M:- हम गंगा दशहरा की भक्तों तुम्हे कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है।
देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस :हे! मोक्ष दायिनी मां, हे! भव तारिणी मां हे! भव तारिणी मां हे! मोक्ष दायिनी मां
वार्ता :- प्रिय भक्तों आज हम आपको निर्मल व पावन मां गंगा की कथा श्रवण कराने जा रहा हूं,
शिव की जटाओं से जेष्ठ माष की शुक्ल पक्ष की दशमी को धरा पर अवतरित हुयी, उसी
दिन से इस पावन दिन को गंगा दशहरा के रुप में मनाते आ रहे है, श्री हरि विष्णु के श्री
चरण कमलों से उत्पन्न तथा ब्रह्मा जी के कमंडल में रही मां गंगे ने ब्रह्मा जी का संरक्षण
प्राप्त किया और भागीरथ के तप से धरा पर आई जो आज धरा पर पापियों के पापों को
धो रही है, आईये चलते है कथा की ओर.., उससे पहले मेरे साथ एक बार प्रेम और
श्रद्धा से बोलिये गंगा मईया की जय.।
M:- प्राचीन काल की बात है भक्तों राजा हुए गुणवान,
न्याय प्रिय थे धर्म के पालक सगर था जिनका नाम।
राजा सगर के दो थी रानी केशनी सुमति थे नाम,
एक ही चिन्ता थी तीनों को ना थी कोई संतान।
राजा सगर ने फिर तो शिव शंभू का ध्यान किया,
तप करने को तीनों ने वन में प्रस्थान किया।
तीनों प्राणी वन में जाकर करने लगे शिव ध्यान,
शिव शंकर सा इस सृष्टि पर दूजा ना भगवान।
खुश होकर फिर शिव शम्भू वर दे ही जाते है, पावन कथा सुनाते है।
देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस :हे! मोक्ष दायिनी मां, हे! भव तारिणी मां हे! भव तारिणी मां हे! मोक्ष दायिनी मां
वार्ता :- प्रिय भक्तों भगवान शिव ने उन्हें रानी केशनी के गर्भ से एक तथा रानी सुमति के गर्भ
से साठ हजार पुत्र होने का वरदान दिया फिर क्या थी ऐसा ही हुआ केशनी के पुत्र का
नाम असमंजस रखा गया तथा सुमति को साठ हजार पुत्रों की प्राप्ति हुई, इस शुभावसर
पर राजा ने बहुत धन धान्न का दान किया तथा मंगल गान हुए ढोल नगाड़े बाजए गए,
समस्त नगरी झूम रही थी खुशियां मना रही थी।
M:- फिर तो राजा की होने लगी थी जय जयकार,
शिव भोले ने भूप के ऊपर की थी कृपा अपार।
कुछ समय के बाद तो सारे पुत्र हुए जवान,
सभी पुत्र अति बलशाली और ज्ञानी अति गुणवान।
सभी पुत्र करते बड़ो का आदर और सत्कार,
सभी ही दानव डरते थे ना आते उनके अगार।
अपने पुत्रो को देख राजा बलि अति हर्षाऐं,
अश्वमेघ सौ यज्ञ कराऊं मन में है बतलाए।
श्याम वर्ण घोड़ा राजा फिर तो छुडवाते है, पावन कथा सुनाते है।
देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस :हे! मोक्ष दायिनी मां, हे! भव तारिणी मां हे! भव तारिणी मां हे! मोक्ष दायिनी मां
वार्ता :- भक्तों राजा सगर ने अपने पुत्रों का बल देख अश्वमेघ यज्ञ करवाने का विचार किया, और
श्याम वर्ण घोड़ा छुड़वाया। जिस कारण इन्द्र देव का सिंहासन ढ़ोल गया तभी इन्द्र देव
उस घोड़े को चुरा कर पाताल में कपिल मुनि की कुटिया के पीछे बांध देते है राजा सगर
को जब ज्ञात हुआ कि यज्ञ का घोड़ा चोरी हो गया है, तो उन्होंने अपने साठ हजार पुत्रों
को उस घोड़े की खोज निकालने का आदेश दिया, आगे क्या होता है आईये देखते है
कथा में..)
