Close Menu
Subscribe :

Shri Aadinath Amritwani
Song

Shri Aadinath Amritwani

Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi) • Shri Aadinath Amritwani • 2026 • 00:12:00 • JNS
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi)

Lyrics

Shri Aadinath Amritwani • Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi)

M: -सुमरुँ श्री अरिहन्त को, बन्दू सिद्ध अनन्त आचारज उवज्झाय सब, बनें मुक्ति के कंत

आदिनाथ आदि प्रभु, प्रथम तीर्थकर जान रानीला के आदि को, कोटि-कोटि प्रणाम

बोलो श्री आदिनाथ भगवान की जय

M: -जय श्री आदिनाथ जिन स्वामी तीन लोक के अन्तर्यामी

F: -ऋषभनाथ जी नाम तुम्हारा सारी दुनिया में जयकारा

M: -मरुदेवी के हो तुम नन्दन शत्-शत् करते तुमको वन्दन

F: -नाभिराय के राजदुलारे जन-जन को प्राणों से प्यारे

M: -असि मसि कृषि के हो उपदेशक सृष्टि रचना की तुम बेशक

F: -शब्द अंक का ज्ञान कराया ब्राह्मी सुन्दरी को सिखलाया

M: -भरत-बाहुबली पुत्र तुम्हारे तप करके वो मोक्ष सिधारे

F: -इन्द्र-नीलांजना नृत्य दिखाया मृत्यु देख वैराग्य जगाया

M: -छः महीने तक तुम तप कीना, घोर तपस्या में मन लीना

F: -तप कर केवल ज्ञान उपाया भव्यों को उपदेश सुनाया

M: -नर तिर्यंच देवगण आते प्रभुवाणी सुन मन हर्षाते

F: -अन्त आयु जब हो गई पूरी मुक्ति सुन्दरी से नहीं दूरी

M: -धर्म तीर्थ कीना संचालन करते हैं हम उनका पालन

F: -परम्परा आगे बढ़ आई भव्यों ने भी मुक्ति पाई

M: -निज पर का कल्याण कराया आदिनाथ का यश जग गाया

F: -रानीला वो गाँव है सुन्दर, टीला बना था जिसके अन्दर

M: -टीला आ रणजीत खुदाया मिट्टी संग प्रतिमा को पाया

F: -खोदा धीरे-धीरे टीला आदिनाथ प्रकटे जिन शीला

M: -क्वाँर सुदी दशमी शुभ आई प्रगट भये त्रिभुवन जिनराई

F: -चक्रेश्वरी देवी भी प्रगटी, जन-जन की विपदायें विघटी

M: -सुन्दर मूरत महामनोहर अचरज करते सब नारी-नर

F: -लेके घर मूर्ति को जाता, दर्शन कर मन में हर्षाता

M: -धन दौलत का लोभ दिखाया शासन ने भी डर बतलाया

F: -श्रद्धा उसने अधिक दिखाई श्रावक जन ने मूर्ति पाई

M: -अद्भुत महिमा तुम प्रगटाई, चमत्कार करते जिन राई

F: -मानतुंग ने तुमको ध्याया, ताले टूटे बाहर पाया

M: -चक्रेश्वरी जी भक्त तुम्हारी आदि भक्त के संकट हारी

F: -वन्दे मानतुंग को राजा सफल होय सब उसके काजा

M: -जो भी ध्यान तुम्हारा ध्याते, संकट उसके सब कट जाते

F: -पुत्रहीन निज वंश चलावे, निर्धन भी धनवान कहावे

M: -नेत्रहीन प्रभु दर्शन पावें, बहरा कानों सुन लग जावे

F: -श्री मनफूल ने ध्यान लगाया, कैंसर जैसा रोग भगाया

M: -बैसाखी लेकर जो आया वापिस उसे पैदल पहुंचाया

F: -भक्तों की नैया करो पारा, तुम बिन स्वामी कौन सहारा

M: -एक बार जो छवि लख जाता, बार-बार दर्शन को आता

F: -महिमा तुम्हारी है अति सुन्दर, गाते हैं सब ही नारी-नर

M: -खारा पानी मीठा होवे बंजर भूमि बीज को बोवे

F: -इनके गुण हम कहाँ तक गावें, पार नहीं सुर-नर भी पावें

M: -मन में जो वांछा कर आते ध्यान लगा उसका फल पावे

F: - "स्वस्ति भूषण" भावना भाये भक्तो के प्रभु बनो सहाये

M: -चालीसा चालीस दिन पाठ करें जो कोय सुख सम्पत्ति पावे

अतुल दुख दरिद्र सब खोय आदि प्रभु चौवीस जिन

मूरत है मनहार भक्ति करते भाव से, हो जाते भवपार

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shri Aadinath Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Aadinath Amritwani
Album Shri Aadinath Amritwani
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi)
Music Composer Love Kumar Sharma (Lovely Sharma)
Lyricist / Writer Traditional
Genre JNS
Mood / Devotion Aadinath
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40