Close Menu
Subscribe :

Sumatinath Amritwani
Song

Sumatinath Amritwani

Anju Kumari Jha (Anjana Arya) • Sumatinath Amritwani • 2026 • 00:21:59 • JNS
Artist (Click to view all assets)
Anju Kumari Jha (Anjana Arya)

Lyrics

Sumatinath Amritwani • Anju Kumari Jha (Anjana Arya)

F: -प्रभु का सुमरण नित करो, करो प्रभु का ध्यान

पंच परम परमेष्ठी को बारम्बार प्रणाम

सुमतिनाथ भगवान जी दो सुमति का दान

चालीसा शुभ भाव से पढ़ेंगे हो कल्याण

अरिहन्तो की शरण में आऊँ सुमती पा गुणगान को गाऊँ

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -गुण के सागर कहलाते हो भक्तों को आपहि भाते हो

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -पूर्व दिशा में लाली छाई देख स्वप्न माता हर्षाई

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -माँ मंगला घर खुशियाँ छाई गर्भ धार कर वे हर्षाई

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -पिता मेघस्थ होते पुलकित धीरे-धीरे हो गये विकसित

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -रत्नों से भी भरा आँगना नहीं किसी से कुछ भी माँगना

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -जन्मोत्सव जब हुआ प्रभु का बचा नहीं था दुःख किसी का

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -तीन ज्ञान संग लेकर आये मति श्रुत अवधि ज्ञान को पाये

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -पांडुक शिला की महिमा न्यारी जन्म न्हवन की है तैयारी

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -सुर सुरेन्द्र स्वर्गों से आये कल्याणक कर वे हर्षाये

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -धनुष तीन सौ पाई काया सुन्दर रूप को लख हर्षाया

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -तीस लाख पूरब की आयु, सुख ही सुख की बहती वायु

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -इक दिन बैठे थे चिन्तन में रहते थे आतम मंथन में

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -पूर्व भवों की याद जो आई फिर वैराग्य की ज्योति जगाई

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -लौकांतिक सुर भू पर आये अनुमोदन वैराग्य बढ़ाये

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -"अभय" पालकी में बैठाया वन में जा आतम को ध्याया

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -महाव्रतों की दीक्षा धारी, मुक्ति की कर ली तैयारी

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -एक सहस्त्र राजा थे संग में दीक्षा ले संग चले थे पथ में

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -"द्युन्मगति" का भाग्य जो जागा प्रथम अहार का मौका लागा

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -पंचवृष्टि देवों ने कर दी, नहीं दरिद्र, झोलियाँ भर दी

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -सबके दुखड़े दूर हैं करते संकट सबके आपहि हरते

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -विपदाओं को दूर हटाते आपत्ति को दूर भगाते

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -सुमतिनाथ हैं ज्ञान के धारी प्रभो कुमति को हरो हमारी

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -ज्ञान नेत्र मुझको मिल जावें जो मुक्ति पथ राह दिखावें

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -सच्चे ज्ञान बिना जग दुखिया ज्ञान आये तब होय सुखिया

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -अज्ञानी तृष्णा में रोवे अपना जीवन व्यर्थ ही खोवे

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -अज्ञानी संसार बढ़ावे सच्चा सुख क्षण भर ना पावे

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -बुद्धी की शुद्धी प्रभु कर दो, ज्ञान ध्यान की वृद्धि कर दो

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -जैसे आप बने हो भगवन, मुझे बनाकर रखना चरणन

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -आतम की गहराई जानूँ, बात आपकी बस मैं मानूँ

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -चार घातिया कर्म नशाये केवल ज्ञान ज्योति प्रगटाये

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -लोका लोक ज्ञान में झलकें बार-बार न झपकें पलकें

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -समवशरण सा महल बना था भक्तों का भी संघ घना था

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -दिव्य ध्वनि उपदेश सुनाये, जीवों का कल्याण कराये

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -अमर नाम गणधर बतलाये अनंतमती गणनी पद पाये

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -फिर सम्मेद शिखर मन भाया "अविचल कूट" सिद्ध पद पाया

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -श्री सम्मेद पे जब भी जाओ, श्रद्धा से जा शीश झुकाओ

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -सुमति प्रभु के दर्शन होंगे, कर्मों के अपकर्षण होंगे

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -कर्मनाश शिवपुर में जाये सच्चे आनन्द को पा जाये

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -शिवपुर में हो मेरा वासा, सुमति प्रभु से एकहि आशा

कोरस: -जय जय जिनेन्द्र जय भगवान हर प्राणी का करो कल्याण

F: -भाव सहित चालीस दिन पढ़ते जो भविमान

दुख दरिद्र संकट मिटे, मिले प्रथम स्थान

सुमतिनाथ जिनराज से, विनती बारंबार

अब मेरा कल्याण हो, नमन करूँ शत् बार

लेखक :- Traditional

Official Music Video

Sumatinath Amritwani

Open in YouTube

Credits

Song Title Sumatinath Amritwani
Album Sumatinath Amritwani
Main Vocalist / Singer Anju Kumari Jha (Anjana Arya)
Music Composer Kailash Kumar (Kailash Kumar Shrivastav)
Lyricist / Writer Traditional
Genre JNS
Mood / Devotion Sumatinath Swami
Festival Regular
Audio Quality Studio Vocal Recording
Record Label ViaNet Media Pvt. Ltd.
Link copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Sharma (Pawan Brijwasi)
0:00 0:03:40