M:- सभी सुतो ने खोज ली है मिलकर तीन दिशाऐं,
उत्तर दिशा में कपिल की कुटिया अश्व मिला है आए।
सभी सुतो ने देख के अश्व सच ना पहिचाना,
चोर चक्का कपिल मुनि से कह मारे है ताना।
राज सुतों की सुनतर वाणी मुनि को क्रोध हुआ,
कपिल मुनि ने क्रोध में उनको श्राप से भस्म किया।
सभी पुत्र हो गए भस्म जो थे आज्ञाकारी,
पूरे राज्य में दुख बड़ा ही छाया फिर भारी।
असमंजस सुत अंशुमान को राजा बुलाते है, पावन कथा सुनाते है।
देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस :हे! मोक्ष दायिनी मां, हे! भव तारिणी मां हे! भव तारिणी मां हे! मोक्ष दायिनी मां
वार्ता :- भक्तों राजा सगर ने अपने पुत्र असमंजस के पुत्र अंशुमान को बुलाकर कहा हे!
अंशुमान तुम ही कपिल मुनि के पास जाकर विनती करो। ऋषिवर के पैरों में गिर कर
क्षमा याचना मांग कर अपने चाचाओं की गलतियों की क्षमा मांगते हुए उनके मोक्ष के
लिए उपाय पूछो। अंशुमान ने ऐसा ही किया तभी मुनि ने अंशुमान की विनती स्वीकार ‘
कर उन्हें गंगा के पवित्र जल की महिमा का बखान कर मोक्ष दायिनी बताया और घोड़ा
लौटा कर अंशुमान को वहां से विदा किया.)
M:- राजा सगर को अंशुमान ने भेद है बतलाया,
शौप के राज्य पौत्र को राजा तप करने आया।
करते तप को बीत गए है कई वर्ष हजार,
स्वर्ग से कैसे आए गंगा दिखे ना कोई आसार।
सगर के बाद अंशुमान फिर तप करने आए,
राज्य सिंहासन पुत्र दिलीप को देकर हर्षाए।
अंशुमान ने भी वन में फिर तप किया भारी,
देवनदी ना ला पाए गए स्वर्ग को तपधारी।
दृढ़ संकल्प ले वन को फिर दिलीप भी जाते है, पावन कथा सुनाते है।
देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस :हे! मोक्ष दायिनी मां, हे! भव तारिणी मां हे! भव तारिणी मां हे! मोक्ष दायिनी मां
वार्ता :- प्रियभक्त जनों तत्पश्चात दिलीप भी अपने पुत्र भागीरथ को राज्य शौप कर वन में तप
करने चले जाते है, परन्तु दुर्भाग्यवश वो भी अपने प्रण में सफल ना हो पाए, उसके बाद
भागीरथ तप करने को वन में प्रस्थान करते है भागीरथ को ज्ञात हुआ कि मां गंगा को
लाने के लिए श्री विष्णु जी को मनाना पडेगा, तो उन्होंने विष्णु जी का तप करने का
विचार किया, और दृढ़ संकल्प के साथ श्रद्धा भाव से तप करने लग जाते है, फिर क्या
होता है आईये देखते है कथा में..)
