Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:14:44 2+ Views

Parshuram Bhagwan Ki Katha

Super Hit Devotional track Parshuram Bhagwan Ki Katha sung by Satya Prakash Adhikari.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Parshuram Bhagwan Ki Katha sung by Satya Prakash Adhikari

M: -हम परशुराम भगवान की भक्तों कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
परशुराम विष्णु के छठवे रुप कहाते है हम कथा सुनाते है
हम परशुराम भगवान की भक्तों कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
परशुराम विष्णु के छठवे रुप कहाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचाना मिले मुंह माँगा वरदान
M: -सत्यवती ऋचीक की पत्नी भक्तों कहलायी
विश्वामित्र की बहिन सुता ये गाधि की बतलायी
सत्यवती ऋचीक लाल जमदग्नि कहाते है
पत्नी रेणुका के गर्भ से पुत्र ये पाते है
नारायण अवतार लिए भृगु कुल में आए है
मात् पिता ने पुत्र को पाकर जश्न मनाये है
वैशाख शुक्ल के तृतीया दिवस का था वो प्रथम प्रहर
प्रदोष काल के पुनर्वसु नक्षत्र का था वो प्रहर
अब आगे इनके जीवन की गाथा गाते है पावन कथा सुनाते है
परशुराम विष्णु के छठवे रुप कहाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचाना मिले मुंह माँगा वरदान
M: -वैसे तो कई जगह पे बतलाए है जन्म स्थान
आगे हम बतलाते कहां से पाए परशु ज्ञान
दादा ऋचीक जमदग्नि ने शास्त्र पढ़ाए है
शिव जी और विश्वामित्र युद्ध ने सिखाए है
योग वेद और नीति में परशु फिर तो निपुण हुए
महर्षि विश्वामित्र ऋचीक के ये तो ऋणी हुए
ब्रह्मास्त्र और दिव्यास्त्र भी तप से पाए है
लाखों शिष्य‌ त्रेता द्वापर तक बनाए है
भीम कर्ण और द्रोणाचार्य भी शिष्य कहाते है पावन कथा सुनाते है
परशुराम विष्णु के छठवे रुप कहाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचाना मिले मुंह माँगा वरदान
M: -मात् पिता की पांचवीं ये संतान कहाए है
चार बड़े थे भ्रात आप तो छोटे कहाए है
एक समय माँ रेणुका स्नान कर आती है
गंधर्वराज को देख स्वयं को रोक ना पाती है
जान विकार जमदग्नि फिर क्रोध में आए है
रुक्मवान, सुषेणु, वासु‌, विश्वावसु आए हैं
जमदग्नि ने रेणुका वध आदेश सुनाया है
चारों सुतों ने मारने को ना कदम बढ़ाया है
चारों सुतो ऋषिवर फिर तो श्राप दिलाते है पावन कथा सुनाते है
परशुराम विष्णु के छठवे रुप कहाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचाना मिले मुंह माँगा वरदान
M: -तभी वहां पर परशुराम फिर तो आ जाते है
पिता के कहने पर माता का शीश उढ़ाते है
देख काज वो परशुराम के ऋषिवर हुए प्रसन्न
क्या वर चाहते हो बेटा तुम बोले जमदग्नि
माँ को जीवित श्राप मुक्त मेरे भ्राता अब कर दो
भूले स्मृति सारे ही मुझे अजेय का अब वर दो
फैली समाज में अवधारणा आज मिटाते है
क्षत्रिय विहीन ना हुई था धरती सच बतलाते है
हैहयवंशी राजा का इतिहास बताते है पावन कथा सुनाते है
परशुराम विष्णु के छठवे रुप कहाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचाना मिले मुंह माँगा वरदान
M: -युद्ध के दो थे कारण जो हम आज बताते है
कामधेनु है पहला दूजा रेणुका बताते है
परशुराम के समय बड़ा था हैहय अत्याचार
करने सफाया दुष्टों का परशु हो गए तैयार
हैहयवंशी राजा ऋषि मुनि को सताता था
करता था अपमान यज्ञ विध्वंस कराता था
जमदग्नि के पास में राजा के सुत आए है
मार दिया परशु के पिता को गाय चुराए‌ है
सती हुई पति संग रेणुका वेद बताते है पावन कथा सुनाते है
परशुराम विष्णु के छठवे रुप कहाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचाना मिले मुंह माँगा वरदान
M: -इस घटना से परशुराम फिर क्रोधित बड़े हुए
हैहय वंश का नाश करुंगा फिर संकल्प लिए
परशुराम ने फिर तो छत्तीस बार युद्ध किया
हैहय वंश के वंशजों का फिर है सफाया किया
तब से ही ये कुछ लोगो ने ये भ्रम फैलाया है
छत्तीस बार धरा को क्षत्रिय विहीन बनाया है
हैहयवंशी का राज्य महिष्मती को बतलाया है
आज के युग में भक्तों जो महेश्वर कहलाया
परशुराम भार्गव संगठन करने लग जाते है पावन कथा सुनाते है
परशुराम विष्णु के छठवे रुप कहाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचाना मिले मुंह माँगा वरदान
M: -करके संगठन सरस्वती के तट पर आए है
भूतेश्वर शिव अगस्त मुनि का ध्यान लगाए है
इकतालीस आयुध दिव्य वो रथ को पाए है
शिव के फरसे को भी अभिमंत्रित करवाये है
करके तैयारी महिष्मती नगरी को घेर लिया
हैहय वंश का क्रोध में आकर है फिर नाश किया
सहस्त्र बाहु का किया है वध और नगरी राख करी
पूरे देश में चौसठ बार थी हैहय जीत करी
चारों युग में परशुराम जी जाने जाते है पावन कथा सुनाते है
परशुराम विष्णु के छठवे रुप कहाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचाना मिले मुंह माँगा वरदान
M: -सतयुग में शिव दर्शन को जब परशुराम आए
द्वार पे गौरी पुत्र गणेश को भगवन थे पाये
फरसा प्रहार से श्री गणेश का दांत था काट दिया
एक दंत गणपति को फिर है नया नाम दिया
जनक और दशरथ का त्रेता में सम्मान किया
सीता स्वयंवर में राम का था सम्मान किया
द्वापर युग में सभा बीच कृष्णा का मान बढ़ाया
श्री कृष्ण को दिया सुदर्शन और सम्मान को पाया
भीष्म, द्रोण और कर्ण शस्त्र विद्या सिखाते है पावन कथा सुनाते है
परशुराम विष्णु के छठवे रुप कहाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचाना मिले मुंह माँगा वरदान
M: -तप के कारण विष्णु ने था दिया इन्हे वरदान
चिरंजीवी हो आप तो भगवन कहते वेद पुराण
विष्णु के अवतार कल्कि को ज्ञान सिखाओगे
अस्त्र शस्त्र की दोगे विद्या मार्ग दिखाओगे
महेन्द्र गिरि पर्वत पर आज भी तप करते हो तुम
पौराणिक गाथा को सुनकर जो कहते है हम
अधिकारी ने परशुराम की कथा सुनायी है
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा कलम चलायी है
प्रेम तनय भगवान परशु को शीश नवाते है पावन कथा सुनाते है
परशुराम विष्णु के छठवे रुप कहाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचाना मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40