देश में ऊर्जा मिली विशेष
कई आंदोलन किए आपने नई पहचान हुई
जिसके चलते शास्त्री जी को फिर तो जेल हुई
आजादी के दीवाने ये तो बोले जाते है, पावन कथा सुनाते है
जय जवान और जय किसान जो नारा लगाते है हम कथा सुनाते है
वार्ता: -देश प्रेमियों आजादी के बाद कांग्रेस जब सत्ता में आई तो, इन्हे उत्तर प्रदेश का संसदीय सचिव बनाया गया और कुछ समय के बाद वे गृहमंत्री पद पर आसीन हुए, ये रेलमंत्री भी रहे एक रेल दुर्घटना में प्रधानमंत्री नेहरु जी ने शास्त्री जी के आदर्शों एवं ईमानदार‌ होने की बात कहते हुए प्रशंसा की
सन् 1951 में वे नई दिल्ली आए
केन्द्रीय मंत्रीमंडल में फिर हाथ है बंटबाए
तीसरे रेल मंत्री भारत के कहलाए हैं
परिवहन और संचार मंत्री पद पाए है
नेहरु जी ने शास्त्री को सम्मान दिलाया है
बल हीन और निर्धन का एक दूत बताया है
बढ़ती गई प्रतिष्ठा ख्याति को वो पाए है
प्रधानमंत्री पद नेहरु के बाद ये पाए है
ये तो जवानों और किसानों पर बलि बलि जाते है पावन कथा सुनाते है
जय जवान और जय किसान जो नारा लगाते है हम कथा सुनाते है
वार्ता: -शास्त्री जी अपने विभाग का काम काज देखते रहने के बाद भी कांग्रेस के काम काजों को देखते और देश के प्रति अपना योगदान देते रहते थे, आम जनों के बीच जाकर वे उनकी बात को सुनते और समस्या का हल निकालने के लिए पूर्ण रुप से जुट जाते थे, बहुत ही सरल, निर्मल और सादगी के साथ रहने वाले नेता थे लाल बहादुर शास्त्री जी
1952, 57, 62 को हुए चुनाव
मिली करारी जीत आप ना हारे कोई दाव
बिना सूचना देकर पाक ने हमला बोल दिया
शास्त्री जी ने भी सेना को फिर है बोल दिया
दृढ़ संकल्प ले सेना फिर सीमा पर है आई
नाको चने चबाए पाक को नानी याद दिलाई
ताशकंद समझौता शास्त्री जी ने करवाया
देश प्रेम को सबने उनके रग रग में पाया
आगे क्या होता है तुमको गाके सुनाते है पावन कथा सुनाते है
जय जवान और जय किसान जो नारा लगाते है हम कथा सुनाते है
वार्ता: -देश के महान् किसान नेता और गरीबों के दिलों में राज करने वाले शास्त्री जी की मृत्यु 11 जनवरी 1966 में हुई देश उनकी राष्ट्र भावना और देश प्रेम और समर्पण के प्रति सदैव ऋणि रहेगा, प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी अपने 09 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 तक के कार्य काल में देश के हित में अद्भुत कार्य किया, उन्हे भारत सदैव नमन करता रहेगा
देश को शास्त्री जी प्रगति के पथ पर लाए थे
गाँधीवादी नेता थे ये सब बतलाए थे
सादा जीवन उच्च विचार शास्त्री जी अपनाए
मरणोपरांत भारत रत्न को शास्त्री जी पाए
विजय घाट पर बनी समाधि याद दिलाती है
कई देशों के समझौते नई दिशा बताती है
सच्चे नेता थे शास्त्री ये सब ही बतलाते है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलाते है
देश प्रेम था रग रग ये इतिहास बताते है, पावन कथा सुनाते है
जय जवान और जय किसान का नारा लगाते है हम कथा सुनाते है
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40