M: ग्यारह हजार वर्ष धरा श्री नारायण का ध्यान,
एक पैर पर खड़े रहे ना तनिक किया अभिमान।
छोड़ के खाना पीना बस वो वायु ग्रहण करे,
विष्णु नाम का जाप करे फिर मन में ध्यान धरे।
भागीरथ की नासिका से फिर निकला ज्वाला वेग,
देख देवता धर्रा गए ये कैसा अद्भुत तेज।
ये तपधारी कौन है जिसके तप से झुलस रहे,
एकत्रित हो सब देवों ने हरि से वचन कहे।
नारायण फिर देवों को धीरज बंधवाते है, पावन कथा सुनाते है।
देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस :हे! मोक्ष दायिनी मां, हे! भव तारिणी मां हे! भव तारिणी मां हे! मोक्ष दायिनी मां
वार्ता :- भक्तों भक्ती ही शक्ती है, भक्ती से ही देव भक्तों के अधीन हो जाते, प्रिय भक्त जनों
देवों की बात सुन विष्णु जी भागीरथ के पास स्वयं आते है, उनके आने से समस्त
हिमालय प्रकाशवान हो जाता है। तथा आकाशवाणी होती है हे! भागीरथ क्या वर चाहते
हो तुम्हारे सामने श्री नारायण खड़े है यह सुन भागीरथ विष्णु जी के चरणों में गिर जाते
है। भागीरथ के नैनों से खुशी के अश्रु बहने लगते है, विष्णु जी ने भागीरथ को वर मांगने
को कहा, भागीरथ ने अपने पूर्वजों का वृतांत सुना मां गंगा को धरा पर लाने की बात
कही, तब विष्णु जी ने उन्हे क्या समझाया आईये सुनते है ..)
M: मेरी आज्ञा भागीरथ तुम गंगा ले जाओ,
ब्रह्म सुता है गंगे तुम उनकी भी आज्ञा पाओ।
गंगा की जब वेग की धारा धरा पै आयेगी,
ये धरती उस वेग को भक्ता रोक ना पायेगी।
ब्रह्मा शिव का हे! भागीरथ तुम उपवास करो,
उसके बाद ही गंगा को लाने की आश करो।
भागीरथ ग्यारह सौ वर्ष किया ब्रह्मा का पूजन,
हुए है खुश तो ब्रह्मा जी फिर तोड़ दिया अनशन।
फिर अपना मनोरथ भागीरथ ब्रह्मा को बताते है, पावन कथा सुनाते है।
देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस :हे! मोक्ष दायिनी मां, हे! भव तारिणी मां हे! भव तारिणी मां हे! मोक्ष दायिनी मां
वार्ता :- मेरे भक्त जनों भागीरथ के तप से ब्रह्मा जी अति प्रसन्न हुए और गंगा को ले जाने की
अनुमति दे देते है, तथा भागीरथ से कहते है कि गंगा के वेग को यह धरा सहन नही कर
पायेगी, इसलिए तुम्हे शिव की पूजा कर उन्हें मनाना होगा। अगर वो प्रसन्न हो गंगा को
अपनी जटाओ में बांध ले तो यह कार्य शुभ सम्पन्न होगा, और तुम्हारे पूर्वजो को मुक्ति
प्राप्त होगी। यह सुन भागीरथ बड़े ही श्रद्धा भाव से शिव जी की स्तुति करने लगते है, )
M:- भागीरथ के जप तप से फिर भोले हुए प्रसन्न,
खोल जटाऐं शिव शम्भू ने कार्य किया सम्पन्न।
भागीरथ के सामने जब मां गंगा हैै आई,
हाथ जोड़कर की विनती और बाते बतलायी।
मां गंगा फिर भागीरथ से प्रश्न करि बोली,
धोते धोते पाप सभी के हो जाऊंगी मैली।
मेरे पापों को धोने यहां कोई ना आयेगा,
ऋषियों के स्नान मात्र से मां भला हो जायेगा।
मां गंगा को भागीरथ फिर बात बताते है, पावन कथा सुनाते है।
देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस :हे! मोक्ष दायिनी मां, हे! भव तारिणी मां हे! भव तारिणी मां हे! मोक्ष दायिनी मां
वार्ता: - मेरे भक्तों इतना कह भागीरथ मां गंगा को धरा की ओर ले आते है, और मां गंगा
भागीरथ के साथ धरा की ओर बड़ने लगती है। उसके आने वेग इतना तेज था कि तीनों
लोको में उसके वेग की ध्वनि गूंज रही थी, मां गंगा अपने वेग के जोश में चूर हो गयी।
फिर शिव की जटाओं में मां गंगा फंस जाती है तथा शिव की जटाओं में कई वर्ष तक
फंसी रही। यह देख भागीरथ ने शिव की स्तुति की और भक्तों मां गंगा को मुक्त कराया...
