Close Menu
Subscribe :

Shree Sambhavnath Amritwani
Song

Shree Sambhavnath Amritwani

Sushma Chaudhary (Sakshi) • Shree Sambhavnath Amritwani • 2026 • 00:12:06 • JNS
Artist (Click to view all assets)
Sushma Chaudhary (Sakshi)

Lyrics

Shree Sambhavnath Amritwani • Sushma Chaudhary (Sakshi)

अरिहन्तो को नमन कर सिद्धों का करूँ ध्यान

उपाध्याय आचार्य को करते नित्य प्रणाम

सर्व साधु की साधना का फल कुछ मिल जाये

संभवनाथ को ध्यावते चरणन शीश झुकाये

बोलिये सम्भवनाथ भगवान की जय

जय श्री संभवनाथ जी स्वामी चरणों में त्रय बार नमामि

श्रद्धा भक्ति लेकर आये, प्रभुवर के गुणगान को गाये

चरण शरण की छाया चाहूँ, बैठ शान्ति से ध्यान लगाऊँ

नाथ तुम्हीं हो गुण के सागर, भक्तों की भरते हो गागर

पंचकल्याणक हुए तुम्हारे, इक दिन हों कल्याण हमारे

गर्भ जन्म तप ज्ञान के धारी, मुक्ति की है महिमा न्यारी

गर्भ समय रत्नों की वर्षा, नर नारी का जीवन हरषा

श्रावस्ती में जन्म हुआ है, मात पिता को धन्य किया है

नर नारी मिल सब हर्षाये, इन्द्रों ने आ वाद्य बजाये

बाल क्रीड़ा ने चित्त लुभाया, बचपन सबके मन को भाया

राज पाट की शोभा बढ़ाई, जनता में खुशहाली छाई

फिर वैराग्य से नाता जोड़ा, मोह राग तज जग को छोड़ा

लौकांतिक देवों का आना भावपूर्ण वैराग्य बढ़ाना

वन में जा दीक्षा को धारा, ध्यान लगा निज रूप निहारा

चार घातिया कर्म को नाशा, केवलज्ञान का दीप प्रकाशा

समवशरण सा महल बना था, जिनवर जी का ज्ञान घना था

दिव्य ध्वनि की अमृतधारा, अमृत आगे जग सुख हारा

ज्ञान लिया संयम को धारा, फिर मुक्ति का मिले किनारा

फिर आतम सुख पाने जिनवर, मोक्ष महल में जायें प्रभुवर

भक्त यहाँ पर भक्ति करते, कर्मों के वे पर्वत हरते

जिनवर भक्ति कष्ट मिटाये, संकट सारे शीघ्र हटाये

तन का रोगी पीड़ा सहता, जब आकर प्रभु द्वारे कहता

पुण्योदय से तन दुख खोवे, जिस पर कृपा तुम्हारी होवे

मन चिन्ता से भारी होता, कर्म शूल के बीज को बोता

इस मन को प्रभु चरण में रखना, फिर आनन्द का स्वाद है चखना

मन से करना संभव पूजा, यही सत्य है और ना दूजा

यह मन सुखी दुखी करता है, सारे जग में मन भ्रमता है

मन से प्रभु का ध्यान लगाना, संभव चरण में शीश झुकाना

कृपा दृष्टि प्रभु हम पर करना, छूटे कर्मों का ये झरना

जन्म मृत्यु का रोग मिटाना, अमर होने की दवा पिलाना

पावन मन पावन तन कर दो, सुख से मेरी झोली भर दो

चुन-चुन भक्ति सुमन मैं लाया, तेरे दर्शन पा हर्षाया

छोड़ चरण मैं कहीं ना जाऊँ, द्वार तेरे मैं निशदिन आऊँ

सम्यग्दर्शन सम्यग्ज्ञानी, सम्यक् आपकी है जिनवाणी

जिनवाणी जिन ज्ञान कराये आगम पथ ये ही बतलाये

जग संताप ये दूर कराती, मिथ्या तज सम्यक् बतलाती

हे प्रभु चरण से दूर न करना, सेवक हूँ प्रभु दया भी करना

ज्ञान ध्यान की शिक्षा पाऊँ, इससे मन के रोग भगाऊँ

धर्मध्यान का आशीष चाहूँ, भावों की शुद्धि भी पाऊँ

"स्वस्ति" की है यही भावना, सभी भक्तों के कष्ट मिटाना

भाव सहित चालीसा का पाठ करे जो कोय

धन समृद्धि सुख लहे सच्चा ज्ञान भी होय

संभवनाथ भगवान का, चालीसा सुखकार

नमन करे नित चरण में, सुख की आये बहार

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shree Sambhavnath Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Shree Sambhavnath Amritwani
Album Shree Sambhavnath Amritwani
Main Vocalist / Singer Sushma Chaudhary (Sakshi)
Music Composer Love Kumar Sharma (Lovely Sharma)
Lyricist / Writer Traditional
Genre JNS
Mood / Devotion Sambhavnath Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40