Close Menu
Subscribe :

Shri Pushpdant Amritwani
Song

Shri Pushpdant Amritwani

Rinky Vishwakarma • Shri Pushpdant Amritwani • 2026 • 00:12:12 • JNS
Artist (Click to view all assets)
Rinky Vishwakarma

Lyrics

Shri Pushpdant Amritwani • Rinky Vishwakarma

ध्यान करो अरिहन्त का, रोग शोक मिट जाये

सिद्धाचार्य और साधु को, शत्-शत् शीश झुकाये

पुष्पदन्त भगवान का नाम है शक्तिवान

चालीसा को भाव से पढ़कर करें प्रणाम

धर्म अहिंसा के हो नायक भक्तों के हो ध्याने लायक

जैन धर्म का ध्वज फहराया, सबको सम्यग्ज्ञान सिखाया

भक्त चरण में करते वंदन, कर दो उनका जीवन चंदन

काकंदी नगरी में जन्मे, जयरामा के आये उर में

इक्ष्वाकु शुभ वंश कहाया, पिता सुग्रीव ने गौरव पाया

पन्द्रह मास रतन की वर्षा धन कुबेर करता था हरषा

दुख दरिद्र न बचा वहाँ पर, पुष्पदंत जी रहे जहाँ पर

जन्मोत्सव तिहुँ लोक मनाये, तीन भुवन में शान्ति पाये

तन की शान्ति मन न की शान्ति, काया में भी हो गई शांति

महल बाग जंगल के छोर में, क्रीड़ा करते सभी ओर में

बचपन से ही ध्यान लगाते, आत्म ध्यान में समय बिताते

छोटा गुरु बन शिक्षा देते, खेल-खेल में ज्ञान भी देते

द्वि-लक्ष की आयु पाई, संग पूर्व भी है बतलाई

अल्का में उल्का को देखा, फिर वैराग्य का कारण लेखा

पंच महाव्रत दीक्षा धारी राग द्वेष तज हुये अविकारी

कठिन कर्म तप से विनशाये, कर्मों की तुम फौज भगाये

वहां शैलपुर नगर सुहाना, पुष्प मित्र का वहाँ घराना

प्रथम आहार भी हुआ वहां पर, देव करें जयकार वहाँ पर

नाग वृक्ष के नीचे बैठे, बस अपनी आतम को देखे

केवल ज्ञान का हुआ उजाला, भक्त फेरते आपकी माला

समवशरण की रचना सुन्दर, प्रभु बैठते इसके अन्दर

ऋषिवर मुनिवर यतिवर आये, चरणों में स्थान को पाये

आर्यिका श्राविका शरण में आये, दिव्य ध्वनि का अमृत पाये

भवनवासी व्यन्तर भी आते, ज्योतिष देव शीश को नाते

कल्पवासी देवों का आना, आकर सच्चे ज्ञान का पाना

सबके बीच में जिनवर सजते, दुंदुभि बाजे नित ही बजते

पुष्पदंत जी पुष्प से महके, खुशबू पाकर भक्त भी चहके

भक्त रूपी भंवरों ने घेरा, आनन्द सुख का हुआ सवेरा

सभी दुखों से मुक्ति पाई, लेने को मुक्ति भी आई

हम भी आये द्वार तिहारे, कर दो दुखड़े दूर हमारे

दर-दर में अब ना मैं भटकूँ, जग की गलियों में ना अटकूँ

लगन लगाई तेरे दर से, सच्ची श्रद्धा हुई है तुमसे

तेरा रूप ही आन समाया, इसीलिए अब कोई न भाया

तेरे दर्शन से सुख मिलता, हृदय कमल दर्शन से खिलता

हे प्रभु अब तो देर ना करना, पीड़ायें मेरी सब हरना

अंत समय प्रभु गिरि पर आये, सुप्रभ कूट से मोक्ष को पाये

सबसे ऊँची टोंक बताये, सभी टोंक के दर्शन पाये

सिद्ध शिला वासी को वंदन, दर्शन से हो जीवन चंदन

पुष्पों सम जीवन में महके, कदम कहीं भी और न बहके

स्वस्ति चरण में आपके आये, चरणों में नित शीश झुकाये

चालीसा चालीस दिन, पढ़ना है सुखकार ऋद्धि सिद्धि मंगल बढ़े, उत्तरे भव से पार

पुष्पदन्त भगवान जी, होवे मम कल्याण पुष्पों सम जीवन बने, बांरबार प्रणाम

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shri Pushpdant Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Pushpdant Amritwani
Album Shri Pushpdant Amritwani
Main Vocalist / Singer Rinky Vishwakarma
Music Composer Love Kumar Sharma (Lovely Sharma)
Lyricist / Writer Traditional
Genre JNS
Mood / Devotion Pushpdant
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40