मां गंगा तो शिव की जटाओं में हो गयी परेशान,
फिर तो भागीरथ ने शिव का मन से किया है ध्यान
आगे को फिर चले भागीरथ पीछे गंगा मां,
जाह्नु ऋषि की कुटिया उनके रस्ते में गयी आ।
गंगा की धारा में बह गयी ऋषिवर की कुटिया,
देख के मुनि गंगा की हरकत क्रोध बड़ा किया।
ऋषिवर ने फिर क्रोध में आ गंगा का जल है पिया,
भागीरथ ने पीछे देखा कुछ ना दिखाई दिया।
ऋषिवर के पैरो में भागीरथ गिर जाते है, पावन कथा सुनाते है।
देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है। (8)
वार्ता :- प्रिय भक्त जनों जाह्नु ऋषि से विनती करते हुए भागीरथ ने कहा ऋषि वर भूल पर क्षमा करे और गंगा मां को मेरे साथ जाने दे, तभी ऋषि ने गंगा को अपने कान से निकाला। तभी गंगा को जाह्नवी नाम से भी जाना गया। वहां से गंगा को लेकर भागीरथ कई पावन स्थलों पर होते हुए कपिल मुनि की कुटिया पर आए और अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलवाया.., इसी पावन दिन से गंगा दशहरा को भक्त जन गंगा मां की स्तुति आदि कर विधि अनुसार पूजा पाठ करते है, घर में उत्तर दिशा में गंगा जल युक्त कलश की स्थापना कर जल में गाय का दूध, रोली चावल इत्र शहद आदि मिलाकर मां गंगा के मंत्र का जाप करें पूर्ण विधि से पूजन करने के बाद दान आदि करें।)
गाय के घी का दीप जला फल गुड़ का भोग लगाए,
लाल कनेर के फूल चढ़ा फिर धूप अगर लगाए।
निर्बल, निर्धन और भूखे को करे भोज का दान,
मां गंगे का मंत्र जाप कर धरे मात् का ध्यान,
गंगे मां की पूजा से सबको ही मोक्ष मिले,
मां स्तुति आरती गाकर सुख का फूल खिले।
D. S. Pal शीश झुकाकर करते है गुणगान
मुनेन्द्र प्रेम जी से मूरख भी बन जाते विद्वान।
हे! मां हम दोनों तो तारना अरज लगाते है, पावन कथा सुनाते है।
देव नदी मां गंगे की हम गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है।
कोरस :हे! मोक्ष दायिनी मां, हे! भव तारिणी मां हे! भव तारिणी मां हे! मोक्ष दायिनी मां
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
M: - Hum Ganga Dashahara Ki Bhakton Tumhe Katha Sunate Hai, Pavan
Katha Sunate Hai.Dev Nadi Maa Gange Ki Hum Gatha Gate Hai,
Hum Katha Sunate Hai.
Chorus: -He! Moksh Dayini Maa, He! Bhav Tariṇi Maa
He! Bhav Tariṇi Maa He! Moksh Dayini Maa
Varta :- Priy Bhakton Aj Hum Apako Nirmal V Pavan Maa Ganga Ki Katha
Shravaṇ Karane Ja Raha Hun, Shiv Ki Jaṭaon Se Jeshṭh Mash Ki Shukl
Paksh Ki Dashumi Ko Dhara Par Avatarit Huyi, Usi Din Se Is Pavan Din Ko
Ganga Dashahara Ke Rup Men Maaate A Rahe Hai, Shri Hari Vishṇu Ke
Shri Charaṇ Kamalon Se Utpann Tatha Brahma Ji Ke Kamaaḍal Men Rahi
Maa Gange Ne Brahma Ji Ka Samrakshaṇ Prapt Kiya Aur Bhagirath Ke
Tap Se Dhara Par Ai Jo Aj Dhara Par Papiyon Ke Papon Ko Dho Rahi Hai,
Aiye Chalate Hai Katha Ki Ora.., Usase Pahale Mere Sath Ek Bar Prem
Aur Shraddha Se Boliye Ganga Maiya Ki Jaya..
M:- Prachin Kal Ki Bat Hai Bhakton Raja Hue Guṇavan,
Nyay Priy The Dharm Ke Palak Sagar Tha Jinaka Nama.
