Close Menu
Subscribe :

Shree Suparshvanath Amritwani
Song

Shree Suparshvanath Amritwani

Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi) • Shree Suparshvanath Amritwani • 2026 • 00:11:28 • JNS
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi)

Lyrics

Shree Suparshvanath Amritwani • Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi)

M: -करूँ साधना साध्य की साधन हैं जिनदेव पंच परम परमेष्ठि जी नित्य करें हम सेव

सुपार्श्वनाथ भगवान जी मेरा हो कल्याण चालीसा मैं नित पढ़ें बारंबार प्रणाम

सुपार्श्वनाथ भगवान की जय

जिनवर उजड़ा चमन खिलाते अध्यातम रस आप पिलाते

F: -जीवन को नई दिशा दिखाते, भटकों को सत्पथ बतलाते

M; -इसीलिए भक्ति को में आया इसीलिए चालीसा गाया

F: -इसीलिए मैं करता पूजा, इस सम सच्चा काम न दूजा

M: -सर्वास्थ सिद्धी तज आये, माँ पृथ्वी के गर्भ समाये

F: -सोलह स्वप्नों का फल जाना, तीर्थंकर का होगा आना।।

M: -पिता प्रतिष्ठित राज्य हैं करते, चर्चा सुन वे भी सुख वरते

F: -अष्ट देवी मिल सेवा करती, माता के कष्टों को हरती।।

M: -धन कुबेर ने कर दी वर्षा, रत्न गिराये हर्षा हर्षा

F: -जन्म समय शचि देवी आई, बालक रख जिनवर को लाई।।

M; -इन्द्र सहस्त्र नेत्रों से लखता, फिर भी तृप्त नहीं हो पाता

F: -ऐरावत हाथी भी लाया, उस पर जिनवर को बैठाया।।

M: -पांडुक शिला पर लेकर जायें, सुर नर जय-जयकार लगाये

F: -क्षीर सिन्धु का जल ले आये, उससे ही अभिषेक कराये

M: -वस्त्राभूषण स्वर्ग से लाये, कोमलता से शचि पहनाये

F: -इन्द्र ने तांडव नृत्य दिखाया, लौट नगर फिर काशी आया

M: -जब-जब बालक मुस्काता था, सबका दिल वह हर लेता था

F: -सबका प्यारा राज दुलारा, जग में था यह सबसे न्यारा

M: -धीरे-धीरे बढ़े कुमारा, राज्य व्यवस्था ज्ञान सम्हारा

F: -फिर वैराग्य का झौंका आया, वेश दिगम्बर बाना पाया

M: -मौन साधना चित्त को साधा, आत्म ध्यान में आये ना बाधा

F: -निज से आतम ध्यान किया था, आत्म से आतम सौख्य लिया था

M: -आतम ध्यानी आतम ज्ञानी, आतम के गुण ही जिनवाणी

F: -कर्मों का बंधन जब टूटा, कर्मों से नाता जब छूटा

M: -केवलज्ञान का दीप जगा था, मोह महातम शीघ्र मिटा था

F: -चहुँ दिश ज्ञान की है उजियाली, चहुँ दिश ज्ञान की है हरियाली

M: -निज आतम के गीत हैं गाते, आतम को हरदम ही ध्याते

F: -समवशरण में भव्य ही जाते, अमृतवाणी जाकर पाते

M: -रोग शोक बीमारी टलती, बाधायें विपदायें मिटती

F: -अंधा देखे गूंगा गावे, लंगड़ा सीढ़ी चढ़कर जावे

M: -अपुत्रीन सुत का मुख देखे, लूला अपने हाथों लेखे

F: -अशुभ भाव सब नश जाते हैं, पाप दूर भी हो जाते हैं

M: -चमत्कार यह प्रभु चरण का, चमत्कार तप त्याग वरण का

F: -तप से शक्ति इतनी आई, तप ने कर्म की फौज भगाई

M: -फिर सम्मेद शिखर पर राजे, मोक्ष गमन पर बजे थे बाजे

F: -कूट प्रभास की अद्भुत माया, मिट्टी में भी अतिशय पाया

M: -भक्तों के प्रभु हो रखवाले, भक्त की नैया आप सम्हालें

F: - "स्वस्ति" प्रभु के गुण नित गाये, चरणों में नित शीश झुकाये

दोहा

M: -चालीसा चालीस दिन पढ़ो होय सुखकार ऋद्धि सिद्धि मंगल बढ़े कटते करम अपार सुपार्श्वनाथ भगवान से विनती मेरी आज भक्तों को रखना शरण झुकता सकल समाज

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shree Suparshvanath Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Shree Suparshvanath Amritwani
Album Shree Suparshvanath Amritwani
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi)
Music Composer Love Kumar Sharma (Lovely Sharma)
Lyricist / Writer Traditional
Genre JNS
Mood / Devotion Suparshvanath Swami
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40