F :- माता सिया जी से आज्ञा मंगाई के
कोरस :- माता सिया जी से आज्ञा मंगाई के
F :- पहुचे पवन पुत्र बगिया में जाई के
कोरस :- पहुचे पवन पुत्र बगिया में जाई के
F :- माता सिया जी से आज्ञा मंगाई के पहुचे पवन पुत्र बगिया में जाई के
बगिया के सरे फल खाई लियो रे बगिया के सरे फल खाई लियो रे
देखो रावण की लंका जलाये दियो रे -२
कोरस :- देखो रावण की लंका जलाये दियो रे -२
F :- देखो रावण की लंका जलाये दियो रे
F :- बालि को मारा सुमाली को मारा जो करते रहे पहरेदारी
कोरस :- करते रहे पहरेदारी
F :- हनुमत दहाड़े है पेड़ उखाड़े है बगिया है साडी उजाड़ी
कोरस :- बगिया है साडी उजाड़ी
F :- भागे भागे पहरेदार देखो रावण के दरबार बोले मार मार किलकर स्वामी हो गया
बंटाधार देखो वानर ने हुडदंग मचाये दियो रे वानर ने हुडदंग मचाये दियो रे
देखो रावण की लंका जलाये दियो रे -२
कोरस :- देखो रावण की लंका जलाये दियो रे -२
F :- गरजा दशानंद सुनकर यह वाणी बेटे को अपने बुलाया
कोरस :- बेटे को अपने बुलाया
F :- सब कुछ बता करके कैदी बनाके अपनी सभा में बुलाया
कोरस :- अपनी सभा में बुलाया
F :- पहुचा इंदरजीत बलवान जिसको ब्रम्हा का वरदान देखो लड़े है सीना तान मारे घुमा
घुमा हनुमान देत्ये असुरो के छक्के छुड़ाए दियो रे देत्ये असुरो के छक्के छुड़ाए दियो रे
देखो रावण की लंका जलाये दियो रे -२
कोरस :- देखो रावण की लंका जलाये दियो रे -२
F :- हैरान होकर परेशान हो करके ब्रम्हा की शक्ति चलाई
कोरस :- ब्रम्हा की शक्ति चलाई
F :- हनुमान बलधारी शिव के आज्ञाकारी बंधन में बंध गए है भाई
कोरस :- बंधन में बंध गए है भाई
F :- लाये बीच सभा दरबार रावण बोल उठा ललकार तूने मारे पहरेदार होजा
ख़बरदार होशियार अरे पूछ में आग लगाए दियो रे पूछ में आग लगाए दियो रे
देखो रावण की लंका जलाये दियो रे -२
कोरस :- देखो रावण की लंका जलाये दियो रे -२
F :- हनुमान बाला ने अंजनी के लाला ने है पूछ अपनी घुमाई
कोरस :- है पूछ अपनी घुमाई
F :- यह छान वो छान उछल उछल के सोने की लंका जलाई
कोरस :- सोने की लंका जलाई
F :- किया बड़ा गजब का काम देखो मचा खूब कोहराम कहती श्रेया यही पैगाम
लेते हुए हरी का नाम अरे लंका में डंका बजाए दियो रे लंका में डंका बजाए दियो रे
देखो रावण की लंका जलाये दियो रे
कोरस :- देखो रावण की लंका जलाये दियो रे
F :- माता सिया जी से आज्ञा मंगाई के पहुचे पवन पुत्र बगिया में जाई के
बगिया के सरे फल खाई लियो रे बगिया के सरे फल खाई लियो रे
देखो रावण की लंका जलाये दियो रे
कोरस :- देखो रावण की लंका जलाये दियो रे....
लेखक :- रामकिशोर रागी