Raja Sagar Ke Do Thi Rani Keshani Sumati The Nam,
Ek Hi Chinta Thi Tinon Ko Na Thi Koi Santana.
Raja Sagar Ne Phir To Shiv Shumbhu Ka Dhyan Kiya,
Tap Karane Ko Tinon Ne Van Men Prasthan Kiya.
Tinon Praṇi Van Men Jakar Karane Lage Shiv Dhyan,
Shiv Shankar Sa Is Sṛshṭi Par Duja Na Bhagavana.
Khush Hokar Phir Shiv Shumbhu Var De Hi Jate Hai,
Pavan Katha Sunate Hai.
Dev Nadi Maa Gange Ki Hum Gatha Gate Hai, Hum Katha Sunate Hai.
Chorus: -He! Moksh Dayini Maa, He! Bhav Tariṇi Maa
He! Bhav Tariṇi Maa He! Moksh Dayini Maa
Varta :- Priy Bhakton Bhagavan Shiv Ne Unhen Rani Keshani Ke Garbh Se Ek Tatha
Rani Sumati Ke Garbh Se Saṭh Hajar Putr Hone Ka Varadan Diya Phir Kya
Thi Aisa Hi Hua Keshani Ke Putr Ka Nam Asamaajas Rakha Gaya Tatha
Sumati Ko Saṭh Hajar Putron Ki Prapti Hui, Is Shubhavasar Par Raja Ne
Bahut Dhan Dhann Ka Dan Kiya Tatha Maagal Gan Hue Ḍhol Nagade Bajae
Gae, Samast Nagari Jhum Rahi Thi Khushiyan Maaa Rahi Thi.
M:- Phir To Raja Ki Hone Lagi Thi Jay Jayakar,
Shiv Bhole Ne Bhup Ke Upar Ki Thi Kṛpa Apara.
Kuchh Samay Ke Bad To Sare Putr Hue Javan,
Sabhi Putr Ati Balashali Aur Jñani Ati Guṇavana.
Sabhi Putr Karate Bado Ka Adar Aur Satkar,
Sabhi Hi Danav Ḍarate The Na Ate Unake Agara.
Apane Putro Ko Dekh Raja Bali Ati Harshaain,
Ashvamegh Sow Yajñ Karaun Maa Men Hai Batalae.
Shyam Varṇ Ghoda Raja Phir To Chhuḍavate Hai, Pavan Katha Sunate Hai.
Dev Nadi Maa Gange Ki Hum Gatha Gate Hai, Hum Katha Sunate Hai.
Chorus: -He! Moksh Dayini Maa, He! Bhav Tariṇi Maa
He! Bhav Tariṇi Maa He! Moksh Dayini Maa
Varta :- Bhakton Raja Sagar Ne Apane Putron Ka Bal Dekh Ashvamegh Yajñ
Karavane Ka Vichar Kiya, Aur Shyam Varṇ Ghoda Chhudavaya. Jis Karaṇ
Indr Dev Ka Sinhasan Dhol Gaya Tabhi Indr Dev Us Ghode Ko Chura Kar
Patal Men Kapil Muni Ki Kuṭiya Ke Pichhe Bandh Dete Hai Raja Sagar
Ko Jab Jñat Hua Ki Yajñ Ka Ghoda Chori Ho Gaya Hai, To Unhonne Apane
Saṭh Hajar Putron Ko Us Ghode Ki Khoj Nikalane Ka Adesh Diya, Age Kya
Hota Hai Aiye Dekhate Hai Katha Men..)
M:- Sabhi Suto Ne Khoj Li Hai Milakar Tin Dishaain,
Uttar Disha Men Kapil Ki Kuṭiya Ashv Mila Hai Ae.
Sabhi Suto Ne Dekh Ke Ashv Sach Na Pahichana,
Chor Chakka Kapil Muni Se Kah Mare Hai Tana.
Raj Suton Ki Sunatar Vaṇi Muni Ko Krodh Hua,
Kapil Muni Ne Krodh Men Unako Shrap Se Bhasm Kiya.
