Close Menu
Subscribe :

Shri Ajitnath Amritwani
Song

Shri Ajitnath Amritwani

Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi) • Shri Ajitnath Amritwani • 2026 • 00:11:51 • JNS
Artist (Click to view all assets)
Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi)

Lyrics

Shri Ajitnath Amritwani • Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi)

M: -नमस्कार अरिहन्त को सिद्धाचार्य को ध्यायें उपाध्याय को नित नमूं जो शिवपुर को जायें

कर्म जीत श्री अजित बनें किया आत्म का ध्यान अजितनाथ के चरण में शत-शत करहूँ प्रणाम

बोलो श्री अजितनाथ भगवान की जय

M: -सब मिलकर के करो जयकारा नमस्कार हो बारम्बारा

F: -अजित जीत जगजीत बने हो, अरिअवलम्बन नहीं सने हो

M: -दूजे तीर्थंकर कहलाते भव्यों को शिव पथ बतलाते

F: -बना तुम्हारा जीवन चन्दन चरणों में हम करते वन्दन

M: -पंच कल्याणक हुए तुम्हारे दिव्य ध्वनि से सबको तारे

F: -सोलह सपने देखे माँ ने मंगल गीत लगी थीं गाने

M: -देव-देवियाँ स्वर्ग से आयी माँ सेवा कर वो हर्षाई

F: -कामदेव सा रूप तुम्हारा, नयनों को जो लगता प्यारा

M: -सिद्ध नमः कह दीक्षा लीनी तप संयम की शिक्षा दीनी

F: -शान्ति अतुल पायी थी तुमने, तप करते थे जाकर वन में

M: -घाति कर्म को नाश किया था केवलज्ञान प्रकाश किया था

F: -तप से पूर्ण ज्ञान उपजाया लोकालोक ज्ञान में आया

M: -ज्ञान की महिमा सबसे न्यारी, ज्ञान से हो मुक्ति तैयारी

F: -मंगल मय है दर्श तुम्हारा, भव सागर से करो किनारा

M: -प्रतिमा चमत्कार दिखलाती, सब भव्यों के मन को भाती

F: -अंग-भंग अंगों को पावें, जो भी सच्चा ध्यान लगावें

M: -निर्धन आकर भरते झोली गूंगा इनसे पावे बोली

F: -रोग-शोक को दूर भगाया, तेरा यश सबने है गाया

M: -तीन लोक महिमा दिखलायी जन-जन के हो तुम्हीं सहाई

F: -सुन्दर मन्दिर बना तुम्हारा, ऊँचा शिखर भी लगता प्यारा

M: -समवशरण की महिमा न्यारी जय-जय करते सुर नर-नारी

F: -करें वन्दना मुनि-आर्यिका, साथ में रहते श्रावक-श्राविका

M: -सुन्दर नाम प्रभु का जाना भक्तों का होता है आना

F: -प्रति वर्ष हो मेला भारी आती है जनता जग सारी

M: -दृष्टि है प्रभु आपकी नाशा पूरी कर दो मेरी आशा

F: -तारण तरण है नाम तुम्हारा, चरण शरण में मिले सहारा

M: -प्रभु दास की करो परीक्षा मोक्ष मार्ग की दे दो शिक्षा

F: -आप सभी के हितकारी हो शिवसुख दर्शक मन हारी हो

M: -बीच भँवर में मेरी नैया तू ही प्रभु है एक खिवैया

F: -लक्ष्मी तेरी चरण की चेरी, काटो संकट क्या है देरी

M: -सुर-नर मुनि जन महिमा गाते तुम चरणों में ध्यान लगाते

F: -ज्ञान ध्यान की शिक्षा पाऊँ कर्म काटकर शिवपुर जाऊँ

M: -जो भी नाम आपका जपते दुख दारिद्र स्वयं ही भगते

F: -भक्त हृदय में आप विराजे तीन छत्र सिर पर हैं साजे

M: -भक्त तुम्हारे द्वार खड़ा है ज्ञान ध्यान से खाली हूं मैं

F: -आशा लेकर चरण पड़ा है। आत्म बाग का माली हूं मैं

M: -शान्ति भाव से शरण में आते सुर गण मानव शीश नवाते

F: -हम हैं प्रभु जी आपके चाकर, आप गुणों के हैं रत्नाकर

M: -चरणों श्रद्धा सुमन चढ़ाते धर्म मार्ग पर कदम बढ़ाते

F: -करे वन्दना "स्वस्ति" तुम्हारी, प्रतिपल करे मोक्ष तैयारी

M: -चालीसा चालीस दिन पढ़े सुने जो कोए

सुख-सम्पत्ति पावे अतुल रोग-शोक सब खोय

भाव सहित भक्ति करें अजितनाथ के द्वार

आत्म-सिद्धि को पाये कर, हो जायें भव पार

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Shri Ajitnath Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Shri Ajitnath Amritwani
Album Shri Ajitnath Amritwani
Main Vocalist / Singer Satya Prakash Adhikari, Sushma Chaudhary (Sakshi)
Music Composer Love Kumar Sharma (Lovely Sharma)
Lyricist / Writer Traditional
Genre JNS
Mood / Devotion Ajitnath Ji
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40