Close Menu
Subscribe :

Shree Padam Prabhu Amritwani
Song

Shree Padam Prabhu Amritwani

Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi) • Shree Padam Prabhu Amritwani • 2026 • 00:11:42 • JNS
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi)

Lyrics

Shree Padam Prabhu Amritwani • Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi)

M: -सिद्ध प्रभु को नमन कर, नमन करूँ अरिहन्त आचार्य उपाध्याय से, मिले मुक्ति का पंथ

सर्वसाधु का भाव से लेते हैं शुद्ध नाम पद्मप्रभु भगवान को, बारम्बार प्रणाम

M: -जय श्री पद्म प्रभु जिन देवा करें आपकी नित प्रति सेवा

F: -श्रद्धा भक्ति से मैं ध्याऊँ, तुम चरणों में शीश झुकाऊँ।।

M: -शान्ति परम शान्ति के दाता, हे प्रभु तुमसे मेरा नाता

F: -इस जीवन की डोर सम्भालो भवसागर से हमें निकालो

M: -साध्य साधना से तुम्हें पाया तभी ज्ञान आनन्द लुटाया

F: -वीतराग जिनधर्म के ज्ञानी आत्म साधना आत्म के ध्यानी

M: -सुन्दर मुद्रा चित्त लुभाये भक्त को अपने पास बुलाये

F: -कौशाम्बी में जन्म लिया है धारण जी को धन्य किया है

M: -तुम्हें देख ज्योति को पाये छूकर सारे रोग भगाये

F: -देखा हाथी बंधा हुआ था तब तुमने वैराग्य लिया था

M: -पांच महाव्रत पांच समिति तीन गुप्तियां आयी प्रमिती

F: -राजपाट को तृणवत छोड़ा सर्व परिग्रह से मुख मोड़ा

M: -मोही मोह में बांध सका ना ज्ञान समान भी होय सखा ना

F: -घोर तपो से आत्म तपाया केवल ज्ञान का दीप जलाया

M: -तीन लोक में हुआ उजाला भव्य जीव सब हुए निहाला

F: -समवशरण की रचना सुन्दर भव्य जीव जा बैठे अन्दर

M: -दिव्य ध्वनि से तृप्त किया था भव्यों ने संन्यास लिया था

F: -भवसागर से पार उतारे हमको भी प्रभु बनो सहारे

M: -अन्त समय मोहन मन भाया इसी कूट से मोक्ष को पाया

F: -श्री सम्मेद शिखर में दर्शन दर्शन से हो सम्यक दर्शन

M: -जयपुर में हो जय-जयकारा बाड़ा ग्राम को आपने तारा

F: -मूला जाट ने करी खुदाई, प्रतिमा पद्मप्रभु की पाई

M: -हर्षित हो गये सब नर-नारी मूरत की सूरत थी न्यारी

F: -भूत-प्रेत सब भग जाते हैं संकट सारे कट जाते हैं

M: -जो जपता है नाम तुम्हारा उसकी होती जय-जयकारा

F: -आँखों से अंधा भी देखे, लूला अपने हाथों लेखे

M: -लंगड़ा पर्वत पर चढ़ जाये गूंगा भी जिनवाणी गाये

F: -बहरे को भी सुन पड़ता है, जड़वत की जाती जड़ता है

M: -निर्धन झोली भर ले जावे खाली गोद में पुत्र है आवे

F: -अतिशय की वर्षा है होती अतिशय के मिलते हैं मोती

M: -अतिशयकारी प्रतिमा सुन्दर श्वेत वर्ण का भरा समन्दर

F: -हम भी प्रभु जी आस लगाये सुख पान कौ दर पर आये

M: -दर्शन करने को मैं आऊँ खाली हाथ ना वापिस जाऊँ

F: -सम्यक्ज्ञानी सम्यद्ध्यानी, सम्यक् आपकी है जिनवाणी

M: -मन वीणा के तार मिला दो मुरझाया हुआ कमल खिला दो

F: -कमल आपका चिन्ह बताया, कमल ने मल को दूर हटाया

M: -देने में प्रभु कमी ना करना सारे पापों को है हरना

F: -पूजा सदा करूँगा भगवन, सदा-सदा ही रखना चरणन

M: -इन कर्मों से प्रभु मैं हारा कर देना भवसागर पारा

F: -"स्वस्ति" शरण में शीश झुकावे, मुक्ति सुख की भावना भावे

"स्वस्ति" शरण में शीश झुकावे, मुक्ति सुख की भावना भावे

M: -चालीसा चालीस दिन करे भव्य जो कोए भव बाधाएँ दूर हो सुख समृद्धि होए

पद्मप्रभु भगवान की मूरत है मनहार भक्ति करते भाव से हो जाते भवपार

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shree Padam Prabhu Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Shree Padam Prabhu Amritwani
Album Shree Padam Prabhu Amritwani
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi)
Music Composer Love Kumar Sharma (Lovely Sharma)
Lyricist / Writer Traditional
Genre JNS
Mood / Devotion Shri Padamprabhu
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40