Sabhi Putr Ho Gae Bhasm Jo The Ajñakari,
Pure Rajy Men Dukh Bada Hi Chhaya Phir Bhari.
Asamaajas Sut Amshumaa Ko Raja Bulate Hai, Pavan Katha Sunate Hai.
Dev Nadi Maa Gange Ki Hum Gatha Gate Hai, Hum Katha Sunate Hai.
Chorus: -He! Moksh Dayini Maa, He! Bhav Tariṇi Maa
He! Bhav Tariṇi Maa He! Moksh Dayini Maa
Varta :- Bhakton Raja Sagar Ne Apane Putr Asamaajas Ke Putr Amshumaa Ko
Bulakar Kaha He! Amshumaa Tum Hi Kapil Muni Ke Pas Jakar Vinati Karo.
Ṛshivar Ke Pairon Men Gir Kar Kshuma Yachana Maag Kar Apane
Chachaon Ki Galatiyon Ki Kshuma Maagate Hue Unake Moksh Ke
Lie Upay Puchho. Amshumaa Ne Aisa Hi Kiya Tabhi Muni Ne Amshumaa Ki
Vinati Svikar ‘Kar Unhen Ganga Ke Pavitr Jal Ki Mahima Ka Bakhan Kar
Moksh Dayini Bataya Aur Ghoda Lowṭa Kar Amshumaa Ko Vahan Se Vida
Kiya.)
M:- Raja Sagar Ko Amshumaa Ne Bhed Hai Batalaya,
Showp Ke Rajy Powtr Ko Raja Tap Karane Aya.
Karate Tap Ko Bit Gae Hai Kai Varsh Hajar,
Svarg Se Kaise Ae Ganga Dikhe Na Koi Asara.
Sagar Ke Bad Amshumaa Phir Tap Karane Ae,
Rajy Sinhasan Putr Dilip Ko Dekar Harshae.
Amshumaa Ne Bhi Van Men Phir Tap Kiya Bhari,
Devanadi Na La Pae Gae Svarg Ko Tapadhari.
Dṛdh Sankalp Le Van Ko Phir Dilip Bhi Jate Hai, Pavan Katha Sunate Hai.
Dev Nadi Maa Gange Ki Hum Gatha Gate Hai, Hum Katha Sunate Hai.
Chorus: -He! Moksh Dayini Maa, He! Bhav Tariṇi Maa
He! Bhav Tariṇi Maa He! Moksh Dayini Maa
Varta :- Priyabhakt Janon Tatpashchat Dilip Bhi Apane Putr Bhagirath Ko Rajy
Showp Kar Van Men Tap Karane Chale Jate Hai, Parantu Durbhagyavash
Vo Bhi Apane Praṇ Men Saphal Na Ho Pae, Usake Bad Bhagirath Tap
Karane Ko Van Men Prasthan Karate Hai Bhagirath Ko Jñat Hua Ki Maa
Ganga Ko Lane Ke Lie Shri Vishṇu Ji Ko Maaana Paḍega, To Unhonne
Vishṇu Ji Ka Tap Karane Ka Vichar Kiya, Aur Dṛdh Sankalp Ke Sath Shraddha
Bhav Se Tap Karane Lag Jate Hai, Phir Kya Hota Hai Aiye Dekhate Hai Katha
Men..)
M: Gyarah Hajar Varsh Dhara Shri Narayaṇ Ka Dhyan,
Ek Pair Par Khade Rahe Na Tanik Kiya Abhimaaa.
Chhod Ke Khana Pina Bas Vo Vayu Grahaṇ Kare,
Vishṇu Nam Ka Jap Kare Phir Maa Men Dhyan Dhare.
Bhagirath Ki Nasika Se Phir Nikala Jvala Veg,
Dekh Devata Dharra Gae Ye Kaisa Adbhut Teja.
Ye Tapadhari Kown Hai Jisake Tap Se Jhulas Rahe,
Ekatrit Ho Sab Devon Ne Hari Se Vachan Kahe.
Narayaṇ Phir Devon Ko Dhiraj Bandhavate Hai, Pavan Katha Sunate Hai.
Dev Nadi Maa Gange Ki Hum Gatha Gate Hai, Hum Katha Sunate Hai.
