Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 00:16:28 9+ Views

Vivah Panchmi Ram Vivah Katha

Super Hit Devotional track Vivah Panchmi Ram Vivah Katha sung by Drigpal (D.S. Pal).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Vivah Panchmi Ram Vivah Katha sung by D.S. Pal

M: -भक्तों बोलिये सियावर राम चंद्र की जय
भक्तों आज हम आपको श्री राम विवाह की पावन कथा सुनाने जा रहे है
हम श्री राम की विवाह की भक्तों कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रुप में पाते है, हम कथा सुनाते है।
हम श्री राम की विवाह की भक्तों कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रुप में पाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
M:-जनक पुरी है राजा जनक की जो जानी पहचानी
धनुष यज्ञ की सदियों से चली आई रीति पुरानी
धनुष यज्ञ कर राजा जनक भी रीति निभायेगे
धनुष यज्ञ को देखने हम तीनों ही जायेंगे
बोले राम धनुष यज्ञ का सार ना समझ में आया
तभी ऋषि ने प्रेम पूर्वक राम को है समझाया
देव रात नाम के राजा ने थी ये रीति चलायी
भेजा न्यौता स्वर्ग लोक देवों की मण्डली आयी
देवरात राजा देवों के मन को भाते है, पावन कथा सुनाते है।
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते है
हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :-सभी देव राजा देव राज से अति प्रसन हुए तथा उन्होंने राजा विनात नामक एक धनुष दिया जो शिव का वरदान था आज उसी धनुष का पूजन और यज्ञ होने जा रहा है साथ ही राजा जनक अपनी पुत्री सीता का स्वयम्बर भी करा रहे है हम तीनो ये दृश्य देखने मिथला नगरी चलेंगे
M:-अगले दिन वो जनकपुरी जाने को हुए तैयार,
राम लखन और ऋषि मण्डली गुरु जी चले अगार
बड़ी मनोहर जनकपुरी क्या सुन्दरता बतलाए,
पशु पक्षी नर नारी न्यारे क्या क्या दिखलाए।
बड़ी ही सुन्दर यज्ञशाला लगी सबै प्यारी,
विश्वामित्र की पाके सूचना की भूपति तैयारी।
राजा विश्वामित्र को फिर महलों में लाए है,
राजकुँवर दो देख जनक फिर परिचय पाए है।
गुरु विश्वामित्र राजन को फिर सब बतलाते है, पावन कथा सुनाते है।
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :-विश्वामित्र ने जनक जी को श्री राम और लक्ष्मण परिचय कराया और बताया इन्ही दशरथ नंदन ने ही ताड़का राक्षसी का वध किया है और मारीच और सुभाउ दैत्य के भय से मन भय हीन किया है इन्ही ही की सुरक्षा में मेरा यज्ञ संपन्न हुआ यह सुन जनक अति प्रसन्न हुए और तीन का अतिथि सम्मान किया जय श्री राम
M:-अगले दिन प्रात: जल्दी उठ गए राम लखन
विश्वामित्र के संग टहलने आ गए है उपवन।
एक आश्रम देख राम ने गुरु से पूछना चाह
कौन ऋषि का है ये आश्रम कोई नही है वहां
बोले विश्वामित्र ये गौतम ऋषि का आश्रम,
दिया श्राप अपनी पत्नी को इन्द्र देव के कारन
श्राप से पत्थर बनी अहिल्या मिला उसे वरदान
मिलेगी मुक्ति आप चरन से छूलो हे! श्री राम।
शिला को छू पग से श्री राम नारी बनाते है पावन कथा सुनाते है
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते है
हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :-भक्तों शिला बनी अहिल्या को उनकी वास्तविक रूप दे राम गुरु के साथ फिर से जनक पूरी आ जाते है और गुरु जी राजा की आज्ञा लेकर राम को धनुष दिखाते है राम धनुष को देख पूछते है हे गुरु देव यह धनुष तो शिव जी का है परन्तु ये राजन जी के पास कैसा आया
M:-सुनकर राम की बात जनक ने बात है बतलाई
सती दाह के समय की सारी गाथा समझाई
मेरे पूर्वजों ने यह धनवा देवों से पाया था
कुछ समय के पहले नगर में बड़ा अकाल आया था
बिना अन्य और जल के कारण हुयी जनता परेशान
खेत जोतने हल लेकर हम करने चले अनुष्ठान
जैसे ही मैंने धरा पर हल को रख पाया
धरा बीच में एक कन्या को मैंने है पाया