Chorus: -He! Moksh Dayini Maa, He! Bhav Tariṇi Maa
He! Bhav Tariṇi Maa He! Moksh Dayini Maa
Varta :- Bhakton Bhakti Hi Shakti Hai, Bhakti Se Hi Dev Bhakton Ke Adhin Ho Jate,
Priy Bhakt Janon Devon Ki Bat Sun Vishṇu Ji Bhagirath Ke Pas Svayam Ate
Hai, Unake Ane Se Samast Himalay Prakashavan Ho Jata Hai. Tatha
Akashavaṇi Hoti Hai He! Bhagirath Kya Var Chahate Ho Tumhare Samaae
Shri Narayaṇ Khade Hai Yah Sun Bhagirath Vishṇu Ji Ke Charaṇon Men Gir
Jate Hai. Bhagirath Ke Nainon Se Khushi Ke Ashru Bahane Lagate Hai,
Vishṇu Ji Ne Bhagirath Ko Var Maagane Ko Kaha, Bhagirath Ne Apane
Purvajon Ka Vṛtant Suna Maa Ganga Ko Dhara Par Lane Ki Bat
Kahi, Tab Vishṇu Ji Ne Unhe Kya Samajhaya Aiye Sunate Hai ..)
M: Meri Ajña Bhagirath Tum Ganga Le Jao,
Brahm Suta Hai Gange Tum Unaki Bhi Ajña Pao.
Ganga Ki Jab Veg Ki Dhara Dhara Pai Ayegi,
Ye Dharati Us Veg Ko Bhakta Rok Na Payegi.
Brahma Shiv Ka He! Bhagirath Tum Upavas Karo,
Usake Bad Hi Ganga Ko Lane Ki Ash Karo.
Bhagirath Gyarah Sow Varsh Kiya Brahma Ka Pujan,
Hue Hai Khush To Brahma Ji Phir Tod Diya Anashana.
Phir Apana Maaorath Bhagirath Brahma Ko Batate Hai, Pavan Katha
Sunate Hai.
Dev Nadi Maa Gange Ki Hum Gatha Gate Hai, Hum Katha Sunate Hai.
Chorus: -He! Moksh Dayini Maa, He! Bhav Tariṇi Maa He! Bhav Tariṇi Maa He!
Moksh Dayini Maa
Varta :- Mere Bhakt Janon Bhagirath Ke Tap Se Brahma Ji Ati Prasann Hue Aur
Ganga Ko Le Jane Ki Anumati De Dete Hai, Tatha Bhagirath Se Kahate Hai Ki
Ganga Ke Vega Ko Yah Dhara Sahan Nahi Kar Payegi, Isalie Tumhe Shiv Ki
Puja Kar Unhen Maaana Hoga. Agar Vo Prasann Ho Ganga Ko
Apani Jaṭao Men Bandh Le To Yah Kary Shubh Sampann Hoga, Aur
Tumhare Purvajo Ko Mukti Prapt Hogi. Yah Sun Bhagirath Bade Hi
Shraddha Bhav Se Shiv Ji Ki Stuti Karane Lagate Hai
M: - Bhagirath Ke Jap Tap Se Phir Bhole Hue Prasann,
Khol Jaṭaain Shiv Shumbhu Ne Kary Kiya Sampanna.
Bhagirath Ke Samaae Jab Maa Ganga Haiai Ai,
Hath Jodakar Ki Vinati Aur Bate Batalayi.
Maa Ganga Phir Bhagirath Se Prashn Kari Boli,
Dhote Dhote Pap Sabhi Ke Ho Jaungi Maili.
Mere Papon Ko Dhone Yahan Koi Na Ayega,
Ṛshiyon Ke Snan Matr Se Maa Bhala Ho Jayega.
Maa Ganga Ko Bhagirath Phir Bat Batate Hai, Pavan Katha Sunate Hai.
Dev Nadi Maa Gange Ki Hum Gatha Gate Hai, Hum Katha Sunate Hai.
Chorus: -He! Moksh Dayini Maa, He! Bhav Tariṇi Maa
He! Bhav Tariṇi Maa He! Moksh Dayini Maa
Varta: - Mere Bhakton Itana Kah Bhagirath Maa Ganga Ko Dhara Ki Or Le Ate Hai,
Aur Maa Ganga Bhagirath Ke Sath Dhara Ki Or Badane Lagati Hai. Usake
Ane Veg Itana Tej Tha Ki Tinon Loko Men Usake Veg Ki Dhvani Gunj Rahi Thi,
Maa Ganga Apane Veg Ke Josh Men Chur Ho Gayi. Phir Shiv Ki Jaṭaon Men
Maa Ganga Phums Jati Hai Tatha Shiv Ki Jaṭaon Men Kai Varsh Tak
Phumsi Rahi. Yah Dekh Bhagirath Ne Shiv Ki Stuti Ki Aur Bhakton Maa
Ganga Ko Mukt Karaya...
M: -Maa Ganga To Shiv Ki Jaṭaon Men Ho Gayi Pareshan,
Phir To Bhagirath Ne Shiv Ka Maa Se Kiya Hai Dhyan
Age Ko Phir Chale Bhagirath Pichhe Ganga Maa,
Jahnu Ṛshi Ki Kuṭiya Unake Raste Men Gayi A.
Ganga Ki Dhara Men Bah Gayi Ṛshivar Ki Kuṭiya,
Dekh Ke Muni Ganga Ki Harakat Krodh Bada Kiya.
Ṛshivar Ne Phir Krodh Men A Ganga Ka Jal Hai Piya,
Bhagirath Ne Pichhe Dekha Kuchh Na Dikhai Diya.
Ṛshivar Ke Pairo Men Bhagirath Gir Jate Hai, Pavan Katha Sunate Hai.
Dev Nadi Maa Gange Ki Hum Gatha Gate Hai, Hum Katha Sunate Hai.
Varta: - Priy Bhakt Janon Jahnu Ṛshi Se Vinati Karate Hue Bhagirath Ne Kaha Ṛshi
Var Bhul Par Kshuma Kare Aur Ganga Maa Ko Mere Sath Jane De, Tabhi
Ṛshi Ne Ganga Ko Apane Kan Se Nikala. Tabhi Ganga Ko Jahnavi Nam Se
Bhi Jana Gaya. Vahan Se Ganga Ko Lekar Bhagirath Kai Pavan Sthalon Par
Hote Hue Kapil Muni Ki Kuṭiya Par Ae Aur Apane Purvajon Ko Moksh
Dilavaya.., Isi Pavan Din Se Ganga Dashahara Ko Bhakt Jan Ganga Maa Ki
Stuti Adi Kar Vidhi Anusar Puja Paṭh Karate Hai, Ghar Men Uttar Disha
Men Ganga Jal Yukt Kalash Ki Sthapana Kar Jal Men Gay Ka Dudh, Roli
Chaval Itr Shahad Adi Milakar Maa Ganga Ke Maatr Ka Jap Karen Purṇ
Vidhi Se Pujan Karane Ke Bad Dan Adi Karen.
M:-Gay Ke Ghi Ka Dip Jala Phal Gud Ka Bhog Lagae,
Lal Kaner Ke Phul Chadha Phir Dhup Agar Lagae.
Nirbal, Nirdhan Aur Bhukhe Ko Kare Bhoj Ka Dan,
Maa Gange Ka Maatr Jap Kar Dhare Mat Ka Dhyan,
Gange Maa Ki Puja Se Sabako Hi Moksh Mile,
Maa Stuti Arati Gakar Sukh Ka Phul Khile.
D. S. Pal Shish Jhukakar Karate Hai Guṇagan
Munendr Prem Ji Se Murakh Bhi Ban Jate Vidvana.
He! Maa Hum Donon To Tarana Araj Lagate Hai, Pavan Katha Sunate Hai.
Dev Nadi Maa Gange Ki Hum Gatha Gate Hai, Hum Katha Sunate Hai.
Chorus: -He! Moksh Dayini Maa, He! Bhav Tariṇi Maa He! Bhav Tariṇi Maa He!
Moksh Dayini Maa
Writer :- Munendra Singh