उसी कन्या के वर हेतु में यज्ञ रचाते है पावन कथा सुनाते है
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते है
हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :-राजा जनक के बातें सुन राम लखन गुरु जी के साथ यज्ञ मंडप में आ जाते है तभी देखते है कई सैनिक मिलकर शिव धनुष यज्ञ मंडप में लाते है फिर जनक जी एक घोषणा करते है जो इस धनुष को उठाकर इसकी प्रत्यंचा चढ़ाएगा वही सीता का घर कहलायेगा बोलिये सिया वर राम चंद्र जी की जय
M;-सुनके घोषणा महाराजा की फिर आए फिर अनेक
चढ़ा सका ना कोई प्रत्यंचा दुखी हुए नृप देख।
शर्मसार हो सभी ही राजा शीश झुकाते है
धरा पै ना कोई वीर है कह उठ जनक जी जाते है
सुनकर बोल लखन भूप के एकदम बोल पड़े,
पता नही है मेरा बाहुबल एकदम बोल पड़े।
सूर्यवंश के हम तो अंश है धनुष की क्या औकात
अपनी पर आ जाए तो रख लेगे धरा हम हाथ
देख क्रोध में लखन लाल को सब डर जाते है पावन कथा सुनाते है।
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :-लखन की तरफ देख राम जी ने बैठ जाने का संकेत किया और तभी गुरु विश्वामित्र ने राम को आज्ञा दी और कहा जाओ अपने बाहुबल का धनुष पर ढोर चढ़ा कर परिचय दो यह देख सभी वीर महारथी सोचने लगे की यह बालक क्या ढोर चढ़ाएगा ये तो अभी नादान है
M:-रामचन्द्र जी धनुष ओर फिर धीरे धीरे चले
भाए मन प्रभू सीता के लागे है अती भले
इष्ट देव को सुमिर मां सीता करने लगी विनती
उठ जाए ये धनुष हो हल्का हो मेरे मन की
बड़ी सरलता से धनुष प्रभू राम ने उठा लिया
तान डोर फिर आसानी से धनुष पै चढ़ा दिया
छोड़ी डोर दसों दिशाओं में भारी गर्जना हुई
टूट गया शिव धनुष राम से जय जयकार हुई
देखके राजा जनक सभा खुश हो जाते है, पावन कथा सुनाते है।
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते है
हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :-धनुष की टंकार से कई राजा यज्ञ सभा में मूर्छित हो गए कुछ समय पश्चात् उन्हें होश आया तो वे सब जान गए यह कोई साधारण बालक नहीं अपितु नारायण का अवतार है फिर क्या था श्री राम की जय जय कार करने लगे माँ सीता अपनी सखियों के साथ में आकर राम को जय माला पहनाती है यह देख सब पुष्पों की वर्षा करने लगते है बोलिये जय श्री राम
M:-बोले जनक जी विश्वामित्र से दे दो मुझे आज्ञा
दे दूं सूचना दशरथ को मैं अवध पुरी में जा
सूचना भेजी जनक ने राजा दशरथ की नगरी
पाके सूचना हो हर्षित किया मालामाल खबरी
विवाह निमंत्रण जनक ने राजा दशरथ को है दिया
राजा जनक की प्रतिज्ञा को राम ने पूरा किया
सभी मित्र संबन्धी लाए दशरथ अपने साथ
बड़ी ही धूमधाम से दशरथ लाए है बारात
देख के राम को दूल्हा सब हर्षित हो जाते है, पावन कथा सुनाते है
तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु रूप में पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता :-राजा दशरथ मिथिला पहुंचते ही जनक जी ने उनका स्वागत किया फिर जनक जी ने दशरथ के आगे हाथ जोड़ कर उनसे कहा हे राजन मेरी एक पुत्री जो उर्मिला लखन के योग्य है तथा मेरे भाई की दो पुत्री मांडवी और कीर्ति जो आपके पुत्र भरत और शत्रुघ्न के योग्य स्वीकार करे मुझे धन्य करे और अन्तः यही होता है
M:-राजा जनक ने दशरथ को है खूब दिया धन धान्य
बोले दशरथ ऋणी मैं राजन लेकर कन्या दान
नैनो में है नीर जनक के मन में अति प्रसन्न
नारायण को दामाद रुप में पाकर हुए है धन्य
रीति रिवाज तो सबको ही तो पडता निभाना है
हर बेटी को एक दिन पति घर पडता जाना है
सीता स्वयंवर की गाथा D.S. Pal ने गायी
मुनेन्द्र प्रेम जी सुमिर शारदा अपनी कलम चलायी
जो भी सुनता राम कथा भाव से तर जाते है पावन
कथा सुनाते है तोड़ धनुष श्री राम सिया वधु
रूप में पाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40